हमारे घर में 3 दृष्टिबाधित सदस्य हैं, हमें सड़क पार कर पानी लेने जाना होता है कृपया मदद करें...
ग्राम-गढ़, पोस्ट-गढ़, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अर्जुन गुप्ता बता रहे हैं कि उनके घर में तीन दृष्टिबाधित सदस्य है और उनके घर में पानी की कोई भी सुविधा उपलब्ध नही है जिस कारण उन्हें पानी लेने के लिए रोड पार कर जाना पड़ता है जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है, उनकी मांग है सड़क पार करके नही जाना पड़े इसलिए घर की तरफ ही पीने के पानी की व्यवस्था करे, इसके लिए उन्होंने कलेक्टर महोदय के पास आवेदन भी किया था और कलेक्टर से बात भी हुई आज 3 साल बाद भी कोई परिणाम नहीं निकला अत:सीजीनेट के सभी श्रोताओं से निवेदन है कि आप इन नम्बरों पर बात कर दबाव बनाऐ ताकि समस्या का समधान हो सके- जिला कलेक्टर@9425903973. अर्जुन गुप्ता@9522564454
Posted on: Apr 25, 2017. Tags: ARJUN GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
भाषण में गरीब कहके शासन करहे...लोकगीत
ग्राम-रजवाड़ा भगवान, प्रखंड-मुसहरी, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से अर्जुन साहनी एक गीत सुना रहे है:
भाषण में गरीब कहके शासन करहे-
जब मांगे हैं मजदुरिया त लाठी मारे हे-
आंधी पानी रहदा जाड़ा सहनी खेत में-
फूटा-फूटा पहले बिनडी जिनी खेत में-
अपने को ये रोज़ रचावे फैशन झाड़े हे...
Posted on: Aug 28, 2016. Tags: ARJUN SAHANI SONG VICTIMS REGISTER
रोज-रोज बतिया हमार, जोहरी तोहार हो नौजवान भइया...संघर्ष गीत
अर्जुन शाहनी, ग्राम पंचायत-रजवारा भगवान, प्रखंड-मुसहरी, जिला-मुजफ्फरपुर,(बिहार) से एक संघर्ष गीत गा रहे हैं :
रोज-रोज बतिया हमार, जोहरी तोहार हो नौजवान भइया-
पंचायत के तुहि करनधार हो नौजवान भइया-
कहिया ले चारो ओर एकता बनइब हो-
कहिया ले जुलमिन के जुलम मिटइब हो-
कहिया ले देबा नया युग के विचार हो-
नौजवान भइया...
कहिया ले जाइ अपने गावं से बेकारी-
कहिया ले छूटी भूख पेट की बीमारी हो-2
कहिया ले सहल जाई महँगी के मार हो-
नौजवान भइया...
कहिया ले होइ हमनि के सुनवाई हो-
कहिया ले धना के गो लागे लेके जाई हो-
तोहरे पर लगल बाटेअसरा हमार हो-
नौजवान भइया...
तुहि कुछ सोचवा त तुहि कउनो रहो-
तुहि कुछ करवा त होइ कउनो छाहो-
तोहरे पर लगल बाटे असरा हमार हो-
नौजवान भइया...
Posted on: Jun 13, 2016. Tags: ARJUN SAHANI SONG VICTIMS REGISTER
सुनों सुनों संगवारी मोर भारत के लाज बचाना हे... छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम पंचायत-कहडबरी,ब्लाक-मानपुर,जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से गिरजा बाई कोठारी छत्तीसगढ़ी भाषा में एक देशभक्ति गीत सुना रहीं है :
सुनों सुनों संगवारी मोर भारत के लाज बचाना हे-
ये तन के ये राष्ट्र तिरंगा,लहर-लहर लहराना हे-
सुनों-सुनों संगवारी मोर भारत के लाज बचाना हे...
Posted on: Mar 09, 2016. Tags: GIRJABAI KOTHARI SONG VICTIMS REGISTER
झूला पीपल में डलवइयो मोर भारत माँ...देशभक्ति गीत
ग्राम-सरवाही, जिला-शहडोल, मध्यप्रदेश से कुमारी सुरजा एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर रही हैं:
झूला पीपल में डलवइयो मोर भारत माँ-
झंडा गगन में फहरइयो मोर भारत माँ-
माला टीचर को पहनइयो मोर भारत माँ-
झूला पीपल में डलवइयो मोर भारत माँ...
