मोहल्ले में पानी की समस्या है, 1 साल से हैण्डपंप खराब है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-माडपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से महादेव बता रहे हैं| उनके मोहल्ले में पानी की समस्या है| मोहल्ले में 40 जनसंख्या है| मोहल्ले में एक हैण्डपंप है| जो एक साल से खराब पड़ा है| वे पानी लाने के लिये एक किलोमीटर दूर झरना या नाला से पानी लाते हैं| उन्होंने अपनी समस्या को लेकर पंचायत में आवेदन दिया| लेकिन उस पर कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@9340762949, PHE@6261717578.
Posted on: Apr 17, 2019. Tags: BHAN SAHU CG DARBHA JAGDALPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WATER
आयें दो रस बेदाय दे, न काही या से दावे ले मेदबद तले सय...धुरवा गीत
ग्राम-छिंदावाडा, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से सनी और लक्ष्मी एक धुरवा गीत सुना रहे हैं जिसे शादी के समय गाया जाता है :
आयें दो रस बेदाय दे-
न काही या से दावे ले मेदबद तले सय-
आयें दो रस बेदाय दे-
न काही या से दावे ले मेदबद तले सय..
Posted on: Apr 16, 2019. Tags: BHAN SAHU CG DARBHA JAGDALPUR SONG
गांव में 2 साल से शौचालय का निर्माण हो रहा है, अभी तक पूरा नहीं हुआ, आवेदन पर कोई कारवाही नहीं होती...
रामपाल पारा, ग्राम-छिंदावाडा, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से सुकमती वैस और रुकमनी नाग बता रहे हैं, उनके गांव में 2 साल से शौचालय निर्माण का काम चल रहा है| कई घरो में अधुरा पड़ा है| किसी के शौचालय में दरवाजा नहीं लगा है| और जो बने हैं| वो उपयोग के लायक नहीं है| उन्होंने सरपंच सचिव के पास आवेदन किया| लेकिन कोई कारवाही नहीं होती है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@8719854898, ब्लाक CEO@7861287306. संपर्क नंबर@6268361181.
Posted on: Apr 16, 2019. Tags: BHAN SAHU CG JAGDALPUR PROBLEM SONG TOILET VICTIMS REGISTER
ओ या याय दे, ह यारा दे, श्याबे कोदेता याबयेता पाद...धुरवा गीत-
ग्राम-कामानार, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से सुकमती और गुटकी धुरवा समुदाय का एक गीत सुना रहे हैं| वे इस गीत को शादी के अवसर पर गाते हैं |
ओ या याय दे-
ह यारा दे, श्याबे कोदेता याबयेता पाद-
केदेता ले केडा इकते पेडें नाता को गिया-
ती रात मेड़ो-
ह यारा दे, श्याबे कोदेता याबयेता पाद-
केदेता ले केडा इकते पेडें नाता को गिया...
Posted on: Apr 15, 2019. Tags: BHAN SAHU CG DARBHA JAGDALPUR SONG
मेता ते ने यदुतुने दाय, ता लेने राम...धुर्वा गीत-
विकासखण्ड-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से भोला बघेल ग्राम वासियों के साथ एक धुर्वा गीत सुना रहे हैं ये गीत धुर्वा समुदाय के लोग अपने बोली में गाते हैं| इस गीत को वे लोग शादी व्याह के अवसर पर गाते हैं| यह उनका पारंपरिक लोक गीत है|
मेता ते ने यदुतुने दाय-
ता लेने राम-
आबो रा राय दे दे...

