Impact : मेरा विकलांग पेंशन 2 साल से नहीं मिल रहा था, सीजीनेट के साथियों के मदद से पेंशन मिल गया है इसलिए

ग्राम-तिरोटोला ध्वाधांड, पंचायत-गायचंदा, प्रखंड-झरीडीह, जिला-बोकारो (झारखण्ड) से शिवनारायण महतो बता रहे है कि उनके गाँव एक लड़की कल्पना कुमारी का विकलांग पेंशन पहले मिल रहा था लेकिन 2 साल से नहीं मिल रहा था उसके लिए उन्होंने ब्लाक और जिला में भी शिकायत किये तो ब्लाक में पता किये तो बोले कि पैसा भेज दिया गया है| बैंक गए तो पता चला कि पैसा नहीं भेजा गया | तो फिर उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से 2 महिने के अन्दर उनके खाते में पैसा आ गया और वे खुश है | इसलिए सीजीनेट के साथियों को और जिला अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है| जिन्होंने उनकी मदद की...

Posted on: Feb 15, 2019. Tags: BOKARO IMPACT JHARKHAND SHIVNARAYAN MAHTO SONG VICTIMS REGISTER

रोड नही होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है अधिकारी सुनते नही...कृपया मदद करें

प्रखंड-मनोहरपुर, जिला-पश्चिम सिंहभूम, (झारखण्ड) से सुशील बारला बता रहे हैं कि विगत कई सालो से मनोहरपुर प्रखंड के R.D.C.चौक से तिरला होते हुए तरतरा तक ग्रेड-1 सड़क की स्थिति पूरी तरह से दयनीय है| जिसके कारण ग्रामीणों को आवगमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गये अधिकारीयों के नम्बरों पर बात कर इस समस्या को हल करने में मदद करें|
कलेक्टर@09431115667, डी.डी.सी@09431110215.

Posted on: Jan 31, 2019. Tags: BARLA JHARKHAND PASHCHIMBHUM SONG SUSHIL VICTIMS REGISTER

अभी तक वन भूमि पट्टा नहीं मिलने से परेशान हैं, अधिकारी सुनते नही...कृपया मदद करें

ग्राम-करंडा, तोला-हूणटाण, जिला-लातेहार, (झारखण्ड) नन्दकिशोर गंजू से बता रहे हैं की वह अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वन निवासी वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम 2006 एवं संशोधित अधिनियम 2012 के तहत दे रहे है. 32 दावेदार अन्य परंपरागत वन निवासी लोग ग्राम तरनदास, टोला हूणटाण में वनभूमि में निवासरत है. इन्हें अभी तक वन भूमि पट्टा नहीं मिला है वह दावा पत्रों को 4 बार अनुमंडल में जमा किये हैं जिसकी रसीद इनके पास है. पहली रसीद 6 मई 2013 की है, दूसरी रसीद 11 अगस्त 2013 की है, तीसरी रसीद 31 दिसम्बर 2013 की है और चौथी रसीद 29 अप्रैल 2014 की है. इन्होने अभिमंडल में 29 अप्रैल 2014 को दावा पत्र जमा कराया है. इन्हें विगत 2 वर्षो से इन्हें लातेहार एस.डी.ओ, डी.सी और कल्याण पदाधिकारी द्वारा गुमराह किया जा रहा है. एस.डी.ओ का संपर्क नं 09572088343 है, कल्याण पदाधिकारी का संपर्क 09431364764 है.

Posted on: Jan 27, 2019. Tags: JHARKHAND LATEHAR NANDKISHOR SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Started getting pension for disabled people after CGnet report, thanks...

ग्राम-धवाटाड़, ब्लॉक-जरीडीह, जिला-बोकारो (झारखण्ड) से शिवनारायण महतो बता रहे हैं, कि उनके गाँव के कल्पना कुमारी को पहले विकलांगता पेंशन मिल रहा था, पर फरवरी 2016 से उनको विकलंगता पेंशन मिलना बंद हो गया, जिससे उन्हें बहुत आर्थिक परेशानी हो रही थी, उन्होंने इसका शिकायत कई बार पिछले दो सालों में अधिकारियों को दिया पर कोई फायदा नही हुआ, तो ये साथी सीजीनेट में मई 2018 को अपना संदेश रिकॉर्ड किया और अगस्त 2018 को उनके खाते में पेंशन राशि आना चालू हो गया है जिससे वे बहुत खुश हैं और अब वे सीजीनेट और जिला अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं, वे कह रहे हैं कि आप सभी कृपया गरीबों की ऐसे ही मदद करते रहें: शिवनारायण महतो@9939727689.

Posted on: Sep 01, 2018. Tags: BOKARO DISABLE IMPACT JARIDIH JHARKHAND PENSION SHIVNARAYAN MAHTO SONG VICTIMS REGISTER

कोड़ा लो मै जोता लो मसरया मै बना लो...कुडुक खेती गीत-

ग्राम-गोरठी, पंचायत-जनावल, प्रखण्ड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से रीता कुजूर अपने सांथियो के सांथ खेती बड़ी से संबंधित एक गीत कुडुक भाषा में सुना रही हैं :
कोड़ा लो मै जोता लो मसरया मै बना लो-
मसरया में के गोटा जना-
हा मै रे मसरया में के गोटा जना मै-
हय कटा लो मै मेसा लो ना पानो मै जोकालो-
न पेरा रे जोके रा सालो रे मैना...

Posted on: Aug 19, 2018. Tags: GUMLA JHARKHAND KUDUK RITA KUJUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »