ये गा चिरईया बोले बन के चिरईया बोले बन के रे...जागरूकता गीत
ग्राम-बरपटिया, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी एक जागरूकता गीत सुना रहे हैं:
ये गा चिरईया बोले बन के चिरईया बोले बन के रे-
येदे बात कहत गारी देथे हमके चिरईया बोले बन के रे-
गांवे आहा रुढ़ी प्रथा रिपोर्ट करथा अन्ते चिरईया बोले बन के रे-
गांवे आहा पटेल गवटीया रिपोर्ट करथा अन्ते चिरईया बोले बन के रे-
घरे आहा माता-पिता सेवा करथा अन्ते चिरईया बोले बन के रे-
ये गा चिरईया बोले बन के चिरईया बोले बन के रे...
Posted on: Aug 22, 2018. Tags: DHANSAY MARAVI SONG SURAJPUR CG SURGUJIHA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गांव के वार्ड क्रमांक 9 में हैण्डपंप लगा है लेकिन फर्श नहीं लगा है जिससे बहुत कीचड़ होता है...
ग्राम पंचायत-रामपुर, पोस्ट-रेवटी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामअवतार, रामप्रसाद और अर्जुन बता रहे है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 9 में हैण्डपंप बना है उसमे फर्स नही लगा है 20 घर का जनसंख्या है फर्स नही होने के करण बहुत कीचड़ हो जाता है उसके लिए उन्होंने पंचायत में शिकायत किये थे 3 साल हो गया लेकिन आज कोई कार्यवाही नही हो रहा है इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर हैण्डपम्प का फर्स लगवाने में मदद करे: सरपंच श्रीमती अमृता सिंह@9753518759, P.H.E.@8120171919, C.E.O.@9165689001. सम्पर्क@7693933150.
Posted on: Aug 21, 2018. Tags: ARJUN CHHATTISGARH HANDPUMP RAMAVTAR RAMPRASAD SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
कोन भईया लोरले तिररे के बान कोन भईया लोरले तिररे के बान...डोमकच गीत
भगतपारा, ग्राम-धुमाडांड, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी के साथ में श्यामबती श्यामले एक डोमकच गीत सुना रही हैं :
कोन भईया लोरले तिररे के बान कोन भईया लोरले तिररे के बान-
छोटे भईया लोरे लाल टेघो कि टपकी के बान पहूले-
बड भईया लोरले तिररे के बान ये बड भईया लोरले तिररे के बान-
काहा हवे नधा पेना कहा रे जुआ काहा जगे पाँच बयेला कि छेला रे बकुला होए-
खेते हवे नधा पेना खेते रे जुआ सरिया में पाँच बयेला कि छेला रे बकुला होए-
कोन भईया लोरले तिररे के बान कोन भईया लोरले तिररे के बान...
Posted on: Aug 21, 2018. Tags: CHHATTISGARH SHAYAMBATI SHYAMLE SONG SURAJPUR SURGUJIHA SONG VICTIMS REGISTER
हायरे हाय खेले झुमरी गे बने लाल खेल तो बघेली बनेल झूमर...कर्मा गीत
ग्राम पंचायत-सेमरा, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल एक कर्मा गीत सुना रहे है :
हायरे हाय खेले झुमरी गे बने लाल खेल तो बघेली बनेल झूमर-
येदे सखी झूमर रे बने जोड़ी खेल तो बघेली नारी झूमर रे-
बने जोड़ी खेल तो बघेली नारी झूमर रे-
का बिना मछरी हर का दो बिना धान का बिना कलपथे प्रान-
जल बिना मछली पवन बिना धान बने जोड़ी झनखथे प्रान-
हायरे हाय खेले झुमरी गे बने लाल खेल तो बघेली बनेल झूमर...
Posted on: Aug 20, 2018. Tags: BABULAL KARMA SONG SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
सरकार द्वारा मेरे घर में शौचालय बनने का काम 3 महीने पहले शुरू हुआ पर अब तक पूरा नहीं हुआ...
ग्राम-नरोला, जनपद पंचायत-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से इंदकुंवर केवट सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा के सुखसागर सिंह पावले को बता रही है कि उनके घर के शौचालय को 2-3 महीने से अधूरा बनाकर छोड़ दिए है | उसके लिए उन्होंने सरपंच को बोले तो बोलते है कि ईट नहीं है ईट गिरेगा तब बनवायेंगे। उनका अनुरोध है कि उनके घर में शौचालय जल्दी बनना चाहिए जिससे उन्हें शौच के लिए बाहर नहीं जाना पड़े | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरो में अधिकारियों से बात कर शौचालय बनवाने में मदद करें: C.E.O.@9165689001, S.D.M.@9165493212. संपर्क इंदकुंवर@7770950614.

