जय-जगत, जय-जगत, जय-जगत पुकार जा...गीत-

मालीघाटी, मुज्ज़फ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत सुना रहे हैं :
जय-जगत, जय-जगत, जय-जगत पुकार जा-
फ़िर अमन पर वार जा-
सबके हित के वास्ते अपना सुख बिसार जा-
जय-जगत, जय-जगत, जय-जगत पुकार जा-
प्रेम की पुकार हो, प्रेम की पुकार हो-
सबका सबसे प्यार हो, सबका सबसे प्यार हो-
गीत हो जहान का, गीत हो जहान का-
क्यों किसी की हार हो-
जय-जगत, जय-जगत, जय-जगत-
न्याय का विधान हो, न्याय का विधान हो-
सबका हक़ समान हो, सबका हक़ समान हो-
सबकी अपनी ज़मीन हो, सबकी अपनी ज़मीन हो-
सबका आसमान हो, सबका आसमान हो-
जय-जगत, जय-जगत, जगत पुकार जा...

Posted on: Feb 01, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं...गीत-

ग्राम-इलवाड, पंचायत-गोरगुंडा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से मनको फुनिया एक गीत सुना रही हैं:
हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं-
रंग रूप वेश भूषा चाहे अनेक हैं-
हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं-
रंग रूप वेश भूषा चाहे अनेक हैं...

Posted on: Feb 01, 2020. Tags: CG CHANDRABHAN MARKO SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER

मोर मन ला बनाये बनाये रे दिवाना...गीत-

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से रीना दास मांडली एक गीत सुना रही हैं:
पुर्वाही मा डोले, डोले रे डारा पाना-
मोर मन ला बनाये बनाये रे दिवाना-
भीगा भीगा गोंदा फूले रे-
हंजला कैसे पके रे-
पुर्वाही मा डोले, डोले रे डारा पाना-
मोर मन ला बनाये बनाये रे दिवाला-
भीगा भीगा गोंदा फूले रे...

Posted on: Feb 01, 2020. Tags: CG DADA MANDALI RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER

वनाधिकार पट्टा के लिये आवेदन करते हैं लेकिन सुनवाई नहीं होती...

ग्राम-नेंड्रा, पंचायत-दरभागुडा, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से मुचाकी भीमा, भुटारी तमय, भुटारी मुका, पद्दम नागा, माडवी सुक्का, मुचाकी रमेश, मुचाकी सीता, वेकंटेस, वेकू जोगा, मुचाकी गंगा, मुचाकी नागेश बता रहे हैं उनको वन अधिकार पट्टा नहीं मिला है सभी का नाम राशनकार्ड में है अधिकारियों के पास आवेदन करते हैं लेकिन सुनवाई नहीं होती है, सभी निवासी सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर भूमि पट्टा दिलाने में मदद करें:
संपर्क नंबर@7587159082. सचिव@9440427983, CEO@7587803678, कलेक्टर@7864284002, SDM@9437608423.

Posted on: Feb 01, 2020. Tags: BABULAL NETI CG PROBLEM SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER

कांदा नाम की दवा से टूटी हड्डी का इलाज करते हैं पुडिया वट्टी...

ग्राम पंचायत-नागलगुडा, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से पुदीया वट्टी हड्डी टूट जाने पर दवा देते हैं, इसके लिये कांदा का उपयोग करते हैं, जिसे वे दवाई बोलते हैं, कांदा के साथ और भी कई चीजें मिलाते हैं ये दावा जानवरों के लिये है, अभी तक वे लगभग 25 जानवरों का ईलाज कर लाभ पंहुचा चुके हैं|

Posted on: Feb 01, 2020. Tags: BABULAL NETI CG SONG STORY SUKAMA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »