1905 से पिता जी के नाम में जमीन है जमीन को अस्थाई खरीदी के बाद अब पूरा हक़ जमाना चाहता है...

ग्राम पंचायत-जलधि, तहसील-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से भूपत प्रसाद यादव, पिता मनोहर बता रहे है कि उनके पिता जी के नाम से जमीन है, जो लगभग 1905 से पिता मनोहर के नाम से काबिज है| इस जमीन को इन्द्रभान प्रसाद नामक व्यक्ति कब्ज़ा करने की कोशिश कर रहा है| और उन्हें घर से भगाया जा रहा है| भुपद प्रसाद का कहना है कि यह जमीन को अस्थाई रूप से इन्द्रभान प्रसाद खरीद लिया था और हमेशा अपने नाम करने की कोशिश कर रहा है| जमीन का खसरा नम्बर-334 है| वे सभी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों में बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें| सचिव@8462998816, सरपंच@8462944067, पटवारी@8319974048, तहसीलदार@9926131044,कलेक्टर@9425253531, संपर्क@8595219594.(184860) (MS)

Posted on: Oct 21, 2021. Tags: BHARATPUR BHUPAT CG KORIA LAND PROBLEM PRASAD

पिताजी के पट्टे की जमीन बिना पूछताछ दूसरे के नाम कर दी, सालों से दौड़ रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं...

ग्राम पंचायत- जुल्गी वॉर्ड क्र.1, ब्लॉक- भरतपुर, जिला- कोरिया (छतीसगढ़) से महेंद्र सिंह यादव बता रहे हैं कि उनके के पट्टे की जमीन को बिना किसी सुनवाई के दूसरे के नाम पे कर दिया गया है। वे जमीन अपने नाम करवाने के लिए 2016 से आवेदन दे रहे हैं, लेकिन राय, पटवारी उन्हें घुमा रहे हैं। शासकीय बाबू भी उनसे छोटे छोटे कामों के लिए घूसखोरी करते हैं। वे कहते हैं हम गरीब लोग कहा कहा जाएँ। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील करे रहे हैं कि दिए गए नंबरों मे बात कर उनका हक दिलाने में मदद करें। संपर्क नंबर@ तहसीलदार- 9926131044, कलेक्टर- 9425253531।

Posted on: Sep 15, 2021. Tags: BHARATPUR BUREAUCRACY CG KORIYA LAND MAHENDRA SINGH YADAV PROBLEM

हम 4 बहन हैं, भाई ना होने के कारण रिश्तेदार हमें मा बाप की मृत्यु के बाद भगाना चाहते हैं...

बामन पुजारीपारा, ग्राम-गुड़ियापारा, पंचायत-बड़े किलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला बस्तर(छत्तीसगढ़) से कुमली बता रही हैं कि उनकी चार बहन हैं। भाई ना होने के कारण उनके घर परिवार के लोग उन्हें माता पिता के मृत्यु के बाद घर से भागाना चाहते हैं। बहनों की जमीन भी उनके घर परिवार के बड़े लोग रखे हैं। अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं। संपर्क नंबर@9329768958. सरपंच@9479208029.

Posted on: Sep 09, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG KUMLI LAND WOMEN

हमारे गाँव में कपल मेंटा को बंद कर दिया गया हैं जमीन नुकसान हो रहा है कृपया मदद करें-

ग्राम-आलमा,जिला-मलकानगिरी राज्य (ओड़िसा) से राजा बता रहे हैं की मेंटा पहाड़ घेरे नेट सरकार के लोग डाले हैं गाँव के एक एक ग्रामीण का 2,3 एकड़ से अधिक जमीन खर्च हो रहा हैं कपल मेंटा को बंद कर दिया गया हैं,इसीलिए गोदावरी और बढता जा रहा हैं और उनका जमीन नुकसान होता जा रहा हैं वहा के ग्रामीण गाँव छोड़कर जा रहे हैं |आधिकारियों से बात करने से कोई जवाब नहीं आ रहा हैं | अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@9337941102.

Posted on: Aug 17, 2021. Tags: (ODISHA) LAND PROBLEM RAJA MALKANGIRI

तीन पीढ़ी के काबिज भूमि में गौठान बनाया गया, चारागाह के लिए कृप्या मदद करें-

ग्राम पंचायत-रौचन, भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू बता रहे हैं उनके गांव में 3 पीढ़ी के काबिज जमीन को हटा के गौठान बनाया गया है| गाँव में वर्तमान में भी चारागाह नहीं है जिसके कारण जंगल जाना पड़ता है जिसमें कई पशु मर चुके है| शासकीय भूमि का तत्काल निस्तार किया जाए| घर के लिए लोगों को 55 डिस्मिल जमीन दिया जाए| सरपंच समिति सचिव द्वारा गाँव के एकमात्र तलाब का रास्ता कई सालों से काबिज किया गया है| उसका निस्तार करें व गांव में बेरोजगारी कि भीषण समस्या का भी निवारण करें| सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं| संपर्क नंबर@9425299142, सरपंच@8839753238, उप सरपंच@9685826223, कलेक्टर@9425205788.

Posted on: Aug 08, 2021. Tags: AMIT SAHU BHORAMDEV CG KABIRDHAM LAND DISPUTE LAND PROBLEM UNEMPLOYMENT

« View Newer Reports

View Older Reports »