हमारे यहां जंगल में हर तरह के जानवर है, भालू लोंगो पर कई बार हमला किया है...(माड़िया में)
नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से देवजी पुंगाटी माड़िया गोंडी भाषा में मोहन यादव को बता रहे है इनके यहाँ अभी भी बहुत भारी जंगल है जंगल में हर तरह के जानवर रहते है जिसमे से ज्यादा भालू लोंगो पर कई बार हमला किया है कई कई लोग भालू के हमले से मर चुके है लोग अकेले जंगल में जाने से डरते है यदि जंगल में जाते है तो लोग इकट्ठा होकर जाते है तभी कुछ ला पाते है किसी पर यदि हमला हो जाता है तो सरकार को जानकारी मिलने पर मुआवजा दे देता है इसलिए हमारे यहाँ जंगल अभी बचा हुआ है|(168495).CS
Posted on: Jun 05, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH DEVJI PUNGATI FOREST GONDI MADIA
रेला रेला रेला रेरेला रेला...माडिया भाषा में विवाह गीत
नगर,पंचायत-भामरागड,जिला-गड चिरोली (महाराष्ट्र) से तारा बाई माडिया भाषा में शादी गीत सुना रही है:
रेला,रेला,रेला रेरेला रेला-
पाना पान्डिंग खुमू,खुमू रोई ऐ दादा-
अदे जानुनं ओमु,ओमु रोई ऐ दादा-
डोडक,डोडक ओमु,ओमु रोई ऐ दादा-
रेला,रेला,रेला रेरेला रेला...
.CS
Posted on: Jun 04, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH GONDI MADIA SONG TARA BAI
आदिवासी से बल्कामी अम्चा अस्ता वस्ता...मराठी गीत
नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से दादा रावजी कुसराम मराठी भाषा में एक गीत सुना रहे हैं :
आदिवासी से बल्कामी अम्चा अस्ता वस्ता-
बना ज्योति माई क्रांति ज्योति माई-
बरता ची प्याली सिकसिकानी ओ हो-
सिका वोली सिका वोली-
क्रांति ज्योति माई बरता मददा-
सर्चता दावोनी हो सिकवोली...CS
Posted on: Jun 04, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH DADA RAVOJI KUSRAM MARATHI SONG
मराठी में शिक्षण को माडिया बच्चे नहीं समझ पाते, प्राथमिक पढ़ाई माड़िया में हो तो अच्छा होगा...
नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से नुरेटी जी बता रहें है कि वे जिला परिषद प्राथमिक शाला कुमरगुडा में पढ़ाते है इनके यहां माडिया बोलने वाले बच्चे अधिक आते है ज़िनको मराठी भाषा समझने में बहुत दिक्कत होता है तो उन्हें इशारा से समझाना पड़ता है या बच्चे वही दोहराते हैं जो शिक्षक बोलता है जैसे आप पूछेंगे तुझा नाओ काए आहे तो वे वही जवाब देंगे तुझा नाओ काए आहे | पहले स्थानीय भाषा का पाठ्य क्रम बना था लेकिन उसका कोई महत्व नहीं हुआ ऐ चाहते है कि प्राथमिक स्तर पर स्थानीय भाषा में पाठ्य क्रम हो जिससे आदिवासी माडिया बोलने वाले बच्चे को पढ़ने में आसान हो| संपर्क @9405506271(169134).CS
Posted on: Jun 04, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH EDUCATION NURETI JI SONG VICTIMS REGISTER
20 वर्ष से पोस्टमैन का काम करते हैं, अब इतने दिन हो गए यही काम करते अब और क्या करेंगे ...
नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से श्री पठान बता रहे है वे पोस्टमैन हैं भामरागड में 20 वर्ष से पोस्ट ऑफिस में काम करते है इनका काम लोंगो के घर-घर जाकर डांक देना रहता है इनके परिवार में 3 सदस्य है इनके पास और दूसरा काम नहीं है अब इतने दिन हो गए यही काम करते हुए अब और क्या करेंगे वे कहते हैं इनका सैलरी 16000 रूपए है इसी से ये अपना जीवन यापन करते है.CS
