मेरे गाँव में विद्युत विभाग द्वारा बिना रीडिंग के मनमानी बिल भेजने से लोग परेशान, कृपया मदद करें...
ग्राम-नवगई, थाना-चांदनी बिहारपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बृजभान जयसवाल बता रहे हैं, कि उनके गाँव में बिजली बिल बिना रीडिंग लिये आता है, विधुत विभाग मनमानी बिल भेज रहा है, जिसका असर उनके जैसे गरीब लोगों के आर्थिक जीवन में पड़ता है और वे अक्सर बिल नही चुका पाते, हर महीने 300-400 रुपए का बिजली बिल आता है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें : कलेक्टर@9826443379, विधुत विभाग@9584990954, सचिव@9617122256, सरपंच@9753128248. संपर्क@7745989780.
Posted on: Jul 27, 2018. Tags: BRIJBHAN JAYASWAL SONG VICTIMS REGISTER
हाथी आया झूम के धरती माँ को चूम के...बाल कविता-
ग्राम-नवगोई, थाना-चांदनी बिहारपुर ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रेवतीरमण जयसवाल एक छोटी सी बच्ची सुषमा जयसवाल से एक बाल कविता सुन रहे हैं :
हांथी आया झूम के धरती माँ को चूम के-
टांगे उसकी मोटी है-
लम्बे पत्ते खाती है, लम्बी सूंढ़ हिलाती है-
सूपा जैसे उसकी कान देखो-देखो उसकी शान...
Posted on: Jul 26, 2018. Tags: REWATIRAMAN JAYASWAL SONG VICTIMS REGISTER
ऐन्देर पोपा ऐंदेर पोपाल भयो में देरकाय...कुडुक गीत
ग्राम-गोरठी, पंचयात-जलावन, प्रखंड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से रेनुका बाड़ा, प्यारी मिंज और जयंती कुजूर कुडुक भाषा में एक गीत सुना रहे है:
ऐन्देर पोपा ऐंदेर पोपाल भयो में देरकाय-
हाय बगचो गने लेखे लौकर के बारा लाय लागतय-
बाबा बाग जोग ले लेखे लौकर के बारा लाय लागतय-
ऐन्देर पोपा ऐंदेर पोपाल भयो में देरकाय...
Posted on: Jul 08, 2018. Tags: JAYANTI KUJUR KUDUK SONG PYARI MINZ RENUKA SONG VICTIMS REGISTER
पावर कंपनी हम किसानो की भूमि जबरदस्ती लेना चाहती है, उचित मुआवजा भी नही दे रहे...
ग्राम पंचयात-बिहारपुर, ब्लाक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कमलेश कुमारी यादव बता रही है, हमारे पास जितनी भूमि है, उसी पर हम अपना जीवन यापन कर रहे हैं, उसमे आम के बगीचे हैं, जिस भूमि को SR पॉवर टॉवर कम्पनी द्वारा छीना जा रहा है, और उसका उचित मुआवजा भी नही दिया जा रहा है, कंपनी पुलिस बल का प्रयोग कर किसानो को प्रताड़ित कर रही है, उन पर पैसे लेने का झूठा आरोप लगाती है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियो से बात कर बात कर उचित कारवाही कराने में मदद करें:
मंत्री@9827127200, कलेक्टर@9826443377.कमलेश@7697578298
Posted on: Jun 30, 2018. Tags: MUKUNDLAL JAYASWAL SONG VICTIMS REGISTER
हे प्रभु आनंद दाता ज्ञान हमको दीजिये...गीत-
ग्राम-नवगोई, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बृजभान जयसवाल एक गीत सुना रहे हैं :
हे प्रभु आनंद दाता ज्ञान हमको दीजिये-
लीजिये हमको शरण में हम सदाचारी बने-
ब्रह्मचारी धर्म-रक्षक वीर व्रत धारी बनें-
मै सर को झुकता हूँ निस दिन भगवान तुम्हारे चरणों में-
हे प्रभु आनंद दाता ज्ञान हमको दीजिये-
लीजिये हमको शरण में हम सदाचारी बने...

