पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों ने मारने का प्लान बनाए थे, मार के डर से नारायणपुर आकर विस्थापित हु
ग्राम पंचायत-तोयनार, पंचायत-तोयनार, ब्लाक+जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़ से धनीराम सलाम पिता पूनव् राम सलाम बता रहे हैं नक्सलियों ने उन्हें मारने की प्लान बनाए थे फिर उन्होंने गांव से भागकर नारायणपुर आ गए। वर्तमान में नारायणपुर में घर बनाकर रह रहे हैं 15000 आर्थिक सहायता मिला है। लेकिन उनके पास सभी खेती करने के लिए जमीन नहीं है मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं। घर में 12 परिवार हैं। जमीन के लिए उन्होंने सरकार से आवेदन किए हैं लेकिन अभी कोई आश्वासन नहीं दिया है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात करके सरकार से जमीन दिलाने में मदद करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9770938097.
Posted on: Jan 25, 2023. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANPUR VICTIM REGISTER
मेन रोड पार करके पानी लाना पड़ता है, कृपया मदद करें
ग्राम पंचायत बड़े किलेपाल ब्लॉक बास्तानार जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से सोनू राम बता रहे हैं उनको पानी लाने में बहुत परेशानी होती है बीच में मेन रोड है जगदलपुर दंतेवाड़ा मार्ग है गाड़ी चलती रहती है। इसके लिए उन्होंने सरपंच को बोले हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। उनका कहना है कि तीन घर है वहां पर हैंडपंप लग जाने से पानी लाने में मदद होगी। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर: 82348 26635, सरपंच@9407635134
Posted on: Jan 25, 2023. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM WATER
पीड़ितों का रजिस्टर: सातवीं क्लास के बच्चे मदद के बाहाने पुलिस वालों ने जेल भेज दिए...
ग्राम पंचायत जोरनागुड़ा, ब्लॉक कोंटा, जिला सुकमा छत्तीसगढ़ सॉरी लखमा जी बता रहे हैं 2019 में उनके बुआ घर आए थे सुबह के समय पुलिस वाले ने उनके बुआ को पकड़ कर थाना ले कर गए। उनको पता चलने के बाद बुआ के घर बताने के लिए जा रहे थे उस समय पुलिस वाले ने रास्ता में पकड़ कर थाना तक समान ले जाने बोले उनको पता नहीं क्या समान था। रात भर बंदिश बनाकर रखें और सुबह उन्हें जेल भेज दिए साथी क्लास के बच्चे थे। लगभग 5 दिन तक जेल पर है उनके पिताजी ने 50000 लाकर थाना में दिए सॉरी लखमा जी का जमानत करवाएं । उनका कहना है कि ऐसी घटना किसी बच्चों के साथ ना किया जाए। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6266246670.
Posted on: Jan 25, 2023. Tags: CG KUNTA POLICE VICTIM SUKAMA VICTIM REGISTER
काला में गांव दाई काला बजाओ माता...देवी भजन
ग्राम पंचायत रवनी, ब्लाक बगीचा, जिला जशपुर छत्तीसगढ़ से धनजय राम एक देवी भजन सुना रहे हैं:
काला में गांव दाई काला बजाओ माता,
ये दाई में काला सुनाओ के दाईं,
सेवा ला लेले ना खोड़िहा रानी हो,
काला में गांव दाई काला बजाओ माता,
ये दाई में काला सुनाओ के दाईं...
Posted on: Jan 24, 2023. Tags: BAGICHA BHAJAN CG DEVI JASHPUR SONG
पीड़ितों का रजिस्टर: 2016 में नक्सली ने मुखबिरी कह कर मारने का प्लान किए जान बचा कर आना पड़ा...
ग्राम पंचायत अर्रा, ब्लॉक अंतागढ़ जिला कांकेर छत्तीसगढ़ वर्तमान पता शांति नगर जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़ से धन सिंह पोटई जी बता रहे हैं 2016 नक्सलियों ने गांव के संतोष उपेंडी जी मुखबिरी कह कर जान से मार दिए। उसी बीच धन सिंह जी को नक्सलियों ने मुखबिरी कह कर जान से मारने का प्लान किए थे। फिर भी लोग अपना पुराना गांव छोड़कर मार के डर से शांति नगर नारायणपुर में आकर मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं 5 परिवार हैं। सरकार के तरफ से 30000 मिलने का आश्वासन दिया है। और उन्होंने आवास घर के लिए भी आवेदन दिया हैं लेकिन अभी तक घर नहीं मिला है। इसलिए साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं सरकार से बात करके घर दिलाने में मदद करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर+91 6266 023 635.
