प्रभु जी तुम चंदन हम पानी...भजन-
बिरया नगर पाली, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से विष्णुचंद्र सेनापति एक भजन सुना रहे हैं:
प्रभु जी तुम चंदन हम पानी-
जाके अंग-अंग बात समानी-
प्रभु जी तुम घन वन हम मोरा-
जैसे चितवत चंद्र चकोरा-
प्रभु जी तुम दीपक हम बाती-
जाके ज्योत बरे दिन राती-
प्रभु जी तुम चंदन हम पानी...(AR)
Posted on: Feb 12, 2021. Tags: BHAJAN SONG VICTIMS REGISTER
बता मेरे यार सुदामा रे...भजन-
जिला-सिरसा (हरियाणा) से प्रिंस एक भजन सुना रहे हैं:
बता मेरे यार सुदामा रै, भाई घणे दिना में आया-
बालक था रे जब आया करता, रोज खेल के जाया करता-
हुई कै तकरार सुदामा रै, भाई घणे दिना में आया-
मन्ने सुना दे कुटुंब कहानी, क्यों कर पड़ गयी ठोकर खानी-
टोटे की मार सुदामा रै, भाई घणे दिना में आया-
सब बच्चो का हाल सुना दे, मिसरानी की बात बता दे-
रे क्यों गया हार सुदामा रै, भाई घणे दिना में आया...(AR)
Posted on: Feb 10, 2021. Tags: BHAJAN SONG VICTIMS REGISTER
आना पवन कुमार हमारे घर कीर्तन में...भजन-
सीजीनेट श्रोता गौरव शर्मा जो नेत्रहीन हैं, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं एक भजन सुना रहे हैं:
आना पवन कुमार हमारे घर-
कीर्तन में-
आप भी आना संग गौर जी को लाना-
संग भोले जी को लाना-
भोले जी को लाना सांथ, हमारे घर-
कीर्तन में... (AR)
Posted on: Feb 10, 2021. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER
आगे-आगे राम चलत हैं,पाछे लक्ष्मण भाई...भजन-
जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक भजन सुना रहे हैं:
रथ चढ़े रोये जानकी माई
मोर रोये जानकी माई-
मोर दोनों कसकिया लागे-
कौन बन ढूढ़ों माई-
आगे-आगे राम चलत हैं-
पाछे लक्ष्मण भाई-
जनकपूरी के प्राण प्यारी,कौन हर ले जाई...(AR)
Posted on: Feb 09, 2021. Tags: BHAJAN SONG VICTIMS REGISTER
आना-आना बजरंगी हनुमान...भजन-
जिला-मधुबनी (बिहार) से दीपक कुमार एक भजन सुना रहे हैं
आना-आना बजरंगी हनुमान-
हमारे हरि कीर्तन में-
राम जी लाना,सीता जी को लाना-
राम जी लाना,लक्ष्मण जी को लाना-
भोले शंकर को लाना जरुर-
हमारे हरि कीर्तन-
आना-आना बजरंगी हनुमान...(AR)
