हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या है, बोलने पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, कृपया मदद करें-
ग्राम -नेंगानार, पंचायत-चिढपाल, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजूराम कश्यप बता रहे हैं उनके गांव के मुरुमगुडा पारा में पानी की बहुत समस्या है, पारा में एक बोरिंग है उससे पानी काम आता है, नाला से पानी लाना पड़ता है, इस संबंध में उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9111609409, सरपंच@9399273496, सचिव@9993108409, सीईओ@9406166884, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Aug 09, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER
काकड़ कुंजाड़ धूमधड़ाका रेरे रेला रे रे रेला...हल्बी गीत-
मनेश कुमार मूचाकी, जगदलपुर बस्तर से बस्तर (छत्तीसगढ़) से एक गीत सुना रहे हैं:
काकड़ कुंजाड़ धूमधड़ाका रेरे रेला रे रे रेला नानों बया नानों बय बय-
नानों बया नानों बय बय, नानों बया नानों बय बय-
धान मड़िया कोसरा कोधा, मंद सलफ़ी चाउर लंदा-
ना जानू लाटा फाँदा,ये मोचो बस्तर आय-
धन-धन मोचो बस्तर जिला लोहा चो खदान बैला डिला...
Posted on: Aug 08, 2022. Tags: BASTAR CG HALBI JAGDALPUR SONG
हमारे गाँव में पानी की बहुत समस्या है, दूसरे मोहल्ले से लाना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-मामडपाल, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सावत्री बता रहे हैं, कि उनके गांव में हैंडपंप की बहुत समस्या है हैंडपंप नहीं रहने के कारण दूसरे पारा से पानी लाना पड़ता है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें लेकिन अभी तक कोई कारवाही नहीं हुई इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं अधिकारियों से बात कर के हैंडपंप लगवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9770307650, सरपंच@9406405188, सचिव@9407664666.
Posted on: Aug 08, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA NAMANPAAL PROBLEM SAVITRI WATER
हमारे गांव में रोड की बहुत समस्या है, मुख्य मार्ग से पटेल पारा तक नही बना है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-आंजर, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से पिलुराम कश्यप बता रहे हैं, रोड की बहुत समस्या है| मुख्य मार्ग से पटेल पारा तक नही बना है| वहाँ से दो किलोमीटर दूर पड़ता है| बरसात के दिनों में ज्यादा तर लोगों को आने जाने में परेशानी होती हैं| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं, वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर रोड की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सीईओ@8889251366, कलेक्टर@8458956694, सम्पर्क नंबर@7489361245.
Posted on: Aug 07, 2022. Tags: AANJAR BASTAR CG LOHANDIGUDA PILURAM KASHYAP PROBLEM ROAD
हमारे गांव में हैण्डपंप नही है, लोगों को पानी के लिए दुर जाना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम-लुंडीपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लखमू राम बता रहे हैं, उनके गांव में पानी कि बहुत समस्या है, 1-2 किलोमाटर दुर से पानी लाना पड़ता है, वहां 36 घर का जनसंख्या है| हैण्डपंप नही होने के कारण बहुत परेशानी होती है| इसके लिए उन्होंने जनपद-पचायत आवेदन किये थे लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुआ है| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबरों में बात करके हैण्डपंप लगवाने में मदद करें: सचिव@9424288262, संपर्क नंबर@9479054709, सीईओ@9406016762, कलेक्टर@8458956694, PHE@9406078557.
