Impact: Our water problem got solved after report on CGnet Swara, thanks...

पंचायत-भांसी, जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से रीना अधिकारी बता रही हैं, उनके गांव में पीने के पानी की समस्या थी, बोरिंग में 3 की जगह 2 सोलर प्लेट लगे थे, जिसके कारण बारिश के समय वोल्टेज नही मिलने से उन्हें पानी नही मिल पाता था, जिससे नदी-नाले से पानी लाना पड़ता था, जिससे लोग बीमार पड जाते थे, गांव में 44 परिवार और 213 जनसंख्या है, जो समस्या से जूझ रहे थे, इसके लिए उन्होंने सरपंच, सचिव और जिला पंचायत में कई बार आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही थी, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकार्ड किया, जिसके बाद समस्या का निराकरण हो चुका है, इसलिए वे सीजीनेट के साथियो और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं, जिन्होंने उनकी मदद की: रीना अधिकारी@9752205080.

Posted on: Sep 27, 2018. Tags: CG DANTEWADA IMPACT RINA ADHIKARI SONG VICTIMS REGISTER WATER

हमारे पारा में पानी की समस्या है, आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील

खोहपारा, ग्राम पंचायत-लांजित, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गीता, जगमनिया और मसमनिया बता रहे हैं, उनके पारा में कई साल से पानी की समस्या है, पानी के लिए दूसरे पारा जाते हैं, बारिश के समय नाले का पानी उपयोग करते हैं, उन्होंने पारा में हैण्डपंप के लिये पंचायत में अपनी बात को रखा, लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर पारा में हैण्डपंप लगवाने में मदद करें : सचिव@9113689265, सरपंच@7089813810, PHE@9589733942, CEO@9926192534, कलेक्टर@9826443377. संपर्क नंबर@6268215852.

Posted on: Sep 24, 2018. Tags: CG GEETA PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER

2 महीने से हैंडपंप खराब है, हम लोगो को पानी की समस्या हो रही है, पर अधिकारी ध्यान नही देते-

ग्राम-नवलपुर, पंचायत-पीपरखुट्टी, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से सीता, केसर बाई और पूर्णिमा यादव बता रहे हैं, कि उनके गाँव में फग्गू यादव के घर के पास एक हैण्डपंप है, जिसका हैण्डल 2 महीने से खराब पड़ा है, जिसके संबंध में मोहल्ले के लोगो ने कई बार सचिव, सरपंच के पास आवेदन किया है, लेकिन अभी तक उसमे कोई सुधार नही हुआ है, जिससे करीब 25 घर के लोग पानी की समस्या से बहुत अधिक परेशान हैं , इसलिए वे अब सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बातकर हैण्डपंप सुधरवाने में मदद करें: PHE@9669969954, सचिव@8319568146. नरेश बुनकर@8720822286.

Posted on: Sep 23, 2018. Tags: CG HANDPUMP LORMI MUNGELI NARESH BUNKAR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WATER

हैण्डपंप खराब होने से हमें पानी की समस्या होती है, आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं होती.

ग्राम-जुडवनिया, पंचायत-उमझर, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजबहादुर खैरवार, बवन कुमार साकेत और ललन साह बता रहे हैं, वार्ड क्रमांक 11 में पानी की समस्या है, गाँव के 6 हैण्डपंप है, जिसमे 3 हैण्डपंप खराब हो चुके हैं, गाँव में लगभग 250 जनसंख्या है जो हैण्डपंप का उपयोग करते हैं, जब कभी सभी हैण्डपंप खराब हो जाते हैं तो लोगों को नदी, नाले से पानी लाना पड़ता है, जिसके उपयोग से लोग बीमार पड़ते हैं, समस्या के निराकरण के लिये उन्होंने संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन दिया, अधिकारी कहते हैं, सोलर पम्प लग जायेगा, लेकिन अभी तक उस पर कोई काम नहीं हुआ है, इसलिये वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें : सरपंच@7640364272, सचिव@7697977887, जिला CEO@9977407788, जनपद CEO@9926192534, विकासखण्ड अधिकारी@9554633859.

संपर्क नंबर@9098144976.

Posted on: Sep 22, 2018. Tags: CG KHAIRWAR RAJBAHADUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

हमारे गाँव में पानी की समस्या है, गर्मी में नदी नालों से पानी लाना होता है...मदद की अपील

ग्राम पंचायत-कोलुहा, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जवाहरराम पंडो बता रहे हैं कि हमारे गाँव में गर्मी के दिनों में पानी की दिक्कत होती है, जहां वे रहते हैं 15-20 घर की बस्ती है और एक हैण्डपंप है, गर्मी के दिनों में दूर नदी, नालों से पानी लाते हैं, वर्तमान में जो हैण्डपंप है, उससे पर्याप्त पानी लोगो को नहीं मिल पाता है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर पानी की सुविधा कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7354162312. सरपंच@9575185741

Posted on: Sep 18, 2018. Tags: CG JAVAHARRAM PANDO PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »