स्वास्थ्य स्वर : पेट में पानी भर जाने की समस्या का घरेलू-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से एच डी गाँधी पेट में पानी भर जाने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सनाय की पत्ती को तवे में भून लें| उसके बाद उसका चूर्ण बना लें| 50 ग्राम सनाय की पत्ती का चूर्ण और आंवला का चूर्ण 100 मिला लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार भोजन के बाद सेवन करने से लाभ हो सकता है| स्वाद अनुसार काला नमक और सेंधा नमक का उपयोग कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Aug 19, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
जब खिड़की खोलू तो तेरा दर्शन हो जाये...गीत-
ग्राम-जबलपुर, पोस्ट-खर्सिया, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से दीनानाथ पटेल एक गीत सुना रहे हैं, ब्लाइंड बच्चो के लिये स्कूल से संबंधित जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं | 7049485712.
जब खिड़की खोलू तो तेरा दर्शन हो जाये-
मेरे घर के आगे साईनाथ तेरा मंदिर बन जाये-
जब आरती हो तेरी मुझे घंटी सुनाई दे-
मुझे रोज सबेरे साईनाथ तेरी सूरत दिखाई दे-
सब भजन करो मिलकर कानो में घुल जाये-
जब खिड़की खोलू तो तेरा दर्शन हो जाये...
Posted on: Aug 19, 2019. Tags: CG DINDAYAL PATEL RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
गोडे के पईरी बनाऊ गलिया रे...गीत-
ग्राम-घोड़ूपानी, पंचायत-गोरगी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजकुमारी और धनिया एक डोमकच्छ गीत सुना रहे हैं:
गोडे के पईरी बनाऊ गलिया रे-
जीरा घर घर न आवे-
गोडे के पईरी बनाऊ गलिया रे-
जीरा घर घर न आवे...
Posted on: Aug 19, 2019. Tags: CG PRATAPPUR RAJKUMARI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
महुवा के डरा मा फादे ह्वो झुलवा...गीत-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक गीत सुना रहे हैं:
महुवा के डरा मा फादे ह्वो झुलवा-
तै झुलत रहिवे झुलवा हो मोर फुलवा रानी-
किसिम – किसिम के गावत रहिबे-
बैठे – बैठे झुलत रहिबे झुलवा मा – ले के जाबे दोपहरिया मा – नहीं करबे हिजगा जोरी देवर ननद के कनाम-
सास ससुर ला मनके रहिबे कहना...
Posted on: Aug 19, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
15 सालों से पानी की समस्या है, अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-
गाँव-बरपट्टीनगर, पंचायत-रायगूडेम, ब्लाक-कुकुनूरू, जिला-पश्चिम गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से कनिति राजू बता रहे है, हमारे गाँव में बोरिंग नहीं है| गाँव लोग नदी में गड्डा खोद कर पानी पीते हैं| पानी नहीं होने के कारण बहुत परेशानी होती है|अधिकारीयों के पास आवेदन पत्र देते हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है| सीजीनेट के सभी साथियों से निवेदन है, कि अधिकारियों से बात कर मदद करें : तहसीलदार@9849855444. कनिति राजू@7995794546.
