गवईया होते ता गवाते तोला ओ...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-अमनडुला, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से चंद्रकांत लहरे एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
गवईया होते ता गवाते तोला ओ-
नाचईया होते ता नाचतेव रे-
सगा होते ता तोला ओ रानी बिहा लेतेव हो...
Posted on: Mar 16, 2021. Tags: CG SONG CHANDRAKANT LAHRE JANJGIR CHAPA
मेरा राशन कार्ड नहीं बना है, कृपया बनवाने में मदद करें...
जिला-बीजापुर ज़ेलवाडा शिविर (छत्तीसगढ़) से कमला पुजारी बता रही हैं कि उनके पास पहले से राशन कार्ड बना था, उनके बेटे का नौकरी लगा हैं तो राशन कार्ड से चावल नही मिलेगा बोलकर राशन कार्ड को जमा कर लिए, उनके बेटे और बहु अलग रहते हैं बेटे-बहु का राशन कार्ड बना हैं, कमला पुजारी का कहना हैं कि बेटा बहु अलग रहते हैं, तो उनको चावल नही देते हैं, कलेक्टर ऑफिस में भी गए थे, बेटे का नौकरी लगा हैं तो राशन कार्ड नही मिलेगा बोले, कमला पुजारी के नाम से राशन कार्ड बने इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग करते हैं कि दिए गये नम्बरों में बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें: नगर पालिका@6260414371, बेनूर अध्यक्ष@6260714410, कलेक्टर @07853220022, 9977001253. (183948) D
Posted on: Mar 16, 2021. Tags: BIJAPUR CG KAMLA PUJARI RASHAN CARD PROBLEM
हमारे गाँव में सीसी रोड नही हैं, आने जाने में बहुत दिक्कत होती है, कृपया रोड बनवाने में मदद करें...
ग्राम-पंचायत चिन्नाकवाली, ब्लाक-बीजापुर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से रामबाई बता रहीं हैं कि उनके गाँव में सीसी रोड़ नही हैं 3 किलोमीटर तक गड्डा-गड्डा हैं, जिससे लोगो को आने जाने में बहुत ही परेशानी होती हैं, सरपंच सचिव लोग बनायेंगे बोलते हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि संबंधित नंबरों में बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें :
जनपद सीओ @7853220069,सम्पर्क नम्बर@9103995259.(184071) D
Posted on: Mar 12, 2021. Tags: BIJAPUR CG RAMBAI ROAD PROBLEM
घर ही में मंदिर बनाउंगी...भक्ति गीत-
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से अजय कुमार प्रजापति एक भोजपूरी गीत सुना रहे हैं:
घर ही में मंदिर बनाउंगी-
नौ दिन पूजन कराउंगी-
नारियल पान सुपारी लाई-
पंडित जी से खबर भेजाई-
ए सईयां जी देर ना लगाई-
हर फूल गुडहल चढ़ाउंगी-
घर ही में मंदिर बनाउंगी...
Posted on: Mar 11, 2021. Tags: AJAY KUMAR PRAJAPATI BHAKTI SONG PRAYAGRAJ UP
जयति जय जय माँ सरस्वती...गीत-
प्रतापगढ़, उत्तरप्रदेश से अमित कुमार पटेल एक गीत सुना रहे हैं:
जयति जय जय माँ सरस्वती-
जयति वीणा धारिणी-
जयति पद्मा स्नेह माता-
जयति शुभ वरदायिनी-
जगत का कल्याण करो माँ-
तुम हो विघ्न विनाशिनी-
कमल आसन छोड़ दे माँ... (AR)
