दिव्यानगों के लिए कुछ अच्छा काम करें...
आगरा उत्तरप्रदेश से आर.बी बता रहे है कि आगरा में ब्लाइंड स्कूल है, और इस स्कूल में ब्लाइंड लोग दूर-दूर से पढ़ते हैं| बहुत से लोग पैसों का सही इस्तेमाल नहीं करते, बेवजह पैसा उड़ाते रहते हैं| उसी पैसे को यदि ब्लाइन्ड लोगों के शिक्षा में दान दिया जाए तो बहुत से लोग पढ़ पाएंगे| ब्लाइंड लोगों के शिक्षा स्तर में सुधार होगा व उनकी जरूरतें भी पूरी हो जाएगी| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबरों पर बात कर उनकी मदद कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9198358503,
Posted on: Jul 31, 2022. Tags: AGRA BLIND PROBLEM SCHOOL UTTRPRADESH
हमारे पारे का बोर मोटर जल गया है उसके कारण पानी समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...
गोंचापारा, ग्राम+पंचायत-दरभा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू राणा के साथ गाँव की महिला साथी भागवती बता रही है कि उनके पारे में पानी की बहुत समस्या है पहले सोलर प्लेट से पानी निकल रहा है | लेकिन डेढ़ महीने से ख़राब है तब से पानी की समस्या हो रही है वे लोग नाले का पानी लाकर पीते है और बोरिंग से आयरन पानी निकलता है जो पीने योग्य नहीं है | उनका कहना है कि जो सौर ऊर्जा मोटर ख़राब है उसको ठीक किया जाए | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके जो मोटर ख़राब है उसको सुधरवाने में मदद करें : सचिव@9406006553, CEO@7835814506, संपर्क@6268598846.
Posted on: Jul 29, 2022. Tags: BASTAR PROBLEM BHAGVATI CG DARBHA
गांव में बिजली नहीं होने के कारण लोगों को अँधेरे में रहना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम-कुटुमसर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कमलूराम कश्यप जी बता रहे हैं कि उनके गांव में बिजली की बहुत समस्या है| बिजली विभाग मीटर नहीं लगा है| मीटर नहीं लगने के कारण बिजली काट दिया जाता है| बिजली नहीं होने के कारण लोगों को अँधेरे में रहना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं, लेकिन अभी तक मीटर नहीं लगा है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबरों पर बात कर के मीटर लगवाने में मदद करें| संपर्क नंबर@7000790245, सरपंच@96914 10078, सचिव@9406286648.
Posted on: Jul 29, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA LIGHT POWER PROBLEM SUPPLY
सुआ न खोंदरा ला छोड़ के कहां जाबे न...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़ से कन्हैयालाल पड़ियारी एक गीत सुना रहे हैं, “सुआ न खोंदरा ला छोड़ के कहां जाबे न ” | अपने गीत, संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
Posted on: Jul 29, 2022. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG
सीसी रोड नहीं बना है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-बड़ेकर्मा नयापारा, ब्लाक-दरभा,जिला-बस्तर (छत्तीगढ़)से सिंगडू कोरामी बता रहे हैं| की उनके नयापारा में सीसी रोड नहीं बना हैं|बारिश के मोसम में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होना पड़ता है ओर किसी को बीमार होने से हॉस्पिटल ले जाने में दिक्कत होता हैं|क्योंकि बारिश के मोसम में रोड कीचड़ होने के करण एम्बुलेंस नहीं आती|इस समस्या के लिए वहां के ग्रामीण सरपंच व सचिव से आवेदन किये हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं|दिया गया नुम्बरो पर बात कर उनकी समस्या का समाधान करने में मदद करे! सरपंच@8103074418. सचिव@9406065401.
