हमारे गाँव में एक आंगनबाड़ी के लिए 3 साल से आवेदन कर रहे हैं, आज तक कोई काम नही हुआ-
ग्राम-किरेकट्टा, पंचायत-इरिगुट्टा, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से श्यामलाल कुमेटी और सुखदेर गावडे बता रहे हैं कि हमारे गाँव में आँगनवाड़ी नही है, बच्चो को 2 किलोमीटर दूर के आँगनवाड़ी में जाना होता हैं जिसमे छोटे बच्चे वहां नही जा पाते हैं और आंगनवाड़ी का लाभ नहीं ले पाते हैं. वे 3 साल से पंचायत और जनपद में आवेदन कर रहे हैं लेकिन आज तक कोई काम नही हो पाया है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें, जिससे उनके गाँव के बिलकुल छोटे बच्चों को आंगनवाड़ी की सुविधा मिल सके : CDPO@9406341239. श्यामलाल कुमेटी@ 9406469597.
Posted on: Sep 21, 2018. Tags: ANGANWADI CG KANKER PAKHANJUR SHIVLAL USENDI SONG VICTIMS REGISTER
रुचा-रुचा रे साथी बोले, खोंदो पहारे बांसा काट...कर्मा गीत-
ग्राम-धुमाडांड, पोस्ट-गोविंदपुर, थाना-चंदोरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवबालक सिंह श्यामले एक कर्मा गीत सुना रहे हैं, जिसे भादो के महीने में गाया जाता है :
रुचा-रुचा रे साथी बोले, खोंदो पहारे बांसा काट-
रुचा-रुचा रे साथी बोले, बडखा पहारे बांसा काटे-
बडखा पहारे बांसा काटे हाय रे-
रुचा-रुचा रे राती बोले बडखा पहारे बांस काटे हाय रे...
Posted on: Sep 17, 2018. Tags: CG KARMA SHIVEBALAK SINGH SHYAMLE SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
लहर लहर लहराई हो मोरे तिरंगा झंडा...देशभक्ति गीत
ग्राम पंचायत-हिन्दूबिना पाल, तहसील-अंतागढ़, जिला उत्तरबस्तर कांकेर छत्तीसगढ़ से गाँव की तेवड़ा आंचले और सारिका धुर्वे एक देशभक्ति गीत सुना रही है:
लहर लहर लहराई हो मोरे तिरंगा झंडा-
झंडा के नीचे राम खड़े है-
खड़े-खड़े धनुष चलाये हो मोरे तिरंगा झंडा-
झंडा के नीचे कृष्ण खड़े है-
झंडा के नीचे कृष्ण बैठे है-
बैठे-बैठे बांसुरी बजाए हो मोरे तिरंगा झंडा...
Posted on: Sep 10, 2018. Tags: ANTAGARH CG KANKER PATRIOTIC SHIVLAL SONG USENDI VICTIMS REGISTER
तिना नाना नामोर नानो रे...गोंडी गीत
ग्राम-पेनकोड़ो, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से धनयबाई, बुदीबाई, फगनीबाई और सिंगयबाई एक गोंडी गीत सुना रहे हैं:
तिना नाना नामोर नानो रे-
नाना नामोर नानो रे-
तिना नाना नामोर नानो रे-
नाना नामोर नानो रे-
जो तालूर भगवान गढ़ ता तालूर-
हे तालूर से पनु जो तालूर से पेनु जो...
Posted on: Sep 09, 2018. Tags: CG GONDI KANKER PAKHANJUR SHIVLAL USENDI SONG
हमारे गाँव के कई लोगो का नाम राशन कार्ड में नहीं जुडा है, बोलने पर सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...
ग्राम-ओरछा, पंचायत-इरपानार, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से माहूराम पद्दा, बिरजाराम पद्दा और भीमा गोटा बता रहे है कि उनके गाँव के लोगों को राशन कार्ड में नाम नही होने से राशन नही दिया जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है| जबकि पंचायत में लगभग साल भर से राशन कार्ड में नाम जुडवाने हेतु लिखित आवेदन दिए है, लेकिन सरपंच, सचिव जुड़ जायेगा बोलकर गुमराह कर रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि दिए गए नम्बरों में बात कर राशन कार्ड में नाम जुडवाने में मदद करें: C.E.O@07868222203, 9425258269. संपर्क नरेश पद्दा @9479102949.

