सालों से दूर से पानी लाते हैं, पर अभी कोरोना लॉकडाउन के कारण दूर जाने में दिक्कत होती है...

वार्ड क्रमांक 3, नगर पंचायत भामरागढ़, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से कन्हैया लाल केवट को कुछ महिलाएं ललिता, संगीता,सुगरु और जोरू जुगु बता रहें हैं, पानी की समस्या पिछलें सन बहुत सालों से है लगभग डेढ़ किलोमीटर दुरी से पानी ला कर उपयोग कर रहें हैं जिसकी शिकायत सरकारी कार्यालय तक किया जा चूका है| परन्तु किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किये है | कोरोना संक्रमण की वजह से दूर आने जाने पर रोक लगाया गया है,इस समय बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है  ग्रामीणों का कहना है सुचारू रूप से पानी की प्रबंध किया जाए| इस लिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारियों से बात कर पानी का प्रबंध किया जाए. संम्पर्क @7588676997. CEO@8554070300. कलेक्टर@0713222001. (169419) RK

Posted on: Jun 10, 2020. Tags: GADCHIROLI MH BHAMRAGAD CORONA KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

25 एकड़ जमीन है, उपजाऊ है, पर पानी नहीं है, सरकार बोर के लिए मदद दे तो दो फसल हो सकती है...

नगर पंचायत-भामरागड जिला गडचिरोली महाराष्ट्र से दौलत कोपा मोडियामी बता रहे है कि इनके पास 25 एकड़ जमीन है उपजाऊ जमीन है पर पानी की सुविधा नहीं है 1 किलोमीटर दूर नदी का पानी छोटा इन्जन से खीचकर लाते है तो पूरा नहीं हो पाता यदि पानी की सुविधा होती तो डबल खेती होता कुआँ बोर के लिए तहसील ऑफिस, प्रोजेक्ट ऑफिस और कृषि विभाग में आवेदन लगाया पर कोई सुनवाई नहीं हुआ इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते हैं कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके पानी सुविधा दिलवाने में मदद करें| जनपद अध्यक्ष@9420639839 संपर्क नंबर@9420641475(168642).CS

Posted on: Jun 06, 2020. Tags: AGRICULTURE BHAMRAGAD GADCHIROI MH DAULAT KOPA MODIYAMI SONG VICTIMS REGISTER WATER

हम लोग बरसात में नदी का गंदा पानी पीने मजबूर है, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते है...

ग्राम- कटकोना, विकासखंड-खड्गवा, जिला-कोरिया छत्तीसगढ़ से कृष्णा कुमारी चक्रधारी बता रहे है कि उनके गाँव के सलहन पारा वार्ड-3 में कई जगह पानी की तकलीफ है |  कुछ जगहों में नल पहुंचा है लेकिन कुछ जगह ऐसे है जहाँ पर पानी पीने कोई व्यवस्था नहीं है और वे लोग बरसात का गंदा नदी का पानी पी रहे है और ये समस्या 15 साल से है | उसके सम्बन्ध में सरपंच और विधायक के पास भी शिकायत किये है | पिछले वर्ष कलेक्टर के पास शिकायत किये थे तो कलेक्टर ने लगवाने का आदेश दिया था जहाँ हैण्डपम्प लगवाना था वहां नहीं लगा और सरपंच ने दूसरी जगह लगवा दिए है | हैण्डपम्प लगवाने के आदेश आते है लेकिन उनके पारा तक पहुँच नहीं पाते है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है सम्बंधित नम्बरों में बात करके हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें : सरपंच नम्बर@9399027282, विधायक नम्बर@9307088418, संपर्क नम्बर@6267554064.  DW

Posted on: Jun 06, 2020. Tags: KOREA CG KRISHNA KUMARI CHAKRADHARI SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

मोहल्ले में एक भी हैंडपम्प नहीं, निजी कुंए से पानी लाकर पीते हैं, 15 साल से आवेदन लगा रहे....

ग्राम पंचायत-आर्यगुडा, तालुका-भामरागढ़, जिला-गडचिरोली से हेमन्त रघुपती बता रहे है इनके मोहल्ले में 20 घर है यहाँ एक भी हेण्डपम्प नहीं है यहाँ के लोग किसी के निजी कुंए से पानी लाकर पीते है इनके गाँव में 15 वर्ष से पानी की समस्या है कई बार पंचायत ग्राम सभा में आवेदन लगाये है पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुआ इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके इनके गाँव में हेण्डपम्प लगवाने में मदद करें|जनपद अध्यक्ष@9420639839 सचिव माराटे जी @9421729585 संपर्क @9421576560
(169256) CS

Posted on: Jun 05, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH HEMANT RAGHUPATI SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

गाँव में पानी की समस्या है,गंदा पानी पी रहे हैं...मदद करें

गाँव-बितलपूर कोसा, पंचायत सरईमाल ब्लाक-समनापुर, जिला-डिंडोरी से रामरतन मरकाम, रामेश्वरी मरकाम, धनेश्वरी परस्ते बता रहे हैं कि उनके गाँव में पानी की समस्या है, कुँए से गंदा पानी पी रहे हैं हरे रंग का पानी है जिसके कारण बीमारी होने के आसार  है गाँव में पानी की समस्या के लिए पंचायत वालों को बताये लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं ,पानी के लिए बहुत दिक्कत हो रहा है | जिला कलेक्टर का नंबर @6266562658 सरपंच@735490 8395 विधायक@942448 3999 सीईओ@9977538625 सांसद@9868180495  संपर्क नंबर @8965952384.  (169002) NM

Posted on: Jun 02, 2020. Tags: KUMAR SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM DINDORI SANTHOS

« View Newer Reports

View Older Reports »