हम दलित-आदिवासियों के घर गिराने आदेश दिया गया है, कृपया अधिकारी को फोन कर रुकवाएं...

ग्राम-छिपिया, पंचायत-कोटा, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जन्मावती को गाँव की रानी, मिथिलेश कुमारी, मुन्नी, गुडिया बोल रही है कि उनके घरो को न गिराया जाये | हम दलित आदिवासियों को 2001 में पट्टा दिया गया और यहाँ पर 56 लोग बसे हुए है | पहले 10 सितम्बर 2012 में घर गिराया जा रहा था तो ST, SC आयोग से रामलाल रौतेल आये थे तो उन्होंने कहा था कि जो जहाँ बसे है वो वही बसे रहे घर नहीं गिराया जाएगा | पट्टा के आधार पर बोल के गए थे कि आप लोग बसे रहे | SDM के द्वारा आदेश जारी किया है कि 3 जून को घर गिराये जायेगे | वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है | S.D.M. माला त्रिपाठी@9425186413,कलेक्टर@9425903973.जन्मावती@9179324337.

Posted on: Jun 02, 2017. Tags: JANMAVATI REWA SONG VICTIMS REGISTER

समना भदौना पुरवा पछिवना से उठी रे...बघेली सावन गीत-

ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से उषा बघेलखंडी भाषा में एक सावन गीत सुना रही हैं :
समना भदौना पुरवा पछिवना से उठी रे-
ददरिया बरस लागे ना-
मुहे ननी नानी बुंदिया बरस लगे ना-
पुरवा पछिवाना से उठी रे बदरिया-
अपने महलिया से ससुरो निहारे-
आवत होई न मोर पतली-
पटोहिया बेज्जती होई ना...

Posted on: Apr 16, 2017. Tags: SONG USHA REWA VICTIMS REGISTER

पापा मेरा मन नहीं लगता इंग्लिश की पढाई में...शादी गीत

मध्यप्रदेश के जिला-रीवा ग्राम- मगरोड़ से विनीता महिलाओं की स्वसहायता समूह की बैठक से शादी गीत सुना रही हैं :
पापा मेरा मन नहीं लगता इंग्लिश की पढाई में-
मम्मी मेरी शादी कर दो पहली जून जुलाई में-
इधर से बन्नी जाती है बन्ना ताता करता है-
अन्दर से मम्मी बोली हे गुडिया क्या करती हो-
चुप चाप पापा चुप चाप ज़माना बदल रहा है...

Posted on: Feb 28, 2017. Tags: JAYPRAKASH REWA

मेरा बन्ना अजब सजा है...बन्ना गीत

शिल्पा ग्राम नगमा जिला रीवा,मध्यप्रदेश से एक बन्ना गीत सुना रही हैं:
मेरा बन्ना अजब सजा है गाड़ी लेट लगाई बता दो क्या करें-
प्यारे बन्ना जी के मौरी सोहें पैसे न तो है बता दो क्या करें-
मेरा बन्ना अजब सजा है गाड़ी लेट लगाई बता दो क्या करें-
प्यारे बन्ना जी के जूता सोहें पैसे न तो है बता दो क्या करें...

Posted on: Feb 27, 2017. Tags: Shilpa Rewa

पांचे मुहरी में सुपरिया मंगाया...विवाह गीत

ग्राम-नगमा, जिला-रीवा (छत्तीसगढ़) से शिल्पा एक विवाह गीत सुना रही है:
पांचे मुहरी में सुपरिया मंगाया-
न्योता न सगल परिवार हो-
पांचे मुहरी में सुपरिया मंगाया-
उई-उई के निकले पापा सुहारे...

Posted on: Feb 26, 2017. Tags: SHILPA REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »