स्वास्थ्य स्वर : ह्रदय को मजबूत रखने या स्वस्थ्य रखने का घरेलू नुस्खा-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी ह्रदय को मजबूत रखने या स्वस्थ्य रखने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| अर्जुन की छाल 100 ग्राम, नाग बला 100 ग्राम और मिश्री 100 ग्राम लेकर, साफकर, पीसकर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से ह्रदय को स्वास्थ्य रखने में लाभ मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Sep 03, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : निम्न रक्तचाप का घरेलु उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) वैद्य एच डी गांधी निम्न रक्तचाप या लो ब्लडप्रेशर का घरेलु उपचार बता रहे हैं| अदरक 250 ग्राम लेकर छोटे-छोटे टुकड़ो में काट ले, उसके बाद काँच की सीसी में नीबू के रस में डुबाकर रखें| उसके बाद उसमे 20 ग्राम सेंधा नमक मिला लें| 2 दिन तक उसे रहने दें| उसके बाद उपयोग करें| दो-दो तुकड़े दिन में तीन बार भोजन के बाद चबाने से लाभ हो सकता है| भोजन में तेल, मसाला, मिर्च, खटाई का प्रयोग काम करें| नशा ना करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं :एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Sep 03, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

ओम नम: शिवाय भजो रे नम: शिवाय....भजन-

ग्राम-डूमरपारा, पोस्ट-कोटया, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से प्रभावती एक भजन सुना रही हैं :
ओम नम: शिवाय भजो रे नम: शिवाय-
ओम नागेश्वराय भजो रे नम: शिवाय-
ओम विष्णुश्वराय भजो रे नम: शिवाय-
ओम कामेश्वराय भजो रे नम: शिवाय-
ओम शंकराय भजो रे नम: शिवाय...

Posted on: Sep 03, 2019. Tags: CG PRABHAWATI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

एसटी आयोग ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांगी जुडूम विस्थापितों की रिपोर्ट...

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने छत्तीसगढ़ सरकार से सलवा जुडूम की वजह से प्रदेशों में विस्थापि हुये, आदिवासियों की रिपोर्ट मांगी है| 4 जुलाई को आयोग के अध्यक्ष नंदकुमार साय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तीन महीने में विस्थापितों का सर्वे कर रिपोर्ट देने को गया है|
आयोग ने गृह मंत्रालय, जनजातीय कार्य मंत्रालय, ओड़िसा, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, और छत्तीसगढ़ सरकार से विस्थापित आदिवासीयों की रिपोर्ट तलब की है| छत्तीसगढ़ सरकार विस्थापितों को मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी सड़क, और दावा करने पर वनाधिकार पत्रक देने को तैयार है| आयोग ने कहा है कि जो लोग वापस नही आना चाहते, उनके लिए उसी जगह पर वनाधिकार कानून के मुताबिक इन सिटू आधार पर भूमि का अधिकार दिया जाना चाहिये|

Posted on: Sep 03, 2019. Tags: GONDI NEWS SONG SUMANALATA ACHALA VICTIMS REGISTER

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ, अज्ञानता से हमें तार दे माँ...वंदबा गीत-

जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से भोला बघेल सरस्वती वंदना सुना रहे हैं :
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ-
अज्ञानता से हमें तार दे माँ-
तू स्वर की देवी ये संगीत तुझ से-
हर शब्द तेरा है हर गीत तुझ से-
हम है अकेले, हम है अधूरे-
तेरी शरण हम हमें प्यार दे माँ-
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ...

Posted on: Sep 03, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG JAGDALPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »