कोरोना को दूर भगाव ना हो... कोरोना गीत
मुजफ्फरपुर, (बिहार) से सुनील कुमार जी एक कोरोना पर गीत सुना रहें है:
कोरोना को दूर भगाव ना हो-
कोई बीमारी येकर करो प्रचार-
ईह समय के पुकार येकर करो प्रचार-
अपन घरवा में सब कोई रहिया-
मुहवा में मस्कस लगाइहा-
बार बार हाथ धोइहा गंदगी भागिहा-
कोरोना को दूर भगाव ना हो...(165929) GT
Posted on: Jan 08, 2021. Tags: CORONA SONG SONG VICTIMS REGISTER
मेरा छात्रवृति नहीं मिल रहा है, बोलने पर शिक्षको द्वारा नहीं देने की धमकी देते है, कृपया मदद करें...
प्रीतम प्रजापति के साथ विकास बंसल, जिला-रीवा(मध्यप्रदेश)से बता रहे है कि डीआरएस कॉलेज में पढ़ते है जो कि उनका छात्रवृति नहीं मिल रही है उन्होंने उसके लिए शिक्षक से मिले तो बोले कि तुम्हरा आधार कार्ड लॉक है उसके बाद मै आधार अनलॉक कर दिया उसके बाद कहा की ठीक है 10-15 दिन में मिल जायेगा लेकिन 10-15 दिन बाद गया तो बोले एक महिना बाद आएगी न नहीं-नहीं आयेगी ऐसा कहकर धमकी दे रहें है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले सभी संथियों से मदद की अपील कर रहें है कि सम्बंधित अधिकारीयों से बात करके छात्रवृति दिलाने में मदद करें| श्री चंद्रकांत शुक्ल नंबर@9993742189 संपर्क नंबर@8103084147. (178735)
Posted on: Oct 12, 2020. Tags: SCOLARSHIP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
कोरोना पॉजिटिव मिलने पर 15 दिन पंचायत बंद करने का फैसला...
ग्राम पंचायत-किलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से वसुराम पोयाम बता रहे हैं उनके पंचायत में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसके कारण पंचायत में 15 दिन के लिये बंद का संदेश दिया गया है, ये फैसला पंचायत के लोगो ने मिलकर लिया है, इसमे दुकाने और बाजार, लोगो का आपस में मिलना बंद रहेगा| संपर्क नंबर@9406067216. (AR)
Posted on: Sep 18, 2020. Tags: CORONA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन लगने के कारण हमारें लिए खाने का राशन नहीं है, कृपया मदद करें...
जिला-अमरावती (महाराष्ट्र) से चंद्रकांत वानखेड़े (दृष्टिबाधित) है वे बता रहें हैं महिला 10 तथा पुरुष 8 कुल 18 लोग है जो सभी दृष्टिबाधित है बताये जा रहें हैं की हम लोग सभी रेलवे स्टेशन में खिलौनें, सिंग दाने अन्य प्रकार की सामान बेच कर हम अपनी जीवन चला रहें थे लेकिन जब से लॉकडाउन लगने के कारण ट्रेन बंद कर दिए गया रेलवे स्टेशन बंद कर दिए गया जिसे हमारे जीवन अस्त-व्यस्त हो गया हैं हमारें लिए खाने को राशन नहीं रहा हैं, इसलिए सीजीनेट सुननें वालें सथियों से अनुरोध कर रहें है अधिकारीयों से संपर्क करके हमें राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क@9130849023, कलेक्टर@0721-2665573, शेलेश नेवल(IAS)@7212662112, (174235) RK
Posted on: Aug 30, 2020. Tags: CORONA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
कोरोना वायरस (कोविड 19) पॉजिटिव होने के कारण घर के सदस्यों को राशन की समस्या हो रही है...
उरला रायपुर (छत्तीसगढ़) से भागीरथी वर्मा साथ में है निर्भय नाथ तिवारी उरला राजेन्द्र नगर वार्ड क्रमांक 01 से बता रहें है कि उनके लड़के को कोरोना वायरस (कोविड 19) पॉजिटिव निकला जो अस्पताल में भर्ती है दिनांक 17 को और इस वजह से घर को सील कर दिया गया हैं घर में सील लगने के कारण घर में राशन पानी नहीं है और ना ही कोई व्यवस्था हो पा रहीं हैं किसी को घर से निकलने की अनुमति नही हैं जिसके कारण राशन दाल की बड़ी समस्या हो रही है घर में बच्चें बुजुर्ग सहित कुल 6 सदस्य है, इसलिए सीजीनेट के माध्यम से अनुरोध कर रहें है कि शासन-प्रशासन तक यह सन्देश पहचानें में सहयोग करें जिसे हमारे लिए राशन दाल पानी की व्यवस्था हो सकें. निर्भय नाथ तिवारी@8898509796.
