स्वास्थ्य स्वर : खासी, सर्दी, जुकाम होने पर घरेलु नुस्खा...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी, खासी सर्दी जुकाम, का घरेलू उपचार बता रहे हैं| मुलेठी 50 ग्राम, कथा 30 ग्राम, बबूल कि गोंद 50 ग्राम सबको कूट पिस कर बबूल का गोंद को सेक ले और सबको मिलाकर चूर्ण बना ले खाने के समय 50 ग्राम मिश्री भी मिला ले, आधा-आधा चम्मच दिन में 2 बार अदरक कि रस और शहद के साथ बराबर मात्रा में मिलाकर के चाटने से सर्दी, सर्दी,खासी, जुकाम में आराम लगता है ठंडी चीजों से बचे, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399
Posted on: Oct 30, 2019. Tags: HAETH HD GANDHI RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
अधुरा बनाकर छोड़ दिए शौचालय, शिकायत करने बाद भी कोई कार्यवाही नही, कृपया मदद करे...
ग्राम पंचायत-बेनूर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कीर्ति साहू उनके साथ ग्राम (भीरागांव)रमसीला यादव बता रही है, गांव में शौचालय अधुरा बनाकर छोड़ दिये है, भारत सरकार की ओर से लागु किये जाने वाले स्व्च्छ भारत मिशन के तहद हर घर में शौचालय हो शौचालय का उपयोग करे लेकिन अभी तक इस गाँव के शौचालय अधुरा पडा है. इस संबध में सरपंच सचिव को ग्राम पंचायत के माध्यम से 2-3 बार शिकायत किये परन्तु किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किये ग्राम वासी चाहते है. इस शौचालय का कार्य पूरा किया जाय| जिसका उपयोग किया जा सके इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है. दिए गये फ़ोन पर अधिक से अधिक बार कर शौचालय बनवाने में सहयोग करे. नारायण मरकाम(सरपंच)@7587283376. कार्तिक नंदी(सचिव)@7587396970 CEO@9425263888, संपर्क@6266097662.
Posted on: Oct 30, 2019. Tags: KEERTI SAHU NARAYANPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
कविता : भारत माता का सपूत, आजादी का दीवाना...
ग्राम-रक्शा, पोस्ट-शोंगा, थाना_भालू माडा, जिला अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से दिव्या जोगी भगत सिंह कविका सुना रही है:
भारत माता का सपूत, आजादी का दीवाना-
हंसकर झूल गया फांसी पर, भगत सिंह मस्ताना था-
नौजवान था वह पंजाबी, गजब शेर के दिलवाला-
देश प्रेम का रस पीकर वह बना हुआ था मतवाला-
दिन में चैन, नींद रात में, उसको कभी नही आती-
भारत माता की परवशता अति बैचैन बना जाती-
हंसकर झूल गया फांसी पर, भगत सिंह मस्ताना था...
Posted on: Oct 30, 2019. Tags: ANUPPUR CG DIVYA JOGI SONG VICTIMS REGISTER
मनरेगा में किये मजदूरी लेकिन नही मिला मजदूरी, अधिकारी ध्यान नही देते, कृपया मदद करे...
ग्राम-मेटावन, पंचायत-भागबेड़ा, ब्लाक-नारायणपुर, जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव और उनके साथ ग्राम मेटावन के ग्राम वासी बुधिनी पोटाई, रामदेव वड्डे, रामलाल पोटाई, सन्तु पोटाई और भी लोगो के द्वारा 2 साल पहले मनरेगा में मजदूरी किये थे जिसका अभी तक मजदूरी भुगतान नही किये.इस संबध में सरपंच सचिव के पास ग्राम पंचायत में शिकायत किये लेकिन किसी प्रकार की कोई पहल नही किये इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद के लिए अनुरोध कर रहे है. सरपंच@9406103873. सचिव@9406410080.
Posted on: Oct 30, 2019. Tags: MOHAN YADAV NARAYANPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ गोंडी गीत : रे रे ला रे ला रे रेला रे रे ला...
ग्राम पंचायत-चिनारी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कीर्ति साहू उनके साथ ग्राम पंचायत-चिनारी के निवासी समारू राम गोंडी में एक गीत सुना रहे है:
रे रे ला रे ला रे रेला रे रे ला-
रे रे ला रे ला रे रेला रे रे ला...
