लॉकडाउन के कारण उधमपुर, जम्मू में फंसे है, राशन नहीं है खाने की बहुत समस्या हो रही है...

अमर सिंह अनूपपुर मध्यप्रदेश के रहने वाले है और बता रहे है कि वे लोग काम करने के लिए 6 माह पहले रामनगर, जिला-उधमपुर जम्मू गए थे | लॉकडाउन के कारण वहीँ फंस गए है उनके पास खाने के लिए राशन नहीं है वे 25  लोग है, जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़) और बिलासपुर के भी कई साथी हैं | पैसा ख़त्म हो गया है खाने की बहुत समस्या हो रही है पर काम बंद है और किराए का खर्च बढ़ रहा है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि घर पहुंचवाने में भी मदद करें | पर पहले उनका अनुरोध है कि अधिकारियो से बात करके उन्हें राशन दिलवाने में मदद करें | संपर्क नम्बर@8082647942.(166533)

Posted on: May 07, 2020. Tags: AMAR SINGH CORONA PROBLEM JAMMU SONG VICTIMS REGISTER

पुणे : लॉकडाउन में फंसे हैं, 27-04-2020 को राशन मिला था, फिर से राशन खतम हो गया है...

गिरेन्द्र कुमार सरोज जिला-प्रतापगढ़ (उत्तरप्रदेश) के रहने वाले हैं वे बता रहे हैं कि पुणे खांडवे नगर लोहगाँव में काम करने आये है और वे लॉकडाउन में फंसे है 5 लोग है. उनको सीजीनेट स्वर के माध्यम से 27-04-2020 को राशन की व्यवस्था कराई गई थी | लेकिन राशन फिर से ख़तम हो गया है | खाने की समस्या हो रही है | इसलिए साथियों मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके फिर से राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9172438382. (166531)

Posted on: May 07, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GIRENDRA KUMAR SAROJ PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में रहने खाने की समस्या हो रही है, हेल्प करें...

कृष्णा रोड, वागुली, पुणे (महाराष्ट्र) से आरती पाठक बता रहीं हैं वे परिवार के साथ वहां किराये के मकान में रहती हैं, वे लॉकडाउन में फंसी हैं, उन्हें रहने खाने की समस्या हो रही है, काम बंद होने से पैसे की व्यवस्था नहीं हो रही है, जिसके कारण मकान का किराया नहीं दे पा रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारीयों से संपर्क कर रहने खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7378382853. (166603)

Posted on: May 07, 2020. Tags: ARTI PATHAK CORONA PROBLEM MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

विजयवाड़ा से पैदल चलकर छत्तीसगढ़ बॉर्डर पहुंचे हैं, गढ़वा झारखंड तक पहुंचवाने में मदद करें...

आँध्रप्रदेश तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर कोंटा ( जिला सुकमा) (छत्तीसगढ़) से धरमदेव राम बता रहे हैं वे लोग अभी छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश की सीमा पर हैं वे 30 लोग हैं, विजयवाड़ा से चलकर वहां तक पहुंचे हैं, गढ़वा जिला झारखण्ड राज्य के निवासी हैं, वे लोग विजयवाड़ा में रोड कंस्ट्रक्शन के लिए झबली कांट्रेक्टर के पास काम करते थे पर कॉन्ट्रेक्टर ने किराया भी नहीं दिया | किसी तरह जंगल के रास्ते से कोंटा पहुंचे हैं जहां छत्तीसगढ़ प्रशासन ने उन्हें रोक लिया है कल से वे लोग खाने की व्यवस्था कर रहे हैं पर घर भेजने के लिए किसी गाड़ी की व्यवस्था नहीं कर पाए हैं | सभी 30 पुरुष साथी हैं और गढ़वा के बढिया, भानासपुर और कांदी प्रखंड से हैं उनका कहना है कि वे घर जाना चाहते हैं, इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर घर पहुंचवाने की व्यवस्था कराने में मदद करें :
जितेंद्र राजवर@8919795583, धरमदेव राम@6202613253. (166605)

Posted on: May 07, 2020. Tags: ANDHRA PRADESH CG CORONA PROBLEM Jharkhand SONG VICTIMS REGISTER

खाने को नहीं है पर अभी किसी से उधार मांगना भी मुश्किल क्योंकि किसी के पास काम नहीं है ...

सोनी विश्वकर्मा बता रही है कि उनका परिवार 260/147 चौधरी गढइया, शिक्षा भवन के पास, लखनऊ में रहते है | लॉकडाउन के कारण काम बंद हो गया है उनके परिवार में 3 लोग है उनके पापा बीमार है इसलिए कोई काम नहीं कर पाते है उनके पास खाने के लिए राशन नहीं है बहुत परेशान है अभी किसी से उधार मांगना मुश्किल है क्योंकि आसपास में किसी के पास काम नहीं है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर है | सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन की व्यवस्था करने में मदद करें : संपर्क नम्बर@8922828841.(166581)

Posted on: May 07, 2020. Tags: CORONA PROBLEM LUCKNOW UP SONG SONI VISHKARMA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »