4 महीने से हमारे मोहल्ले का सोलर पम्प बिगड़ा है अधिकारी शिकायत करने पर ध्यान नहीं दे रहे...

ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से तिलकराम बता रहे हैं कि उनके मोहल्ले में एक नल है सौर उर्जा से चलता है जो 4 महीने से खराब है उससे पानी बंद करने के लिए लोग स्विच पर पत्थर लगा देते हैं और पानी भरने के लिए पुन: निकालते हैं, इस प्रकार से लोग काम चला रहे हैं, इस पम्प से 20 परिवार लोग पानी भरते है उन्होंने सरपंच, सचिव को सूचित किया लेकिन ध्यान नही दे रहे हैं और कहते हैं बड़े अधिकारी इसे ठीक करेंगे इसलिए सांथी सीजीनेट के सुनने वाले सभी सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर निवेदन करें जिससे समस्या का समाधान हो सके | सरपंच@9617207903, सचिव@8435599602. हेमसिंह मरकाम@9575248234.

Posted on: Mar 05, 2018. Tags: HEMSINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में बहुत मुनगा है, अच्छे रेट में बेचना चाहते हैं, रेट नहीं पता, खरीदने के लिए संपर्क करे

हेमसिंह मरकाम आज ग्राम-चियांडांड, पंचायत-डालामहुआ, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) पहुंचे हैं वहां उनकी मुलाक़ात गाँव के उदय कुमार मरावी से हुई है जो बता रहे है कि उनके गांव में पर्याप्त मात्रा में मुनगा है घर-घर में मुनगा के पेंड है, ऐसा लगभग पिछले 20 साल से है पर उन्हें मुनगे का बाज़ार भाव मालूम नहीं है. गाँव में मुनगा के बाड रुधान बने है वे मुनगा बेचना चाहते है इसी से अपना रोजगार करना चाहते है | खराब मौसम में भी अच्छा मुनगा लगा है वे पहले भी इसे बेच कर पैसा कमाते रहे हैं |यदि कोई व्यापारी मुनगा लेना चाहते है तो दिए गए नंबर में संपर्क कर मुनगा खरीद सकते हैं | उदय कुमार मरावी@9575248234.हेमसिंह मरकाम@8964973228.

Posted on: Mar 04, 2018. Tags: HEMSINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

अपने गाँव में 9 दिवसीय भागवत पुराण महायज्ञ में शामिल होने के लिए सभी को आमंत्रित कर रहे हैं...

ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बता रहे हैं, उनके गाँव में 4 मार्च 2018 से 12 मार्च 2018 तक नौ दिवसीय श्री भागवत पुराण महायज्ञ का आयोजन किया गया है |जिसमे वे सीजीनेट के सभी सुनने वाले सांथियो को शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं | जो शामिल होना चाहते हैं, दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं | हेमसिंह मरकाम@9575248234.

Posted on: Mar 04, 2018. Tags: HEMSINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

हम बंधुआ मज़दूर हैं पर एहसान करके हमें छुड़ाओ मत, कम से कम अभी खाना तो मिल जाता है...

चित्तोड़गढ़ (राजस्थान) से खेमराज चौधरी बता रहे हैं कि आज वे शेरगढ़ गाँव गए इस गाँव में 35 घर है और उनमे से 8 बंधुवा मजदूर और और सब राजपूतो के यहाँ बंधुवा मजदूरी करते है पास में स्कूल है लेकिन कोई भी पढना नहीं चाहते है तीन लोग टीबी के मरीज है और गाँव में पूरे बच्चे कुपोषित है और महिलाये एनीमिक है, सब भूमिहीन है और लोगो के घरो में खाने के लिए राशन नहीं है और उस गाँव में छह बाल बंधुवा मजदूर है| मैंने कहा मैं आप लोगो को छुड़ा लूँ तो उन्होंने कहा नहीं साहब फिर हम लोगो को कोई रखेगा नहीं अभी हम लोगो को कम से कम रोटी तो मिल रही है| आप बाल मजदुरो को किसी को मत छुडाओ हमारी जिन्दगी ठीक है तो वे मायूस हो गए की ये खुद छूटना नहीं चाहते है| चौधरी@9460057394.

Posted on: Feb 27, 2018. Tags: KHEMRAJ CHOUDHARY SONG VICTIMS REGISTER

हर वृद्ध को चाहे उसके पास गरीबी रेखा का कार्ड हो या न हो, 1000 रू माह पेंशन मिलना चाहिए...

ग्राम-अमरपुरा, तहसील-झिरझिराखेड़ा, जिला-चित्तोड़गढ़ (राजस्थान) से खेमराज चौधरी बता रहे हैं कि वे आज अगोरिया मंगरी गाँव गए वहां गाँव की बूढ़ी महिला प्यारी बाई नारायणी मिली जिसकी उम्र 85 साल है उन्हें 500 रूपए पेंशन मिलती और 35 किलो गेहूं मिलती है लेकिन इस उम्र में वो काम भी नही कर सकती इसलिए राशन खरीदने के लिए पैसा भी नही कमा सकती। सांथी सीजीनेट के माध्यम से सरकार को संदेश दे रहे हैं कि जो वृद्ध है और कोई काम नही कर सकते उन्हें कम से कम 1000 रूपए पेंशन होना चाहिए चाहे उनके पास गरीबी रेखा के नीचे का कार्ड हो या न हो जिससे बची हुई जिंदगी जीने में उन्हें मदद मिल सके| खेमराज चौधरी@9460057394.

Posted on: Feb 26, 2018. Tags: KHEMRAJ CHAUDHARI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »