स्कूल के लिये आवेदन करते है सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-चिन्ताकुंटा, पंचायत-मोतीनगर, तहसील-बूर्गामपाड, जिला-भद्राद्री कोत्तगूडम (तेलंगाना) से मडकम जीतेन्द्र कुमार बता रहे हैं हम 15 साल से रह रहे हैं लेकिन बच्चों के पढ़ने के लिए स्कूल नहीं है जिससे बच्चों को पढाई करने में दिक्कत होती है लगभग 5 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है आने जाने के लिये परेशानी होती है अधिकारियों के पास आवेदन करते है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : PO@9490957735. संपर्क नंबर@7893778321.
Posted on: Jan 02, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM PROBLEM TELANGANA
15 साल से गांव में रह रहे हैं लेकिन भूमि पट्टा नहीं बना...
ग्राम-गुट्टाबोर, पंचायत-वेंकटपुरम, मंडल-अश्वापुरम, जिला-भद्रादी कोठागुडेम (तेलंगाना) से सिरिसा जमीन की समस्या बता रही हैं, वे सलवा जुडूम के समय जमीन और जानवरों को छोड़ कर तेलंगाना राज्य में आकार बस गये थे, 15 साल हो रहे हैं, 3 एकड़ जमीन पर काबीज कर रह रहे हैं लेकिन जमीन का पट्टा अभी तक नहीं मिला हैं पट्टा के लिये उन्होंने कई बार तहसीलदार के पास आवेदन किये लेकिन कोई सुनावाई नहीं हो रही है इसलिये वे सभी सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: PO@9490957735. संपर्क नंबर:6281124723.
Posted on: Dec 31, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM PODIYAM NARENDRA PROBLEM TELANGANA
सड़क नहीं बने होने से लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है...
गाँव-दोसपल्ली, ब्लाक-भुर्गमपाड, जिला-भद्रादी कोठागुडेम (तेलंगाना) से सरपंच वेंकटेश्वर्लु रोड की समस्या के बारे में बता रहे हैं गांव में सड़क नहीं बना है जिसके कारण आने-जाने में परेशानी होती है, स्वास्थ्य खराब होने पर रोगी को समय पर हॉस्पिटल ले जाने में दिक्कत होती है इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है इसलिये वे सीजीनेट के सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकारण कराने में मदद करें : PO@9490957735. संपर्क नंबर@9381165599.
Posted on: Dec 30, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM PODIYAM NARENDRA PROBLEM TELANGANA
अल्ले अल्ले केल्ला नूनी वयाली वै नूनी वया...गोंडी गीत-
ग्राम पंचायत-कृष्णासागर, मंडल-भुर्गमपाड, जिला-भाद्रदी कोठागुडम (तेलंगाना) से वट्टी नंदे एक गोंडी गीत सुना रहे हैं :
अल्ले अल्ले केल्ला नूनी वयाली वै नूनी वया-
गाड़ा पडीने माया वाडा वयाली वै नूनी वया-
वेलंगा काया मलंगा नूनी वयाली वै नूनी वया-
बाड़ा नेल्ला वत्ताला नूनी वयाली वै नूनी वया-
कूली कीसु बत्का मिन्तल वयाली वै नूनी वया...
Posted on: Dec 07, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM GONDI PODIAM NARENDRA KUMAR SONG TELANGANA
लोग उबड़ खाबड़ रोड से परेशान हैं, आवेदन करते हैं, कोई सुनवाई नहीं होती-
ग्राम-चिंतकुंटा, तहसील-भूर्गमपाड, जिला-भद्रादी कोठागूडम (तेलंगाना) से चिंतकुंटा गाँव बड़ा आदमी रोड समस्या के बारे में बता रहे हैं| इस जगह पर कई वर्ष बिट गया पर अभी तक तेलंगाना सरकार कोई रोड़ नही बनाए जिसे आने-जाने में कई दिक्कतों का सम्सना करना पड़ता है आपातकालीन स्थिति एबुलेंस बुलाने पर गाँव तक नही आ पाते यह एक और भीकारण बन जाता है इस रोड की समस्या को कई बार अधिकारीयों के पास किये पर इसलिए सीजीनेट साथियों से अपील कर रहे हैं|ये दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्इया को निराकरण कराने में मदद करें. सरपंच@9849239765. संपर्क@9502672479.
