चौपाल लगाकर किये लोगो को जागरूक पंचायत बनी मिशाल...
ग्राम-ताड़ोपाल, ब्लॉक-नारायणपुर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव और उनके साथ है ग्राम पंचायत के रतिराम निषाद (सचिव) एवं पंच और ग्रामीण सुखमणराम कावले, बेसिराम टेकाम, बता रहे है की पूरी पंचायत के लोंगो के लिए चौपाल लगाई जाती है. गाँव के पटेल के द्वारा ढोल बजवाकर लोगो को सूचित किया है, सरकारी योजनायें से जुडी संदेशों को आदानप्रदान किया जाता है और समस्याओं समन्धित मुद्दों के हल निकालकर निराकरण किया जाता है|पंचायत स्तर की समस्याओं का निराकरण भी तुरंत किया जाता है. यह सब इसलिए संभव है क्योंकि इस कार्यक्रम सफल बनवाने में ग्राम पंचायत सचिव का अहम् भूमिका रही या कहे योग दान रहे है जिन्होंने समझदारी परिचय देते हुए इस प्रकार की कार्यक्रम को सफल बनाए.
Posted on: Nov 27, 2019. Tags: MOHAN YADAV NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
हैंडपंप में नही लगाये डंडा (हैंडल) हो रही पानी की परेशानी, कृपया मदद करे.
ग्राम-पीपरखूंटी, ब्लॉक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर हैन्डपम्प की समस्या के बारे में बता रहे है. पीपरखूंटी पंचायत के गाँव नवलपुर में एक हैन्डपम्प है जिसका पानी खीचने वाला डंडा (हैंडल) नहीं है, जिसके कारण पानी की समस्या होती है| अगर बिजली बंद रहती है तो पिने के पानी की किल्लत होती है. बताया जा रहा है इस मोह्हले में करीब 40 परिवार रहते है, जिनको बहुत ही समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. लगभग पिछलें 1 साल से भी ज्यादा समय से हैन्डपम्प का पानी खीचने का डंडा (हैंडल) नहीं लगा है, इस लिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से अधिक से अधिक बात कर हैंडपंप सुधरवाने में मदद करे. CEOलोरमी@7974539283. सचिव@8319568146.
Posted on: Nov 27, 2019. Tags: MUNGELI CG NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER
कविता : उठो नई किरण के लिए ज़ाग रही दिशा...
प्री मेट्रिक छात्रावास-बेनूर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव और उनके साथ है रानाधिर एक कविता सुना रहा है:
उठो नई किरण के लिए ज़ाग रही दिशा-
उठों-उठों सन्देश दे रहीं है दिशा-दिशा-
खिले कमल अरुण-तरुण, प्रस्पत बना रहा-
गगन सामने विकास है साज-सजा रहा-
भविष्य सामने खड़ा, प्रस्पत बना रहा...
Posted on: Nov 27, 2019. Tags: MOHAN YADAV NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
केन नदी पर अवैध खनन पर रोक की मांग...कृपया मदद करे.
जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधुसिंह लोधी अवैध खनन के बारे में बता रहे है| केन नदी रामपुर, जिला-छतरपुर से खनन कर उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है, जिला प्रशासन की ओर से कोई कार्यवाही नहीं होती है, जबकि भारी मात्रा में मध्यप्रदेश का खनिज दुसरे पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है| इस पूरी प्रक्रिया में जिला प्रशाशन की भूमिका भी शक के घेरे में है| मांग कर रहे है कि, मध्यप्रदेश खनिज विभाग भोपाल द्वारा त्वरित कार्यवाही कर अवैध खनन करने वालोँ के ख़िलाफ़ कार्यवाही करे, मध्य प्रदेश शासन मुख्यमंत्री से भी अपील कर रहे है कि, इस ओर ध्यान देकर कार्यवाही कर अवैध खनन पर अंकुश लगाये. कलेक्टर@7587968200. मुख्यमंत्री@9810022033. साधुसिंह लोधी@8719095669.
Posted on: Nov 27, 2019. Tags: PANNA MP SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ी गीत : काथा राम के सुनैया, काटा लगे ना तोर पाँव मा...
जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से अशोक कुमार अहिरवार एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहा है:
काथा राम के सुनैया, काटा लगे ना तोर पाँव मा-
काथा राम के सुनैया, काटा लगे ना तोर पाँव मा-
काहा ले आवे सरस्वती, मैया काहा ले आवे गंगा-
सब मैया के शरणों हव में रहथों मैं गांव-
काथा राम के सुनैया, काटा लगे ना तोर पाँव मा-
शंकर विष्णु ब्रम्ह लोक में, तीनो भक्तन के पुजारी-
गजों और ग्रह लड़े जल भीतर, निकल गयें सब पाँव-
काथारा के सुनोइया काटा लगे ना तोर पाँव मा...
