त्योहारो में रोजगार छुपा है, मिट्टी के बर्तन एक उदाहरण-

ग्राम-एडका, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सोनू उमेटी बता रहे हैं, वे मिट्टी के बर्तनो का व्यापार करते हैं, अभी दिवाली का त्यौहार आने वाला है जिसमे लोग मिट्टी के बर्तनों का उपयोग पूजा में करते हैं, वहां दिवाली के दिन मिट्टी के नये बर्तन में खिचड़ी बनाने की परंपरा है, खिचड़ी मे कई चीजे मिलाते हैं, उसके बाद खिचड़ी की पूजा कर उपयोग करते हैं, ये परंपरा सालो से चली आ रही है, ये अक्षय तृतीय के समय मनाया जाता है, इन दिनो मिट्टी के बर्तनो की खपत ज्यदा होती हैं, इस तरह मिट्टी के बर्तन बनाने वालो को पैसा कमाने का एक मौका मिलता है, जो उनके रोजगार का साधन है और इससे उनकी रोजी रोटी चलती है|

Posted on: Oct 16, 2019. Tags: CG MOHAN YADAV NARAYANPUR SONG STORY VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : खांसी का घरेलू उपचार -

भोरमदेव, वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य अमित साहू खासी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, खांसी एक सामान्य बीमारी है जो मौसम के बदलाव के साथ किसी को भो हो सकती है, इसके इलाज के लिये लौंग को भून लें और दिन में चार बार चबायें, इसी तरह छोटी हरण या बाल हरण को भी लेकर भून लें| और दिन में दो बार सेवन करें| लाभ हो सकता हैं| अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : अमित साहू@9425299142.

Posted on: Oct 16, 2019. Tags: AMIT SAHU CG HEALTH KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिये...देशभक्ति गीत

ग्राम-दण्डवन, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से चंद्रिका पोटई और जय श्रीसंत एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं :
तू मेरा धर्मा तू मेरा कर्मा तू मेरा अभीमान है-
हर कर्म अपना करेंगे ऐ वतन तेरे लिये-
दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिये-
हम जियेंगे और मरेंगे ऐ वतन तेरे लिये-
हिन्दू मुश्लिम सिख के इसाई हम वतन हम नाम है-
जो करे इनको जुदाई बस हम नहीं-
तू मेरा धर्मा तू मेरा कर्मा तू मेरा अभिमान है...

Posted on: Oct 16, 2019. Tags: CG KIRTI SAHU NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

काम किये एक साल हो गया है आज तक मजदूरी का पैसा नहीं मिला-

ग्राम-डगनिया, पंचायत-माहमाई, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से जसविनता कुवर सिंह और दसविंता बता रह रही हैं, उन्होंने मनरेगा योजना के अंतर्गत पांच सप्ताह तालाब गहरीकरण का काम किया था जिसका पैसा एक साल हो गया अभी तक नहीं मिला है| सरपंच, सचिव के पास कई बार आवेदन दे चुके हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें :
CEO@9179631082. जनपत@9977532605. संपर्क नंबर@9098794688.

Posted on: Oct 16, 2019. Tags: CG DUJRAM GOND MUNGELI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

30 से 40 सालों से मिट्टी की मूर्तियां बनाकर, कर रहे है आमदानी....

ग्राम पंचायत-ऐड़का, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) ऐड़का बाजार से प्रभु राम पांडे बता रहा है अपनी हस्त कला के बारे मूर्ति 30 से 40 सालों से मिट्टी प्रतिमाएं तैयार कर लोगों को बेचते है कई प्रकार की मूर्तियों को रूप देते है. आज के इस युग में अनेक प्रकार से उत्सव मनाते है गणेशोत्सव, विश्वकर्मा पूजा और दुर्गा पूजा में मूर्ति खरीदने आने वाले लोगों को वे मिट्टी से बनी प्रतिमा ही विराजित करने की अपील करते हैं| प्रभु राम पांडे बताते हैं कि उन्होंने यह कार्य करने से आमदानी भी होता है जिसे हम अपनी जरूरतों को पूरा करते है. प्रभु राम पांडे@7587304871.

Posted on: Oct 15, 2019. Tags: KANHAIYALAL NARAYANPUR CG SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »