बिजली का खम्बा गिर गया हो गये बिजली बंद, शिकायत करने पर ध्यान नहीं दे रहे है, कृपया मदद करे
ग्राम-नेउर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू बिजली की समस्या को लेकर बता रही है| ग्राम नेउर के परसाटोला में बिजली का खम्बा गिर जाने से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है, इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा सरपंच सचिव से की गई है, परन्तु कोई गंभीरता से नहीं ले रहे है|इस समस्या को लेकर विधुत मंडल में भी शिकायत की लेकिन वह भी ध्यान नहीं दे रहे है| बिजली नहीं होने से ग्रामीणजनों को बहुत दिक्कत हो रही है| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है, कृपया मदद करे.
विद्युत मंडल@8435500266, 07741232885.पूर्णिमा साहू@ 8668496368.
Posted on: Nov 25, 2019. Tags: KABIRDHAM CG PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER
पंडरिया से कुकदूर 20 किलोमीटर के मार्ग में गड्डे ही गड्डे...कृपया मदद करे
जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर रोड़ की समस्या के बारे में बता रहे है,
पंडरिया से कुकदूर करिबन 20 किलोमीटर है, यह मार्ग कई दिनों से बहुत ही ख़राब स्थति में है, पंडरिया के निवासी सत्तार खान बता रहे है कि, वाहन गाड़ी, पैदल चलना भी मुश्किल है, बस मोटर या अन्य साधन इस मार्ग पर रेंगते जाना पड़ता है, गड्डे बहुत ज्यादा है|इस सड़क को ठीक करवाने हेतू लोगो ने कई बार आवेदन दिया परन्तु ध्यान ही नहीं देते, अखबारों में भी इस रोड़ की समस्या को लेकर प्रमुखता से मुद्दा उठाया गया लेकिन समस्या अभी भी जस की तस, सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है. कृपया सड़क बनवाने. ठीक करवाने में मदद करे. कलेक्टर@9479118118.
Posted on: Nov 24, 2019. Tags: KABIRDHAM CG NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER
भजन गीत : प्रथम पूजा गणपति की भये वो राम...
जिला-कबीरधाम, (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर गणेश गीत सुना रहे है:
प्रथम पूजा गणपति की भये वो राम-
दूजे में गौरी गणेश सिया हो राम-
राम लखन निरंजन भजो न सिया रामा राम-
प्रथम पूजा गणपति की भये-
मुसूवा चडैया भजो न सिया रामा राम
प्रथम पूजा गणपति की भये...
Posted on: Nov 23, 2019. Tags: KABIRDHAM CG NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER
2 साल से मजदूरी का पैसा नहीं दे रहे है, कृपया मदद करे...
ग्राम-बदना, अमलीटोला, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से गाँव की ग्रामीण महिलाएं, फगनी बाई, रामप्यारी बाई, सगनी बाई, एवं अन्य महिलाएं बता रही है कि, अमलीटोला के पारा कारीढाप में तालाब में काम किया था| दो साल हो गयें पैसे मजदूरी के अभी तक नहीं दिए, सरपंच सचिव को बोला लेकिन ध्यान ही नहीं देते| जबकि 6 सप्ताह काम किया है, जिसका की 2 साल से पैसे नहीँ दे रहे है| सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है, कृपया मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करे.
सरपंच@9685686736. सचिव@7898126988. संपर्क-ग्रामीण@8827167968.
Posted on: Nov 23, 2019. Tags: HEMSHINGH MARKAM KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER CG
Impact story : ग्रामीणों को मिल गये सुविधा, सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद सड़क की मरम्मत कर दिए...
तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथिलेश माणकपुरी बता रहे है की कुछ दिनों पहले कुकदूर से सिंदूरखार तक सड़क की समस्या को लेकर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड कराया था, जो की सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों की लगातार प्रयास बात करने के उपरांत, जिसका असर यह हुआ की सड़क की मरम्मत किया गया अब आवागमन में सुविधा हो गया है| इसलिए आप सभी मदद करने वाले साथियों को जनपद पंचायत सीईओ साहब को ग्राम पंचायत सदस्यों को एवं सीजीनेट का आभार एवं धन्यवाद दे रहे है|
