2001 से आंध्रप्रदेश में हैं, जहाँ फॉरेस्ट विभाग वाले खेती करने से मना करते हैं, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-एडूगुरुराला पल्ली, जिला-ईस्ट गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से दाना पोडियामी बता रहे हैं, वे लोग पहले छत्तीसगढ़ में रहते थे| फिर वे लोग अपना गांव छोड़कर 2001 से गोदावरी आंध्र प्रदेश में रह रहे हैं| वहां फॉरेस्ट विभाग वालों ने खेती करने से मना किया और जेल ले जाने का धमकी देते हैं| उनका कहना है गरीब लोग हैं, जब तक खेती नहीं करेंगे तो उनका जीवन यापन कैसे होगा| इसलिए सीजीनेट के साथीयों से मदद की अपील कर रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@7382095627.

Posted on: Jul 26, 2021. Tags: AP DANA PODIYAMI EAST GODAVARI LAND PROBLEM

सीमांकन के लिए कई बार आवेदन किये है, लेकिन अभी तक नही हुआ, कृप्या मदद कि अपील-

नंदू यादव ग्राम पंचायत-भीतीयाही, जनपद पंचायत-रामचन्द्रपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनका जमीन का सीमांकन नही हुआ हैं, इसके लिए उन्होंने कई बार आवेदन कियें हैं लेकिन अभी तक सीमांकन नही हुआ है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीमांकन करवाने में मदद करें: सम्पर्क नंबर@7974330284, कलेक्टर@9425253580.

Posted on: Jul 12, 2021. Tags: BALRAMPUR CG LAND NANDU YADAV PROBLEM

मैया मोरे गयोली होलिवाई...भोजपुरी गीत

नालंदा (बिहार) रौशन कुमार एक भोजपुरी गीत सूना रहे हैं :
हरियर निमिया गछिया हरियर पतोहिया-
हो ता हीरे पतोहिया ता-
मैया मोरे गयोली होलिवाई-
ता हीरे पतोहिया ता-
अमवा होइया नाही भावे पिपारा हावो...

Posted on: Mar 20, 2021. Tags: BIHAR NALANDA ROSHAN KUMAR

गाँव के लोगो को पट्टा नही मिला, युवा साथियों ने मोर्चा निकालते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा...

ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से रूप लाल मरावी बता रहे हैं कि वन अधिकार पट्टा हेतु गाँव के सभी युवाओं तहसीलदार प्रतापपुर को ज्ञापन दिया है| उन्होंने वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत 2008 में पट्टे के लिए आवेदन किया था| लेकिन कुछ अधिकारी और कर्मचारियों के मिली भगत से गलत तरीके से ग्राम सभा का आयोजन कर कागजी कार्यवाही पूरी कर ली इसकी वजह से किसी भी ग्रामीण को पट्टा नही मिला| सम्पर्क नम्बर@8718879605.

Posted on: Feb 28, 2021. Tags: CG LAND PROBLEM PRATAPPUR ROOPLAL MARAVI SURAJPUR

हे शारदे माँ हे शारदे माँ...प्रार्थना गीत-

नालंदा (बिहार) से रोशन कुमार प्रार्थना गीत सुना रहे है:
हे शारदे माँ हे शारदे माँ-
अज्ञान ता से तार दे माँ-
हे शार दे माँ हे शार दे माँ-
तू स्वर की देवी है संगीत तुझसे-
हर शब्द तेरा है हरगिज तुझसे-
हम भी तो जाने हम भी तो समझे-
हे शारदे माँ हे शारदे माँ...(gm)

Posted on: Feb 22, 2021. Tags: BIHAR NALANDA ROSHAN KUMAR

« View Newer Reports

View Older Reports »