सलिक सिलो रिलो दादा, सलिक सिलो रिलो दादा...गोंडी गीत-

ग्राम-रेमावंड, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से प्रतिभा सलाम गोंडी में एक देशभक्ति गीत सुना रही हैं :
सलिक सिलो रिलो दादा, सलिक सिलो रिलो दादा-
अगा बगा लेयोर दादा, अगा बगा लेयोर दादा-
रेमा नाटो लेयोर दादा, रेमा नाटोर लेयोर दादा-
बरा किया अतोर दादा, बरा किया अतोर दादा-
नाचि तोहो लेर दादा, नाचि तोहो लेर दादा-
सलिक सिलो रिलो दादा, सलिक सिलो रिलो दादा...

Posted on: Dec 09, 2019. Tags: CG GONDI NARAYNPUR PRATIBHA SALAM SONG

impact Story : अधिक दबाव किये हस्ताक्षर छात्रवृत्ति फॉर्म में, सन्देश रिकॉर्ड कराने के पश्चात्...

ग्राम-छोटेडोंगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से संगीता कचलाम बता रही है, प्रति माह छात्रवृत्ति फ़ार्म तैयार कर छात्रवृत्ति राशि स्कूली बच्चों के लिए निकालने का व्यवस्था है जिस पर सरपंच-सचिव के हस्ताक्षर एंव मुहर (सील) लगवाने की जरुरत था| लेकिन सरपंच-सचिव के द्वारा हस्ताक्षर एंव मुहर (सील) नही लगा रहे थे| जिससे सभी विद्यार्थियों की छात्रवृति निकालने में परेशानी हो रही थी इस विषय पर सरपंच-सचिव को अवगत कराने पर डांट-फटकार लगाकर भगा दिया करते थे| इसलिए सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करे जिसके उपरान्त सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों के द्वारा समस्या से संबधित अधिकारीयों से बात कर छात्रवृत्ति फ़ार्म में हस्ताक्षर एंव मुहर (सील) लगवाने में मदद किये किये इसलिए सभी अधिकारीयों को एंव सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को धन्यवाद एंव आभार व्यक्त कर रहें है.

Posted on: Dec 09, 2019. Tags: NARAYANPUR CG SANGEETA KACHLAM SONG VICTIMS REGISTER

फूटा टंकी पेयजल की असुविधा, शिकायत का कोई पहल नही, कृपया मदद करे...

ग्राम-पूंगली, पंचायत-गढ़बेंगाल, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट और साथ में लक्ष्मीनाथ नाग, मनीष, सुधन पोटाई एंव ग्रामीण बता रहे है, गाँव में लगे सोलर पंप जिसका टंकी फुट गया है, जो लगभग 1 माह हो गया जिसे पानी की बड़ी समस्या का कारण बन गया यहाँ गाँव के आंगनबाड़ी के पास लगा है, जहां 25 मकानों की संख्या है, जिन लोगों को पेयजल की दिक्कत बताया रहा है इस विषय पर मुख्य कार्यलय में भी शिकायत किये गये परन्तु किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किये| ग्रामीणों का मानना है इस टंकी के बदले में दूसरा टंकी लगाया जाए जिसे सभी को पानी की सुविधा मिल सके इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने की अपील कर रहे है दिए गये अधिकारीयों के फ़ोन नंबर पर अधिक से अधिक बात कर सोलर पंप पानी टंकी लगवाने में मदद करे. संपर्क@9131501984. सरपंच@9406090584. सचिव@7587450311. PHE@9425593923.

Posted on: Dec 09, 2019. Tags: KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु...प्रार्थना-

ग्राम-महिमागवाडी, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से सविता दुग्गा और उनके साथ में है रुपेश नाग एक प्रार्थना सुना रहा है:
सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु-
करते है हम शुरु आज का काम प्रभु-
शुद्ध भाव से तेरा ध्यान लगाये हम-
विद्या का वरधान तुमि से पाए हम-
तुम ही से है आगाज तुही से अंजान प्रभु-
गुरों का सत्कार कभी न भूलें हम-
इतना बनें महान गगन को छु ले हम...

Posted on: Dec 09, 2019. Tags: NARAYANPUR CG SAVITA DUGGA SONG VICTIMS REGISTER

हिन्द देश के निवासी सब जन एक हैं...देशभक्ति गीत-

ग्राम पंचायत-मडमनार, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से प्रदीप जोगी साथ में गरिमा, फुलेश्वरी एक देशभक्ति गीत सुना रही है:
हिन्द देश के निवासी सब जन एक हैं-
रंग रूप वेश भाषा चाहे अनेक हैं-
बेला गुलाब जूही चंपा चमेली-
प्यारे प्यारे फूल गुंथे माला में एक हैं-
हिंद देश के निवासी सब जन एक हैं...

Posted on: Dec 09, 2019. Tags: NARAYANPUR CG PRADEEP JOGI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »