गांव में पक्की सड़क के लिये आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं देते-
ग्राम-मडमनार, पंचायत-महिमा गवाडी, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से हीरालाल नाग, शुभेराम कचलाम, लक्ष्मण नाग और बृजलाल पटेल बता रहे हैं, उनके गांव में कच्ची सड़क है लोगो को बरसात के दिनों में आने जाने बहुत परेशानी होती है, इसके लिये उन्होंने ग्राम पंचायत में शिकायत किया था लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : (संपर्क नंबर) हीरालाल नाग@7587464068, (सरपंच) मोटूराम सलाम@9407632792, (सचिव) बिमल@9407903275, CEO@9425263888, कलेक्टर@9425205669.
Posted on: Dec 10, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
स्कूल का बाउंड्रीवाल नहीं होने से अव्यवस्था होती है, बनवाने में मदद करें-
ग्राम-मडमनार, पंचायत-महिमा गवाडी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सगालाल नाग, देवेंद्र नाग, धनीराम कचलाम, लक्ष्मण नाग और ब्रिजेन्द्र बता रहे हैं, उनके गांव के स्कूल में बाउंड्री वाल नहीं बना है| जिसके कारण बच्चे प्रांगण से बहार चले जाते हैं, फूल पौधे पशु खा जाते हैं| निवासियों ने कई बार इसके लिये आवेदन कर चुके हैं| लेकिन काम नहीं हो रहा है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर स्कूल का बाउंड्रीवाल बनवाने में मदद करें :
(संपर्क नंबर) हिरलाल नाग@7587464068. सरपंच@9407632792, सचिव@9407903275.
Posted on: Dec 10, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
जिस भजन में राम का नाम न हो...भजन-
ग्राम पंचायत-जोलगी, तहसील-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से अमृतलाल यादव एक गीत सुना रहे हैं :
जिस भजन में राम का नाम न हो, उस भजन को गाना न चाहिये-
चाहे बेटा कितना प्यारा हो, उसे सिर पर बैठाना न चाहिये-
चाहे कितनो अमीरी आ जाये, अभिमान दिखाना न चाहिये-
चाहे कितनो गरीबी आ जाये, प्रभु को भुलाना न चाहिये-
जिस भजन में राम का नाम न हो, उस भजन को गाना न चाहिये...
Posted on: Dec 10, 2019. Tags: AMRITLAL YADAV CG KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
जागो मेरे भारत वासी, समय नहीं है सोने का...देशभक्ति गीत-
ग्राम-देवगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मुरलीधर एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं :
जागो मेरे भारत वासी, समय नहीं है सोने का-
लेकर संदेश स्वामी जी का कर के कुछ दिखलाने का-
जय विवेकानंद, जय विवेकानंद-
भारत वासी भाई हमारे सेवा उनकी करने का-
हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई हाथ में हाथ मिलाने का-
जय विवेकानंद, जय विवेकानंद...
Posted on: Dec 10, 2019. Tags: CG MURALIDHAR NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : मोतियाबिंद बीमारी को ठीक करने का घरेलु नुस्खा...
ग्राम-रानई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल मोतियाबिंद बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं मोतियाबिंद आंख से जुडी बीमारी है,
इसके इलाज के लिये 100 मिलीग्राम गुलाब जल लेकर कांच के सीसी में रख लें उसके बाद 3 ग्राम कलमी सोडा, 2 ग्राम कपूर और 3 ग्राम कच्ची फिटकरी लेकर पीस लें, उसके बाद उस मिश्रण को गुलाब जल में मिलाकर कड़ी धूप में रखें जब कांच की सीसी गर्म हो जाये बीच-बीच में दो तीन बार हिला लें, जिससे अच्छे से मिल जाये, फिर सूती के साफ कपड़े को पांच परत कर मिश्रण को छानकर रख लें| उसके बाद उपयोग कर सकते हैं, दवा के उपयोग से पहले दिये नंबर पर बात कर पूरी जानकारी लें : वैद्य केदारनाथ पटेल@9826040015.
