पहले लोग कंद-मूल खाकर गुजारा करते थे, अब स्थिति सुधरी है पर मज़दूरी सही समय पर मिले तो अच्छा...

ग्राम-इतापडी पंचायत-आरेवाडा तहसील-भामरागड जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से देवजी पुंगाटी बता रहे है कि बचपन में उनका जीवन बहुत कष्टकारी था|जंगल से कंद मूल फल से ही पेट भरते थे, तेल, आनाज यह सब भी नही मिलता था |वह बहुत कठिन समय था वह समय निकल गया कपड़े भी पहनने ओड़ने को नहीं थे आने जाने का भी कोई साधन नही था| वह बता रहे है की अब समय पहले कि तुलना मे बहुत ठीक है ,चावल और कपड़ा मिलने लगा ,आने जाने के साधन भी हो गए है|लोकल में काम धंधा भी मिलता है जिससे घर चल जाता है |सरकारी काम भी मिलता है पर समय पर भुगतान नही होता है |यदि शासकीय कामो का भुगतान समय पर होने लगे तो बहुत सुविधा होती:संपर्क नंबर देवजी पूंगाटी @9420043818 (169665) CS

Posted on: Jun 17, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH DEVJI PUNGATI FOREST

Bhamragad (Gadchiroli) Bultoo (Bluetooth) Radio in Gondi : 16th jun 2020...

गोतियालोर नेडं नमाठ पैसीन वतोरोम बुलटू रेडियो बोदेन प्रस्तुत किनतोरोम। नना रजोन्तीन मडावी अनिन कन्हैया लाल केवट ईद बुल्टू रेडियो कार्यक्रम ते सरकार ता योजना गरीब पिलान्ग नून्ग हास्टल ता सुविधा हिनता। अनिन फ्री ते पढ़ह अनिन लिखह किनता। ईदेना बारे ते चर्चा कितोरोम। अनिन ईपने मानेय पाटान्ग बरा ओनतोर वडकिनतोर सन्देश तून निमा सी जी नेट ता टोल फ्री ता नम्बर 08050068000 अनिन आदिवासी स्वारा 7477288111 ते मिस्काल किसीन केन्ज परतोरिय अनिन CGNet Swara.Org ते डाउनलोड किया परतोरीर। बोद इलाका ते इंटरनेट ता सुविधा हिल्लो ।इदेन ब्लूटूथ ते शेयर किसीन केन्ज परतोरीर। स्मार्ट फोन ते बुल्टू एफ ता उपयोग किसीन संदेश केन्ज चोर अनिन रिकार्ड किनतोर।

Posted on: Jun 16, 2020. Tags: BHAMRAGAD BULTOO GADHCHIROLI GONDI KANHAYALAL KEWAT MANDAVI MH RADIO RAJONTIN

हमारे गाँव में सड़क नहीं हैं, बरसात में लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है, कृपया मदद करें...

ग्राम-जुव्वी, ग्राम पंचायत-ढोढराज, ब्लॉक-भामरागड, जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से कोलू सोमा नरोटी अपनी समस्या अपनी माड़िया गोंडी भाषा मोहन यादव जी को बता रहे हैं कि इनके गाँव में  सड़क नहीं है 45 घर की बस्ती है सड़क न होने से लोंगो को आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है बरसात के समय में कीचड़ हो जाता है बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कत होता है इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते हैं कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके गाँव में सड़क बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर मनीराम पुन्गाटी 9405135054@ भामरागड BDO@9405576390 (169805)  CS

Posted on: Jun 16, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH GONDI MADIA ROAD PROBLEM

टीवी में कोरोना से कैसे बचना है बताते हैं पर हमारे यहां अधिक गरीबों के पास टीवी और बिजली नहीं है...

भामरागढ़, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से प्रयास महिला समूह की भारती इस्टाम जी कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सावधानियां बता रही हैं, वे कह रही हैं कि इसके लिये मास्क का उपयोग करें, हाथ साफ रखे, भीड़ में न जायें, साबुन, सेनेटैजर का उपयोग करें आदि | वे कह रही हैं इसके लिये टीवी में बताया जा रहा है लेकिन उनके गाँव में लाईट नहीं होने से लोगों को जानकारी नहीं मिल रही है, जैसे जब खांसना छीकाना होता है तो उस समय रुमाल या मास्क लगायें, दूरी बनाकर बात करें, इसलिए उनका महिला समूह लोगों से मिलकर उनको जानकारी दे रहा है और 10 रू में मास्क बनाकर बेच भी रहा है | (AR)

Posted on: Jun 16, 2020. Tags: BHARTI CORONA AWARENESS GADCHIROLI ISTAM MH SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में आने वाली हर योजना की जानकारी लोगों को देते हैं और काम करते हैं...

ग्राम पंचायत-अर्यावाडा, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से गंगाराम लटारे बता रहे हैं वे ग्राम रोजगार सेवक हैं, 5 साल से काम कर रहे हैं, सरकार की जो योजना गाँव के लिये आती है उसके बारे में गाँव के लोगो को जानकारी देते हैं और आने वाली नई योजना के बारे में में भी बताते हैं, इस तरह से काम करते हैं, उनका कहना ये काम करके खुशी होती है, जनता खुश है तो हम भी खुश हैं| (AR)

Posted on: Jun 16, 2020. Tags: GADCHIROLI GANGARAM LATARE MH SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »