स्वास्थ्य स्वर : पर्यावरण को नुकसान न पहुचायें वन संपदा को बचाने में सहयोग करें...

ग्राम, पोस्ट-जुबानी कलार, विकासखण्ड-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से राम प्रसाद निषाद बता रहे हैं हमें अपने पर्यावरण को बचाये रखने के लिये और स्वच्छ रहने के लिये अपने पर्यावरण से छेड़ छाड़ नहीं करना चाहिये, वनों को बचाने का प्रयास करें, बिना कारण पेड़ो को नहीं काटें, जिससे नुकसान हो, पेड़ काटने से जड़ी बूटी वनस्पति का नुकसान होता है, पत्ते फलो का नुकसान होता है जो जीवन दायनी है, पेड़ काटने से पहले निश्चय करे, एक पेड़ काटने के बदले 5 पेड़ लगाये और सभी को जागरूक करें : संपर्क नंबर@9993763732.

Posted on: Feb 29, 2020. Tags: CG KONDAGAON RAMPRASAD NISHAD SONG VICTIMS REGISTER

बस्तर का खेल मुर्गा लड़ाई...

ग्राम पंचायत-मटवाल, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से बीरबल बता रहे हैं वे टेकापाल गाँव से है मुर्गा बाजार जा रहे हैं, वे मुर्गा लड़ाने के लिये मुर्गा ले जा रहे हैं, मुर्गा लडाना उनके इलाके का एक खेल है जिसमे दो मुर्गे को लड़ाया जाता है इसे देखने के लिये बहुत सारे दर्शक होते है और उसमे से कुछ लोग उसमे पैसा लगाते हैं, जो मुर्गा जीतता है उसके मालिक को पैसा मिलता है साथ ही हरा हुआ मुर्गा जीतने वाले मुर्गे के मालिक को मिल जाता है, इसमे 600 रुपये तक मिल जाता है यह हर बाजार के दिन कराया जाता है|

Posted on: Feb 27, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON SONG STORY VICTIMS REGISTER

सड़क सुंदरी मोटरो...गीत-

ग्राम-टेकापाल, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से रतनी और वासुनिकाय एक गीत सुना रही हैं:
गाड़े कि शराप सुदा री मटारो-
गाड़ी तेवेन बटान के पो बोवा गाड़ी-
सड़क सुंदरी मोटरो-
गाड़ी तेभे बटान के पो बोवा गाड़ी-
ए दीदी मन पोटान के पो बोवा गाड़ी...

Posted on: Feb 27, 2020. Tags: CG KONDAGAON LAKHANLAL KEWAT SONG

वनों से प्राप्त चीजो का उपयोग कर जीते हैं निवासी...

ग्राम-टेकापाल, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से रूपचंद और मजदेर बता रहे हैं कि उनके इलाके में कई तरह के वन्य चीजें प्राप्त होती हैं जिसका वे उपयोग करते हैं जैसे चार, महुवा, तेंदू, मुनगा जिसका निवासी उपयोग करते हैं और बेचते हैं, साल में 13 खंडी तक महुवा बेच लेते हैं, ये उनके जीवन जीने का साधन है इन्ही साधनों का उपयोग कर जीवन जीते है लोग, ये सभी चीजे साल में एक बार मिलती हैं, चार, तेंदू को पकाने पर खाते हैं, महुवा को सुखाकर उपयोग करते हैं|

Posted on: Feb 27, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON SONG STORY VICTIMS REGISTER

सो वतन सवी तसतरे मन सुवा...गीत-

ग्राम-टेकापाल, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से निरगु कश्यप एक गीत सुना रहे हैं:
सो वतन सवी तसतरे मन सुवा-
नहीं कये प्रभू-
नारद उठाई ले सुवना करी जिबो ओई-
पापी नई नई प्रभू जगरनाथ स्वामी होई गला-
हुमन करे सूबा देवी देवता आये न-
करी नामा कारा हरी-
पापी नई नई प्रभू जगरनाथ स्वामी होई गला...

Posted on: Feb 27, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »