हमारे गाँव की आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी है, यहाँ के लोग विकास योजनाओं का लाभ ले रहे है...

सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-धुरली, पोस्ट-गमावाडा, जिला-दन्तेवाडा, दक्षिण बस्तर (छतीसगढ़) में पहुँची है वहां से महेंद्र सिंह उईके साथ में गाँव के साथी गुलशन कुमार तेलाम के साथ में चर्चा कर रहे हैं ये रोजगार सहायक के पद पर हैं इन्होने 15 दिसंबर 2015 में इस कार्य का शुरुवात किया था ये बता रहे हैं इनके गांव की आर्थिक स्थिति अभी कुछ अच्छी है और सरकार की ओर से जो योजनाएं आती है उसका लाभ लोगो को दिलाने के लिए प्रयास करते है इस गाँव में 400 परिवार की जनसंख्या है ये गाँव के लोग विकास की एक सोच रखते हैं और उनके व अन्य अधिकारियों की मदद से सरकार की योजनाओं का लाभ ले पा रहे हैं |महेंद्र सिंह उईके@9713997981.

Posted on: Oct 22, 2017. Tags: MAHENDRA SINGH UIKEY DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में स्वास्थ्य सुविधा ठीक, गंभीर हालत में मरीज को जिला अस्पताल रिफर किया जाता है...

सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम+पोस्ट-गामावाडा, जिला-दन्तेवाडा, दक्षिण बस्तर (छतीसगढ़) पहुँची है वहां से महेंद्र सिंह उइके इस क्षेत्र के एक स्वास्थ्य कर्मी बनोलता मंडल के साथ बात कर रहे है जो बता रही हैं कि इन्होने 1996 इस कार्य को करना प्रारंभ किया था ये प्रतिदिन 15 से 20 लोगो का इलाज करती हैं कार्य में इनके सहयोगी वंदना टप्पो रहती हैं सफाई कर्मचारी की व्यवस्था नही हैं, दवाइयों कि व्यवस्था दन्तेवाडा से की जाती हैं गंभीर हालत में मरीजों को जिला अस्पताल में रिफर किया जाता है आसपास के गाँव से काफी लोग यहाँ इलाज के लिए आते हैं इस गाँव में स्वास्थ्य सुविधा को लेकर अच्छी स्थिति बताई जा रही है | महेंद्र सिंह@9575256339.

Posted on: Oct 22, 2017. Tags: MAHENDRA SINGH UIKEY DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

चल तो गुईया रे आमा बगीचा झुलुवा झुलम रे झुलुवा झुलम रे...गीत

ग्राम-बालूद, जिला-दन्तेवाड़ा, (छत्तीसगढ़) से स्कूल के बच्चे जयकिरन कुमार ठाकुर, उद्देश ठाकुर, रूद्रप्रताप ठाकुर, रघुनाथ ठाकुर एक गीत सुन रहे हैं :
चल तो गुईया रे आमा बगीचा झुलुवा झुलम रे झुलुवा झुलम रे-
कच्चा के फेकाबो के पका के खिलाबो चल सैईया चल रे आमा बगीचा-
काट के तै को आबे लूर-लूर रे सुगा मैना कोयल मधुर गीत गावे-
मीठा-मीठा बोलत गुइया झूला बसईला एरे हिया सोना तुके अपन बनाबो-
ओई आमा बगीचा में जहां दोनों संगे-संगे खेलत रहे रे-
बचपन कर बाद आबे न तोड़ा वे खा ले किरिया कसम न भुलावे...

Posted on: Oct 14, 2017. Tags: MAHENDRA SINGH UIKEY SONG VICTIMS REGISTER

अंगेना न ते कोयना को दाय एजी नावा दाई...गोंडी गीत

ग्राम-धौलपुर, विकासखंड-बिछुआ, जिला-छिन्दवाड़ा (मध्यप्रदेश) से ज्योति उइके एक गोंडी गीत सुना रही हैं:
अंगेना न ते कोयना को दाय एजी नावा दाई-
दाई गोगो ते न आंदल-
अंगेना न ते कोयना को दाय एजी नावा दादाल-
दादाल तो इन्तोल कुवा ते दाकट-
अंगेना न ते कोयना को दाय...

Posted on: Sep 15, 2017. Tags: JYOTI UIKEY SONG VICTIMS REGISTER

ठोकरे इन्सान को चलना सिखाती हैं...गीत

जिला-छिंदवाडा (मध्यप्रदेश) से गंगा उइके एक गीत सुना रहे हैं :
ठोकरे इन्सान को चलना सिखाती हैं-
मुश्किले जीना सिखाती है – मजबूरी झुकना सिखाती है-
गरीबी मेहनत करना सिखाती है-
डर इंसान को मजबूत बनाती हैं – जिस जहां में हमजीते है उस जहाँ को भारत कहते हैं-
भारत माता को हर किसान प्यार करता है-
भारत माता उनका प्यार उनको देती है-
ठोकरे इन्सान को चलना सिखाती हैं...

Posted on: Sep 10, 2017. Tags: GANGA UIKEY SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »