गजल : चिठ्ठी न कोई सन्देश, जाने ओ कौन सा देश...
ग्राम-तालदेवरी, तहसील-सारंगगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़ ) से कुशकुमार एक गजल सुना रहा हैं:
चिठ्ठी न कोई सन्देश, जाने ओ कौन सा देश-
जहाँ तुम चले गये-
इस दिल पे लगा के ठेस, जाने ओ कौन सा देश-
जहाँ तुम चले गये-
एक आह भरी होगी, हमने न सुनी होगी-
जाते-जाते तुमने, आवाज तो दी होगी-
हर वक्त यही है गम, उस वक्त कंहा थे हम-
जहाँ तुम चले गये-
चिठ्ठी न कोई सन्देश, जाने ओ कौन सा देश-
जहाँ तुम चले गये-
अब यादों के आतेकांटे, इस दिल में रहते हैं-
न दर्द ठहरता है, न आंसू चुभते है-
तुम्हे ढूढ़ रहा है प्यार, हम कैसे करे इकरार-
जहाँ तुम चले गये-
चिठ्ठी न कोई सन्देश, जाने ओ कौन सा देश-
जहाँ तुम चले गये-
Posted on: Oct 11, 2019. Tags: KUSH KUMAR RAIGADH CG SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में 3 किलोमीटर रोड़ खराब है, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं देते-
ग्राम-तेरदुल, पंचायत-देवगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से फूल सिंह करंगा, सुखराम पोटाई, बजारुराम दुग्गा, पवन करंगा बता रहे हैं, पंचायत देवगांव से करीब 3 किलोमीटर तेरदुल तक रोड ख़राब है आने जाने में बड़ी समस्या होती है, बताया जा रहा है कि समस्या करीब 10 साल से है, सचिव सरपंच को आवेदन किये पर कोई कार्यवाही नही किये इसलिये निवासी सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरो पर बात कर कर समस्या को हल कराने में मदद करें : रामसिंग मंडावी (सरपंच)@9406413554. संतूराम सोरी (सचिव)@9406079559. जिला कलेक्टर@9425205569. संपर्क नंबर@691204016.
Posted on: Oct 11, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पायरिया बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग-विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांघी पायरिया बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, सुपाड़ी का भस्म 100 ग्राम, बादाम के छिलके का भस्म 100 ग्राम, हिराबुल 40 ग्राम, सैरीजुबान 40 ग्राम, रूंग मस्तांगी 20 ग्राम, बांस कपूर 20 ग्राम लें| कपूर को छोड़कर सब को अलग – अलग कूट पीसकर चूर्ण बना लें, सबको मिला लें, बाद में कपूर को मिला लें और सीसी में रख लें| दिन में दो बार सुबह शाम मंजन की तरह उपयोग करें लाभ हो सकता है अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Oct 10, 2019. Tags: CG DH GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
देवी गीत : सदा पापी से पापी को भी तुम-
चिरमिरी, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से अक्षय कुमार सूर एक देवी गीत सुना रहे हैं:
सदा पापी से पापी को भी तुम-
माँ भव-सिन्धु तारी हो-
फंसी मझधार में नैया को भी-
पल में उभारी हो-
ना जाने कौन ऐसी भूल-
मुझ से हो गयी मैया-
तुमने अपने इस बालक को माँ-
मन से बिसारी हो-
बिगड़ी मेरी बना दे, ऐ शेरोंवाली मैया-
ऐ शेरोंवाली मैया, देवास वाली मैया-
ऐ मेहरों वाली मैया, ऐ खंडवा वाली मैया-
अपना मुझे बना ले, ऐ शेरोंवाली मैया...
Posted on: Oct 10, 2019. Tags: AKSHAY KUMAR CG KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
2 साल से शौचालय अधूरा पड़ा है अधिकारी आवेदन पर ध्यान नहीं देते-
ग्राम-तेरदुल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सरिता बाई पोयाम और शिवराम बता रहे हैं उनके घर में शौचालय की समस्या है, योजना के तरफ से उनके नाम से शौचालय निर्माण के लिये आया था, जिस पर काम हुआ है लेकिन दरवाजा और ढ़क्कन नहीं लगा है, मजदूरी का जो पैसा मिलना था वो भी उन्हें नहीं मिला है| शौचालय 2 साल से अधूरा पड़ा है जिसके कारण वे शौचालय का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, उन्होंने इस संबंध में गाँव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन किया लेकिन लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सरिता बाई पोयाम@9406572338. सरपंच@9406413554, सचिव@9406079559.
