मलेरिया के माई ठोर लमा लामा...सरगुजिहा मलेरिया गीत

ग्राम पंचायत-भेलकच, थाना-रमकोला, तहसील-प्रतापपुर, जिला- सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामेश्वरी एक गीत सुना रहे हैं :
मलेरिया के माई ठोर लमा लामा-
कहा तोर जनम होए कहां तोर गांव-
पानी में जनम होए जंगल में गांव-
गीत गावत आथस, मच्छर दानी ला ओढाथस-
जहां पाथस तहां सुई ला लगथो-
सुई ला गाथो बीमारी ला बढ़ाथस...

Posted on: May 08, 2018. Tags: SITARANI NETI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले का नलकूप ख़राब है, दूर से पानी लाकर गुजारा कर रहे हैं, कृपया मदद करे...

ग्राम-करसी, पोस्ट-करसी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गाँव की धनकुंवर बाई बता रही है कि गाँव के वार्ड क्रमांक 1 का नलकूप ख़राब है जिसके कारण पानी की बहुत समस्या हो रही है. इस सम्बन्ध में सचिव सरपंच को अवगत कराया है, परन्तु ध्यान नहीं दे रहे है| अभी जैसे तैसे दूर से पानी ला रहे है, इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा फोन कर दबाव बनाए ताकि पानी की व्यवस्था सुलभ हो सके. कुपया इन नम्बरों पर फ़ोन करे: P.H.E@8120171919,
सरपंच@8889257811, सचिव@7089242795. संपर्क@7909455520.

Posted on: Apr 17, 2018. Tags: SITA RANI SONG VICTIMS REGISTER

6 महीने से विधवा पेंशन नही मिला, अधिकारी बोलते हैं बैंक जाओ, बैंक बोलता है पैसा नहीं आया...

सीजीनेट जनपत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम पंचायत-पहिया, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां सीता नेटी से गाँव की विधवा बुजुर्ग महिला सोन कुंवर बता रहे हैं, कि उन्हें विगत 6 महीने से विधवा पेंशन नही मिल रहा है, इसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास आवेदन किये, तो सरपंच, सचिव कहते है बैंक से मिलेगा| बैंक में भी आवेदन किया, लेकिन उसके बाद भी समस्या का समाधान नही हुआ| इसलिए साथी परेशान होकर सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं दिए गये नंबरो पर अधिक से अधिक बात कर निवेदन करे जिससे उन्हें विधवा पेंशन मिल सके | सरपंच@9977716625, CEO@9977408388.

Posted on: Mar 17, 2018. Tags: SITARANI NETI SONG VICTIMS REGISTER

मुस्कुराती हुई चांदनी, जगमगाता हुआ आसमां...गीत

ग्राम पंचायत-खुंशी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मानवती एक स्वागत गीत सुना रहे हैं :
मुस्कुराती हुई चांदनी, जगमगाता हुआ आसमां –
ले चलो ओ मुझे तुम कहाँ ये हे वही शमा प्यार का-
मुस्कुराती हुई चांदनी, जगमगाता हुआ आशमा –
ले चलो ओ मुझे तुम कहाँ ये हे वही शमा प्यार का...

Posted on: Mar 16, 2018. Tags: SITARANI NETI SONG VICTIMS REGISTER

हम लोगो ने जंगल विभाग के लिए आग बुझाने का काम किया उसका भुगतान अभी तक नही हुआ है...

ग्राम-पंचायत बेलकच, थाना-रमकोला, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सीता नेटी के साथ में गाँव की बहनें सीता पटबंधी और कुंती नेटी बता रही हैं कि जंगल विभाग के लिए हम लोगो ने जंगल में लगे आग को बुझाने का काम किया था पर उसका भुगतान अभी तक नही हुआ है और पैसा मांगने पर मिल जायेगा बोला जाता है पर मिलता नही है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील करते हैं कि दिए गये सम्बंधित अधिकारियो से बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें: रेंजर@8959542331, D.F.O@9424147277, सिपाही@9165954432, मुंशी@7241168512. सीता नेटी@9285363719.

Posted on: Feb 14, 2018. Tags: SEETA RANI NETI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »