झुलना-झूले कदम एक डाली झूले कृष्ण मुरारी न...ददरिया गीत
ग्राम-नवगई, तहसील-ओड्गी, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से ब्रजभान जैसवाल एक ददरिया गीत सुना रहे हैं:
झुलना-झूले कदम एक डाली झूले कृष्ण मुरारी न-
झूले कृष्ण मुरारी न झूले कृष्ण मुरारी न-
गोकुला में जन्मे कन्हैया अरे जन्मे कन्हैया हो-
ओ हा बाजे बधैया बाजे हो-
गोकुला में जन्मे कन्हैया घर-घर बाजे बधैया...
Posted on: Sep 05, 2018. Tags: BRAJBHAN JAISWAL CG DADARIYA ODGI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में स्वास्थ्य केंद्र नही होने से गर्भवती महिलाओं को सही समय पर इलाज नही मिलता...
ग्राम-खड़ोली, ब्लॉक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कृष्णा बाई रही है कि गाँव में अस्पताल नही होने के कारण यहाँ रहने वाले लोगो को बहुत समस्या होती है, गाँव की आबादी 994 है, स्वास्थ्य केंद्र दूर है. बाहर जाने में दिक्कते होती होती है, आने-जाने के साधन भी नही होते है, एम्बुलेस भी, कभी-कभी नही पहुचता है| गर्भवती महिलाओं को अस्पताल जाने में बहुत परेशानी होती है,अस्पताल जाते रस्ते में या घर में ही प्रसूति हो जाती है. मौत भी हो जाती है समय पर इलाज नही होने के कारण, कृपया फोन करें: कलेक्टर@9826443377, स्वास्थ्य विभाग@9977243977.सम्पर्क@7771812052.
Posted on: May 30, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI ODGI SONG VICTIMS REGISTER
मनरेगा में 2 साल पहले हम 70 लोगो ने सड़क में मजदूरी किया, पैसा अब तक नही मिला है...
ग्राम-ठाढ़पातर, तहसील-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से उमेश कुमार, मगंल दास साहू, दुखीराम साहू, रामरतन गुर्जर, सुदर्शन ठाकुर बता रहे है, पंचायत के द्वारा रोज़गार गारंटी योजना के तहत सड़क में 70 मजदूरों ने मुरम बिछाने का कार्य किया था, आज दो साल होने को है, मजदूरी का पैसा नही मिला है. इस संदर्भ में कई बार विभाग में आवेदन दिया है, लेकिन कोई समाधान होता नही दिख रहा है| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है, कृपया मदद करे. इन नम्बरों पर फोन करे: जिला C.E.O@9926192534, कलेक्टर@9826443377,सचिव@9644488604.
सम्पर्क-ग्रामीण@8965885211.
Posted on: May 27, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI ODGI SONG VICTIMS REGISTER
नशा न करना, मान लो कहना, प्यारी भाई बहना, होगी बड़ी खराबी...नशा जागृति गीत
गंगोत्री, ग्राम-कुप्पा, तहसील-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ललिता एक नशा जागृत गीत सुना रही है:
नशा न करना, मान लों कहना, प्यारी भाई बहना-
होगी बड़ी खराबी-
नशा में डर है, नशा जहर है, मान लो कहना-
होगी बड़ी खराबी-
नशा न करना मान लो कहना, जीते जी मर जाना-
होगी बड़ी खराबी...

