बढ़ते यदि चले जाओगे मंजिल तुम्हे मिल जायेगी...सुविचार
शैली मिश्रा ग्राम-ओझापुरवा, ब्लॉक-जवा, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से सुविचार सुना रही है:
बढ़ते यदि चले जाओगे मंजिल तुम्हे मिल जायेगी-
मुड़कर यदि न देखोगे-
गलती यदि न दोहराओगे तभी सफलता पाओगे-
मंजिल तुम्हे मिल जायेगी-
गलती करने वाला ही तो मनुष्य कहा जाता है-
और उससे सीखने वाला बुद्धिमान बन जाता है-
मंजिल उन्हें मिलती है जिनके सपनों में जान होती है-
पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है-
मन अगर सच्चा है तो किस्मत तेरी दासी है-
कर्म तेरे अच्छे हैं तो घर में मथुरा काशी है-
बातों को तू सुनता जा ओलो को बरसात मिलेगी-
नेक राह पर चलता जा मंजिल की सौगात मिलेगी-
न भूलना न भूलने की कोशिश करना-
अगर मिल गए किसी मोड पर-
तो मुस्कुराने की कोशिश करना-
जिन्दगी की राह पर आशा और निराशा है-
मिलकर बिछड़ जाना मेरे दोस्त-
जीवन की यही परिभाषा है...
Posted on: Jul 03, 2016. Tags: SONG Shaili Mishra VICTIMS REGISTER
पंख होते तो मैं उड़ जाता, नन्द बबा के द्वार...भक्ति गीत
ऋषभ मिश्र, ग्राम-ओझा पुरवा,ब्लॉक-जवा, तहसील-त्योंथर, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से एक कृष्ण भजन सुना रहे हैं :
पंख होते तो मैं उड़ जाता-
नन्द बबा के द्वार-
लाल मेरा रोवत होहिहे-
कि भूखा सोवत होहिये-
न जाने कब से भूखा है-
प्यारा नन्द गोपाल-
उमड़-घुमड़ के पंछी होता-
चले लाल के द्वार-
पंख होते तो मैं उड़ जाता..
Posted on: Jun 27, 2016. Tags: Rishabh Mishra SONG VICTIMS REGISTER
माँ ओ मेरी माँ मैं तेरा लाडला...माता पर गीत
ऋषभ मिश्र ग्राम-ओझा पुरवा, ब्लॉक-जवा, तहसील-त्योंथर, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से माँ पर आधारित एक सुना रहे हैं:
माँ ओ मेरी माँ मैं तेरा लाडला-
तेरी उंगली पकड़ के चला-
ममता के आँचल में पला-
बनके तेरा साया मैं तुझको थाम लूँ-
उठके रब से पहले मैं तेरा नाम लूं-
पलकों तले पूजा करूँ तेरी-
तेरे सिवा क्या जिन्दगी मेरी-
माँ ओ मेरी माँ...
Posted on: Jun 24, 2016. Tags: Rishabh Mishra SONG VICTIMS REGISTER
In drought many migrating, news of govt work, schemes not reaching them...
My name is Arvind Mishra. I am calling from Seoni district in MP. There is a big drought around and many are migrating in search of work to outside as there is no work around. Whatever work is opening people are not getting to know about it. I would like to request CGnet that you should spread the word about any work started by Govt so that people can know about it. You are also requested to put pressure of Govt officials to publicise any work they are starting for distressed people. Mishra@9669060428
Posted on: May 08, 2016. Tags: ARVIND KUMAR MISHRA NEWS SONG VICTIMS REGISTER
आए हैं हम दूर-दूर से, सबको यह समझाने...एकता गीत
केन्द्रीय विद्यालय, बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से वीनू मिश्रा एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
आए हैं हम दूर-दूर से, सबको यह समझाने-
देंगे भाग्य को मिटा प्यार का मन में दीप जलाने-
हमारा प्यार है अमन, हमारा एक है जगत-
एक ही माटी एक ही गुलसन प्यार जुदा-जुदा है-
रंग-बिरंगे फूल खिले हैं खुशबू जुदा-जुदा है-
जीवन उसका योग्य-योग्य है आए हैं समझाने-
भिन्न-भिन्न है बोली हमारी भिन्न-भिन्न भाषा है...
