थॉमस अल्वा एडीसन और उनके अविष्कार...
राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से वीरेन्द्र गंधर्व थामस अल्वा एडीसन के बारे में बता रहे हैं, थामस अल्वा एडीसन ऐसे वैज्ञानिक थे जिन्हें बहुत कम सुनाई देता था, उन्होंने एक हजार यंत्रो का अविष्कार किया, जिनके माध्यम से सुना जाता है, दुनिया को गीत सुनाने का काम सबसे पहले उन्होंने ग्रामो फोन के माध्यम से किया, उसके बाद कई यंत्र बने, बिजली के बल्ब, माइक्रोफोन जैसी कई चीजों का अविष्कार एडीसन ने किया, जिसका आज हम उपयोग कर रहे हैं|
Posted on: Mar 02, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG STORY VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV
आदिकाल से बसे आदिवासी...गीत-
राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व एक गीत सुना रहे हैं:
आदिकाल से बसे आदिवासी-
जंगल में मंगल मनाते हैं-
वन हि इनके सगे संबंधी-
इन पर बलि बलि जाते हैं-
स्वच्छ अनिल है, स्वच्छ सुनिल है-
स्वच्छ वातावरण है-
ऊँचे ऊँचे पेड़ घनेरे स्वच्छ पर्यावरण है...
Posted on: Feb 29, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV
रिस्तो में भरोषा होना चाहिये...कहानी-
एक जंगल में चार सांड रहते थे चारो में गहरी मित्रता थी सभी साथ रहते थे, जंगल का शेर भी उनसे डरता था, शेर सांडो को खाने की ताक में था, तो उसने योजना बनाई कि इनको अलग कर दिया जाय जिससे काम आशान हो जाये, फिर शेर चारो सांडो को अलग अलग कर बुलाया और उनके कान के पास अपने मुह को रखा, सभी एक दूसरे से पूछने लगे, शेर ने क्या कहा सभी बोले कुछ नहीं और आपस मतभेद करने लगे और अलग अलग रहने लगे जिसका फायदा शेर को मिला और उसने चारो सांडो एक एक कर खा लिया, इससे सीख मिलती है रिस्तो में भरोषा होना जरुरी है नहीं तो कोई भी हमें नुकसान पंहुचा सकता है|
Posted on: Feb 24, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG STORY VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV
आवाजों से रिश्ता है हम आवाजों से कहते हैं...गीत
राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से बिरेन्द्र गंधर्व एक गीत सुना रहे हैं :
सीजीनेट के कर्मचारियों को नमस्कार हम कहते हैं-
आवाजों से रिश्ता है हम आवाजों से कहते हैं-
ग्रामीणों की समस्यों का ये निदान कर देते हैं-
देर नही अंधेर सही है कल्याण कर देते हैं-
बन के धरोहर अपने सहोदर दिल में हमारे रहते हैं-
आवाजों से रिश्ता है ये आवाजों से कहते हैं-
सीजीनेट के कर्मचारियों को नमस्कार हम कहते हैं...
Posted on: Feb 16, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV
परेशानी सभी के जीवन में है उससे लड़ना और जीना सीखना चाहिये...कहानी-
एक कारीगर था, जो पत्थर तोड़ने का काम करता था, एक दिन वह एक फिल्म देखा जिसमे वह राजा के किरदार से प्रभावित हुआ, राजा को पालकी पर लेजाना नौकर, घोडा गाड़ी सभी को देखकर उसके मन में राजा बनने की इच्छा हुई और उसकी इच्छा पूरी हो गयी तो उसने सोचा की अब उससे बड़ा कोई नहीं है, एक उसके सेवक छतरी लाना भूल गये तब उसे धूप में तपना पड़ा, तब उसने सोचा कि मै सूरज होता तो दुनिया को तपाता, फिर वह सूरज बन गया तब उसे बादल ने ढक लिया, जब बादल से ढक गया तो बोला कास मै बादल होता, जब बादल बना तो हवा ने उड़ा दिया, तब सोचा कास मै हवा होता, हवा बना तो पहाड़ में टकरा गया, इस तरह से हारकर सोचा इससे अच्छा तो मै कारीगर ही ठीक था, दिन में काम करता और रात में आराम करता, कहानी से ये सीख मिलती है परेशानी सबके जीवन में है उससे लड़ना और जीना सीखना चाहिये|
