शिव भजन : आगें है सावन के महिना संगी सारासोरों चल ना...

ग्राम पंचायत-जजावल, जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) विजयप्रताप पोया एक गीत सुना रहें है:
आगें है सावन के महिना संगी सारासोरों चल ना-
सारासोरो ले जल उठा के शिवपुर मंदिर में जाबों-
सिंघरी पारा पोड़ी सरहरी प्रतापपुर में जाबों-
बोलबम के नारा लगाके शिवपुर धाम मा जाबों-
भोला बाबा के महिमा भारी मेहा आयें हो तोर दुवारी-
आगें है सावन के महिना संगी सारासोरों चल ना...

Posted on: Nov 15, 2019. Tags: SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER VIJAYPRTAP POYA

PM आवास के अंतर्गत पात्र परिवारों को छोड़, गलत तरीक़े से अपात्रों को लाभ देने का आरोप, कृपया मदद करे-

ग्राम-येरगेदा, पोस्ट-बांकी, ब्लॉक-गरुन्दिया, जिला-सुंदरगढ़ (उड़ीसा) से शांति सांडिल, नबो सांडिल द्वारा बताया जा रहा है कि, प्रधानमंत्री आवास योजना में वास्तविक गरीबोँ को छोड़कर भेदभाव पूर्ण, फर्जी तरीके से अनिल नाम के युवा को लाभ पहुँचाया जा रहा है, जो कि 24 वर्ष का जिसका शादी भी नहीं हुआ है उसको आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है, गलत है, उसके मकान का काम पर रोक लगानी चाहिए| जबकि गाँव के 50-60 वर्ष के लोग जिनके पास पक्के मकान नहीं है, ग़रीब है उनकों आवास योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है| इसकी शिकायत सरपंच एवं B.D.O से लिखित में की गई है, परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ. सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कि अधिकारियों को फ़ोन कर इस हेतू अवगत कराएं ताकि सहीं लोगों को योजना का लाभ मिल सके.
B.D.O@9437120815. कलेक्टर@9437082986.

Posted on: Nov 15, 2019. Tags: CHANDMANI SHANDIL ORISSA SONG VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ी गीत : मै आये बस्तर जिला, जो आदिवासी जिला...

जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से भोला बघेल बस्तर की खनिज संपदा एवं वन संपदा के बारे में छत्तीसगढ़ी गीत के माध्यम से बता रहे है.
आया मोचो दंतेश्वरी, बुआ भेरम आये-
बले दंड तार बहे इन्द्रावती सुंदर मजो-
तुमके सरन सरन आये-
मै आये बस्तर जिला, जो आदिवासी जिला-
आया मोचो दंतेश्वरी, बुआ भेरम आये-
मै आये बस्तर जिला, जो आदिवासी जिला...

Posted on: Nov 15, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL JAGDALPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

आवास योजना में लेबर पेमेंट की, मिलने वाली राशि, साल भर से नहीँ दे रहे है...मदद करे.

ग्राम-पिपरखूटी, आश्रित गाँव-नवलपुर, ब्लॉक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से
नन्द कुमारी बता रहीं है, साल भर पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने का लाभ दिया गया है, आवास योजना में लेबर पेमेंट 15 हज़ार होता है, जो कि मनरेगा के तहत दिया जाता है, वह पेमेंट आज तक नहीं मिला| सरपंच, सचिव को कई बोले लेकिन साल भर से बहाने बना रहे है| सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है, कृपया मजदूरी का बकाया पैसा दिलवाने में मदद करे.
सचिव@8319568146.CEOलोरमी@7974539283.

Posted on: Nov 15, 2019. Tags: NARESH BUNKAR MUNGELI CG SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : मौसम ख़राबी से होने वाले गले के रोगों का देशी नुस्खा...

प्रयाग विहार, मोती नगर जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी ठंड के दिनों में मौसम ख़राब होने के कारण, ठंडी चीजों का प्रयोग करने से गला ख़राब होने का अंदेशा बना रहता है, जिसका घरेलू देशी उपचार की विधि बता रहे है, 4-5 काली मिर्च बतासे के साथ रात को सोते समय सुबह शाम दिन में दो बार सेवन करने से लाभ मिलता है. परहेज- ठंडी चीजों का प्रयोग ना करे| मिर्च मशाला, तेल खटाई, गरिष्ट भोजन का प्रयोग न करे. नशा ना करे| मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करे.
अधिक जानकारी-सम्पर्क@9111061399.

Posted on: Nov 15, 2019. Tags: HD GANDHI RAIPUR CG HEALTH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »