Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् समस्या का समाधान हो गया...

ग्राम पंचायत-पोरमेल, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) से लोगनाथ यादव बता रहे हैं कि उन्हें पहले विधवा पेंसन पांच महीने से नही मिल रहा था इसके लिए वे सम्बंधित अधिकारियों के पास आवेदन दिए थे पर कोई सुनवाई नही हो रही थी| फिर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये कुछ दिन के बाद विधवा पेंसन मिलना चालू हो गया है, इसलिए सभी पद अधिकारी एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं| संपर्क नम्बर@9407993586. (162577) GT

Posted on: Jan 04, 2021. Tags: IMPAICT SONG STORY VICTIMS REGISTER

प्रेरणादायक कहानी- 'वर्तमान जीवन की सच्चाई''

जिला-बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार वर्तमान जीवन के ऊपर एक छोटी सी प्रेरणादायक विचार बता रहे हैं जो आज के जीवन की सच्चाई है, एक कुत्ते को घुमाना याद रहा, गाय की रोटी भूल गये, ब्यूटी पार्लर याद रहा लम्बी चोटी भूल गये, रिमोट कंट्रोल याद रहा बिजली का कटका भूल गये, फ्रीज़ का पानी याद रहा पानी का मटका का पानी भूल गये, बोतल पाउच याद रहा प्याऊ का पानी भूल गये, टीवी सीरियल याद रहा दादी की कहानी भूल गये, हेल्लो, हाय याद रहा पर नम्र-प्रणाम भूल गये, हिल-स्टेशन याद रहा चारों धाम भूल गये, अंकल आंटी याद आ रहा काका-काकी भूल गये, बरमुंडा तो याद रहा पर धोती-पैजामा भूल गये, दोस्त यार सब याद रहे पर सगे भाई को भूल गये, साली का बर्थडे याद रहा पर माँ की दवाई भूल गये, बीवी के नखरे सुनते रहे पर पिताजी के बातों को जल्ला दिया तो इस प्रकार बहुत ही शिक्षाप्रद जानकारी दी गई है इसलिए की जीवन की सच्चाई को जानते हुए जीवनयापन करना चाहिए | DW

Posted on: Jan 04, 2021. Tags: BADWANI MP SONG STORY VICTIMS REGISTER

वैज्ञानिको के द्वारा किये गये खोजो के बारे में जानकारियां...

जिला-बड़वानी मध्यप्रदेश से सुरेश कुमार वैज्ञानिको के द्वारा किये गये खोजो के बारे में बता रहे है : 1 चोकलेट की खुशबू वाली तितली ब्राज़ील में पायी जाती है |
2 मोबाइल फ़ोन का अधिक इस्तेमाल करने से ब्रेन केंसर होने की संभावना बहुत अधिक होती है | 3 नाक लगभग 50 हजार प्रकार की सुगंध और दुर्गन्ध को याद रख सकती है | 4 स्त्रियाँ पुरुषो की तुलना में लगभग दुगनी बार पलके झपकाती है | 5 मानव 24 घंटे में लगभग 23 हजार 40 बार शोषण करता है | 6 समुद्री जहाज ठन्डे पानी में तेज व् गुनगुने पानी धीरे-धीरे चलता है | 7 भारत में 80 किस्म के चावल पाये जाते है | DW

Posted on: Jan 03, 2021. Tags: EDUCATION MP BADWANI SONG VICTIMS REGISTER

Impact : सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद समस्या का समाधान हो गया...

ग्राम पंचायत-चेरंग, तहसील-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से सीताराम बता रहें है की उनका राशनकार्ड में नाम अलग करवाने करवाने के लिए, सचिव सरपंच लोग को भी बोले थे परन्तु कोई ध्यान नहीं दे रहें थे, इसके बाद वे सीजीनेट के साथियों से अपील किया और एक सप्ताह बाद उनके समस्या का समाधान हो गया वे मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर / सीताराम@8287570397. (183210) GT

Posted on: Dec 28, 2020. Tags: BASTAR IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER

Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् रोड बन गया...

ग्राम-पकनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से राजू राणा के साथ कलेपाल पंचायत के सरपंच बुरसुराम मंडावी बता रहे है कि उनके पंचायत में रोड नहीं है पूरा गड्डा खोद दिए है | इसलिए कलेपाल पंचायत जाने के लिए रोड नहीं है | इसकी शिकायत कई बार उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को दिए लेकिन कोई सुनाई नही हुआ, तो ये साथी अपना सन्देश सीजीनेट में रिकॉर्ड करवाया और कुछ दिनों बाद उनके समस्या का समाधान हो गया वे सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| : सरपंच संपर्क@7722954921. (183129) GT

Posted on: Dec 23, 2020. Tags: IMPACT STORY

« View Newer Reports

View Older Reports »