अंगना मा भारत माता के, उचे बिहनिया ले चिरैया बोले...गीत-

खैरागढ़, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से जया मुंडे एक गीत सुना रही हैं:
अंगना मा भारत माता के-
सोन के बिहनिया ले चिरैया बोले-
एक बरस में बारह महिना बारह सितम कुछ लागे-
संझा के बेरा ला का कहों संगी-
लाल कमल कस फूले-
अंगना मा भारत माता के-
उचे बिहनिया ले चिरैया बोले...

Posted on: Jan 25, 2020. Tags: CG JAYA MUNDE RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER

Impact : एक सप्ताह से गाँव बिजली की समस्या थी अब ठीक हो गयी है...

ग्राम पंचायत-मडमडा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रामभजन झरिया बता रहे हैं उनके गाँव में एक सप्ताह से बिजली की समस्या थी, जिसे उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद सीजीनेट श्रोताओ के मदद से कर्मचारी बिजली की समस्या को ठीक कर दिये हैं जिससे गाँव में बिजली आ गयी हैं इसलिये वे मदद करने वाले श्रोताओं और विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@9685784766.

Posted on: Jan 21, 2020. Tags: CG IMPACT STORY RAMBHAJAN JHARIYA SONG VICTIMS REGISTER

1 साल हो गया पुल में काम किये पैसा नहीं मिल रहा है...

ग्राम पंचायत-मड़ागड़ा, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से धनाजी कोराम बता रहे हैं कि 26 दिन पुल निर्माण में काम किये थे उसका मजदूरी नहीं मिला है, मुंशी ठेकेदार से बोले वे बोलते हैं मिल जायेगा लेकिन आज तक नहीं मिला 1 साल हो गया है, कोई ध्यान नहीं दे रहे है इसीलिये सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि ज्यादा से ज़्यादा फोन कर बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7648013504. मुंशी@9415593242.

Posted on: Jan 10, 2020. Tags: CG DHANAJI KORAM NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

Impact : संदेश रिकॉर्ड करने के बाद बिजली का बिल कम हो गया है -

ग्राम-नवगोई, थाना-चांदनी बिहारपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बृजभान जयसवाल बता रहे हैं, उनका बिजली बिल बहुत ज्यादा आ रहा था, जिसकी शिकायत उन्होंने विभाग में किया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी तब उन्होंने सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनका बिजली बिल कम हो गया है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7745989780.

Posted on: Dec 18, 2019. Tags: BRIJBHAN JAYASWAL CG IMPACT STORY SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

गीत : सत्य मार्ग पर चलना सिखों, औरों का दुःख हरना सिखों...

ग्राम-राजापुर, जिला-निवाड़ी (मध्यप्रदेश) से मनोज कुशवाह एक गीत सुना रहे है
सत्य मार्ग पर चलना सिखों, औरों का दुःख हरना सिखों-
सिख डालो करना सम्मान, घट ना जाए, किसी का मान-
मानव वहीं है जो करे उपकार, नहीं तो है मानव अंगार-
जीवन के हर पल को समझों, औरों का है यह उपकार-
जहाँ भी जावो जीवन में कुछ, नाम कमावों-
सत्य मार्ग पर चलना सिखों, औरों का दुःख हरना सिखों...

Posted on: Nov 22, 2019. Tags: MANOJ KUSHWAH NIWARI MP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »