हमारे मोहल्ले में 40 घर, हैण्डपम्प नहीं, नाले का गन्दा पानी पीते है, बोलने पर कोई ध्यान नहीं देते...

आदर्श ग्राम-धुमाडाड़, पोस्ट-गोविन्दपुर, थाना-चंदोरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिव बालक सिंह श्यामले बता रहे है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 16 में लगभग 40 घर की बस्ती है लेकिन आज तक हैण्डपम्प नहीं हैं नदी नाले से पानी लाते है कंकड़ पत्थर गिर जाता है जिससे बीमारी होती है उसके लिए उन्होंने कई बार अधिकारियो के पास आवेदन दिए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प लगवाने में मदद करे: सरपंच चिंतामणि@ 8959458979, सचिव अनिलकुमार गुप्ता@9617217421, P.H.E.@9826132225, कलेक्टर@9826443377. शिव बालक सिंह श्यामले 790949236.

Posted on: Aug 07, 2018. Tags: SHIV BALAK SINGH SHAYAMLE SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER

मेरा इंदिरा आवास का पैसा सचिव नहीं दे रहा, आज मिलेगा कल मिलेगा बोल-बोलकर टाल रहा है...

पंडोपारा, ग्राम पंचायत-सफर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से हेमन्त बता रहे है इंदिरा आवास योजना के तहत उनके मकान बनने का रकम सचिव के पास है जो दे नहीं रहे है पिछले एक साल से घर बनने वाला था जो अभी तक सचिव के कारण नही बना है और कहने पर कहते हैं कि आज-कल में ईट गिरवा देंगे लेकिन आज तक नहीं गिरा है उनको घर की बड़ी समस्या हो रही है | इसलिए सीजीनेट के साथियों मदद की मांग कर रही है कि इन नम्बरों में बात कर इंदिरा आवास बनवाने में मदद करें: सचिव@8223917618, सरपंच@9826183092, C.E.O.@9926192534 कलेक्टर@9826443377. सम्पर्क नरेश पंडो@8889542136.

Posted on: Aug 07, 2018. Tags: HEMANT PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

लिखी लिखी पतिया, पाठावे परदेशवा...विरह गीत-

ग्राम-कोट्या, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक विरह गीत सुना रहे है:
लिखी लिखी पातिया, लिखी लिखी पातिया-
लिखी लिखी पतिया, पाठावे परदेशवा-
अब घर आजा हो सजनवा-
महुहा कुचाई गईली आमा बौउराई गईली-
लिखी लिखी पतिया, पाठावे परदेशवा...

Posted on: Aug 05, 2018. Tags: CG MEWALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

चोला बाट भले हो मोती नाह गिरा गढ़ी रे...सरगुजिया कर्मा गीत-

ग्राम-नवापारा, पंचायत-बड़वार, तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बुधराम और श्यामबिहारी एक कर्मा गीत सुना रहे हैं :
चोला बाट भले हो मोती नाह गिरा गढ़ी रे-
कोन तो बनावे ले कटरी गे गोती न गिरा तही रे-
पुरे नहा का लबारी दगा दे हो गोपी न गिरा गढ़ी रे-
कोन तो बनावे लरकरी कोंबे नार हिरा गढ़ी रे-
कोन तो बनावे बही लोहे के शिकारी हो-
मोती नहर हीरा कही रे...

Posted on: Aug 05, 2018. Tags: BUDHRAM SHYAMBIHARI SARGUJIYA KARMA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

दर-दर भटक के टूटली शरिरिया बनाई देत ना...शिव भजन-

ग्राम-पहाडकरवां, पोस्ट-भेड़िया, थाना-चंदौर, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवधारी यादव एक भजन गीत सुना रहे है :
दर-दर भटक के टूटली शरिरिया बनाई देत ना-
कउन कारन अइसन दुख हमके होला-
माफ करा गलती के, लगजा सहईया बनाई देत ना-
कउन कारण हमके दुःख अईसे होला-
शिव गुरु जी गडल करनीया बनाई देत ना-
हम तो अनाड़ी भोला कोजओ न जानी...

Posted on: Aug 04, 2018. Tags: CG SHIVDHARI YADAV SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »