हमारे पारा में एक भी हैण्डपम्प नहीं है, हम लोग एक किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीते हैं...

ग्राम-पलढा, पोस्ट-कोटया, थाना और तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार यादव बता रहे है कि उनके गांव के जुन्हापारा वार्ड में पानी की गंभीर समस्या है, वहां के लोगों को 1 किलोमीटर दूर पानी लेने जाना पड़ता है, इस समस्या को उन्होंने सरपंच के पास रखा, मंत्री के पास गए लेकिन समस्या अभी भी बनी है, उनका कहना है हैंडपंप लग जाने से पानी की समस्या हल हो सकती है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बातकर हैंडपंप लगवाने में मदद करें : सरपंच@9009070789, गृहमंत्री@9926955054. संपर्क नंबर@9644510071.

Posted on: Jul 17, 2018. Tags: HANDPUMP HINDI RAKESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER WATER

हमारे मोहल्ले में हैण्डपम्प नहीं, हम लोग कुएं का पानी पीकर बीमार पड़ रहे ( गोंडी भाषा में)...

ग्राम-सुरेवाही, पंचायत-सुरेवाही, तहसील-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से मोहनलाल गोंडी भाषा में बता रहे है कि उनके मोहल्ले में एक भी हैण्डपम्प नहीं है| उनके मोहल्ले में 10-12 घरों की बस्ती है वे लोग कुएं का पानी लाकर पीते है उसको पीने से सर्दी खांसी होती है और बच्चे बीमार पड़ जाते है | उनके मोहल्ले में हैण्डपम्प खुदवाने के लिए उन्होंने कई बार पंचायत में आवेदन दिया है लेकिन कोई ध्यान नहीं देते है| इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: C.E.O@9953924884. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9406375102.

Posted on: Jul 16, 2018. Tags: KANKER CG MOHANLAL WATER

डेढ़ माह पहले हमारे गाँव का पानी कनेक्शन काट दिया, कृपया मदद करें (गोंडी भाषा में)...

ग्राम-लामकन्हार, पंचायत-बड़ेतोपाल, तहसील-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से जानकी गोंडी भाषा में बता रही है कि उनके गाँव में एक बोर था वहां से लोग पानी पीते थे लेकिन विभाग के अधिकारी आकर बोर का बिजली डेढ़ महीने पहले काट दिए उसके कारण गाँव के लोगो को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है उसको ठीक करवाने के लिए उन्होंने सरपंच और विधायक के पास शिकायत किये थे तो हो जायेगा बोले | अभी तक नहीं हुआ है| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग कर रहे है, इन नम्बरों में बात करके बोर की बिजली को लगवाया जाये: जिला CEO@9953924884. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@8461990925.

Posted on: Jul 16, 2018. Tags: GONDI JANKI WATER

नल खुदा है, पम्प लगा है, 2 वर्ष से ट्रांसफार्मर भी लगा है पर आज तक पानी शुरू नहीं हुआ...

ग्राम पंचायत-चोरभठी, विकासखण्ड-जैतहरी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से नत्थूलाल राठौर बता रहे है कि उन्होने 2014-15 में नल जल योजना से संबंधित सन्देश सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया था, जिसके बाद वहां पर 5 HP बोर का कनेक्शन किया गया, पंप लग चुका है, 2 वर्ष से ट्रांसफार्मर भी लगा है लेकिन आज तक बोर मशीन शुरू नही किया गया, अधिकारियों के पास शिकायत करने पर अधिकारी ध्यान नही दे रहे, कृपया हम 200 लोगों की अधिकारियों को फोन कर मदद करे : इंजिनियर@9993400770, PHE विभाग S.D.O@7999846441, JE@9425185281, AE@9425185263. संपर्क @8435657690.

Posted on: Jul 16, 2018. Tags: NATTHULAL RATHOUR SONG VICTIMS REGISTER WATER

हमारे गाँव के कई हैंडपंप ख़राब, गंदे पानी से लोग बीमार पड़ रहे, अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे...

ग्राम पंचायत-कोको, विकासखण्ड-बिछिया, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से मुरारीलाल उद्दे बता रहे हैं, उनके गांव में वार्ड क्रमांक 2 में 15 दिन से, वार्ड क्रमांक 3 में एक हफ्ते और वार्ड क्रमांक 8 में मई माह से हैंडपंप ख़राब है, इस समस्या के समाधन के लिए उन्होने संबंधित विभाग और अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई, लोग दूषित पानी पीकर बीमार पड रहे है इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर मदद करे : PHE@9039245209, कलेक्टर@7898718342, विधायक@9425026789. संपर्क@9111856546.

Posted on: Jul 16, 2018. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »