हमारे गाँव में रोड ख़राब है, स्कूल जाने में दिक्कत होती है कई बार बोले पर अधिकारी नहीं सुनते नहीं ...
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से स्कूल के विद्यार्थी दुर्गेश पटेल बता रहे है कि उनके गाँव में रोड ख़राब है खासकर बरसात के समय में बच्चों को स्कूल जाने में और लोगों को चलने में बहुत दिक्कत हो रही है पूरे रोड में कीचड़ रहता है इसकी शिकायत कई बार सरपंच, सचिव से की गई है तो वे बोलते है कि बन जाएगा लेकिन आज तक रोड नहीं बना है और गाँव के सभी लोग बहुत परेशान हैं इसलिए वे सभी इस सन्देश के माध्यम से सीजीनेट के साथियों से यह अपील कर रहे है कि दिए गए नम्बरों में बात कर रोड निर्माण करवाने में मदद करें: सरपंच@7089303090, सचिव@9617350446. दुर्गेश पटेल@7509265773
Posted on: Aug 27, 2018. Tags: CG DURGESH PATEL ROAD SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
रक्षाबंधन भाई बहन के बीच भावना का त्यौहार है, इस पर सिर्फ पैसे खर्च करने का औचित्य नहीं है...
कैलाश सिंह पोया रक्षाबंधन त्यौहार के बारे में बात कर रहे हैं उनका कहना है कि भाई बहन बनाना भावना की बात है हम किसी को भाई या बहन मानते हैं तो उस रिश्ते को मानना भावना की बात है पर इस तरह के त्यौहारों में पैसे खर्च करके राखी खरीदना और मिठाई आदि पर अधिक खर्च करने से सेठ साहूकार का ही फायदा होता है उनका कहना है कि हमें इन सब बेकार के खर्च से बचना चाहिए और यह आदिवासी समाज का त्यौहार नहीं है तो इस पर उनका औरों को देख कर अपने पैसे बर्बाद करना सही बात नहीं है पर हमें इस त्यौहार की भावना को समझकर भाई बहन बनाकर उनके साथ रिश्ता बेहतर करने का प्रयास हम सभी को करते रहना चाहिए | कैलाश सिंह पोया@9753553881
Posted on: Aug 26, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SURAJPUR CG
सुनो दोस्तों प्यारे दोस्तों, कांग्रेस भाजपा को बोट झन देना रे...जागरूकता गीत
ग्राम-बरपटीया, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी एक जागरूकता गीत सुना रहे हैं:
सुनो दोस्तों प्यारे दोस्तों-
सुनो दोस्तों प्यारे दोस्तों-
कांग्रेस,भाजपा को वोट झन देना रे-
कांग्रेस,भाजपा को वोट झन देना रे-
सुनो दोस्तों प्यारे दोस्तों-
सुनो साथिया, कांग्रेस,भाजपा को वोट झन देना रे-
दर भटकोंगे यार कभी ना मिलेगा अधिकार-
सुनो दोस्तों प्यारे दोस्तों कांग्रेस भाजपा को वोट झन देना रे-
Posted on: Aug 26, 2018. Tags: DHANSAY MARAVI SONG SURAJPUR CG SURGUJIHA SONG VICTIMS REGISTER
मुझे 7 महीने से विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है, बोलने पर कोई अधिकारी सुनते नहीं, कृपया मदद करें...
ग्राम-चंद्रेली, पोस्ट-मसगा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सिलो और उर्मिला बता रहे है कि उनके पति का 30 साल पहले देहांत हो चुका है और उनको विधवा पेंशन पहले मिल रहा था लेकिन अभी 7 महीने से नहीं मिल रहा है उसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत किया था तो बोलते है बैंक में मिलेगा वहां पर चेक करने से नहीं आया बोलते है लेकिन कोई सुनवाई नही हुई | इसीलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए हुए नम्बरों में अधिक से अधिक बात करके विधवा पेंशन दिलवाने में मदद करें: सरपंच रामयाल धुर्वे@8120313994, सचिव गिरजा शंकर@8463843401, C.E.O.@9165689001. सम्पर्क मोहरसाय@7828121018.
Posted on: Aug 22, 2018. Tags: CHHATTISGARH PENSION SILO SONG SURAJPUR URMILA VICTIMS REGISTER
Impact: Our electricity problem got solved after reporting on CGnet Swara...
ग्राम-चंदौरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लोकनाथ पैकरा बता रहे हैं कि उनके गांव में विद्युत की समस्या थी, लोग लकड़ी का पोल लगाकर काम चलाते थे,
समस्या के निराकरण के लिए उन्हीने विद्युत विभाग में कई बार आवेदन किया था, अधिकारी हो जाएगा बोलकर काम को टाल देते थे, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में 2 महीना पहले रिकॉर्ड किया, जिसके बाद जब सीजीनेट सुनने वाले साथियों ने अधिकारियों को फोन किया तो उनकी समस्या हल हो गई है, इसलिए वे सीजीनेट के सभी साथियो और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं, जिनकी मदद से गांव में बिजली की समस्या हल हो गई : लोकनाथ पैकरा@9617162766.
