आंगनबाड़ी भवन की छत पिछलें तीन साल से जर्जर हैं, शिकायत करने के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं देते है...

ग्राम-धुमागुडा, पंचायत-बड़ेकडमा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू राणा के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदमा ठाकुर बता रहीं है कि आंगनबाड़ी भवन की छत पिछलें तीन सालो पूर्व जर्जर हो गया हैं बारिश के समय में बड़ी परेशानी होती हैं और आय दिन छत से प्लास्टर गिरता रहता हैं, अचानक से किसी दिन बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती हैं, आंगनबाड़ी में लगभग 23 बच्चों की संख्या हैं आंगनबाड़ी भवन जर्जर है मार्च महींने में यह जानकारी जिला सीईओ को तथा ब्लाक सीईओ को दिए है उनके द्वारा आश्वासन दिया गया की ग्राम पंचायत के माध्यम से भवन का फिर से निर्माण किया जायेगा लेकिन आज तक नहीं किये हैं | इसलिए साथी सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अनुरोध कर रहें है कि दिए गये फ़ोन नम्बरों में बात करके आंगनबाड़ी भवन बनवाने में मदद करें : सुपरवाइजर आंगनबाड़ी@9406337703, CEO@7835814506, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता@7587239877 RK (174060)

Posted on: Aug 29, 2020. Tags: ANGANWADI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बालों में होने वाले रोग का औषधीय उपचार...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल आज लोगो को बालों में होने वाली रोग उपचार तथा सौंदर्य करनें की औषधीय उपचार बता रहे हैं-
1. आंवला और शिकाकाई दोनों को 30-30 ग्राम मात्रा में लेकर पानी में रात भर डालकर रख दे सुबह उसे पीसकर लेप बना ले उस लेप को बलों में लगाने से बाल लम्बे तथा काला होता है.
2.अमरबेल 250 ग्राम मात्रा में लेकर थोडा सा कूटकर पानी में उबाले तब तक उबाले जब तक आधा पानी बचते तक और उसे ठंडा होने दे ठंडा होने के बाद उसे छान् ले जिसके बाद अपनें बालों को धोने से बाल लम्बा और घना होता है.

Posted on: Aug 29, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

देशद्रोहियों तुम से कोई बैर नहीं...देशभक्ति गीत-

कामता प्रसाद वर्मा सिवनी, जिला-गौरेला पेंड्रा मरवाही (छत्तीसगढ़) से देशभक्ति गीत सुना रहें हैं :
देशद्रोहियों तुम से कोई बैर नहीं-
जनता जाग उठीं तो तेरी खैर नहीं-
खाते हो भारत का पर परदेशी मुल्क चलातें तो-
एक भारत भूमि का खंडित रूप बनाते हो-
उत्तर में हैं अचल हिमालय दक्षिण में कन्याकुमारी है-
पूरब-पश्चिम में सागर है रक्षित भूमि हमारी है-
उत्तर में गंगाजमुना का निर्मल जल लहराते हैं-
दक्षिण में कावेरी-कृष्णा से सब देश धुलता है...

Posted on: Aug 29, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

जनमत सर्वेक्षण में अपनी अपने विचार बता रहें है...

जिला-जशपुर (छत्तीसगढ़) से सूरदास पैकरा जनमत सर्वेक्षण में अपनी राय बता रहें है कि भारत देश जहाँ पर छह राज्य महाराष्ट्र, तेलन्गाना, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, झारखंड, उड़ीसा राज्यों में आज भी नक्सली प्रभावित क्षेत्र या पीड़ित क्षेत्र और उससें से भी ज्यादा प्रभावित क्षेत्र छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला ही जहा पर आय दिन हो रहीं है हिंसा जिसके सन्दर्भ में अपनी राय बता रहें है कि इस बनी हिंसा जैसे समस्या में सभी स्तर के लोगों को एक मंच आसन करके अपनी-अपनी राय विचार रखना चाहिए |

Posted on: Aug 28, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 1 SONG VICTIMS REGISTER

प्रकाश में जीवन को विश्वास पूर्ण साथ हम..गीत-

बमलेश्वरी स्वसहायता समूह ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रिंकी कश्यप समूह से जुडी गीत सुना रहीं हैं :
प्रकाश में जीवन को विश्वास पूर्ण साथ हम-
सारे जहाँ स्वर्ग हो जमीन पर उतारे हम-
गरजते आकाश क्या, पहाड़ को हिला सकें-
नदिया उभर आयगी जमीन को
एकता की आत्म भरके गगन को झुका सकें-
सारे जहाँ स्वर्ग हो जमीन पर उतारे हम...

Posted on: Aug 28, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »