मेरा राशन कार्ड काट दिया गया, सरपंच को पूछने पर कोई जवाब नहीं देते, कृपया मदद करें...
ग्राम-अवन्तिकापूर वार्ड नं-17,ब्लाक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से परसराम बता रहे है कि उनका राशन कार्ड कट गया है और कोटेदार ने मुझसे दस्तखत कराने के बाद फोटो खिचवाते समय बोला आपको राशन नहीं मिलेगा | जबकि पहले उनको राशन मिल रहा था. उसके लिए उन्होंने सरपंच के शिकायत किए तो सरपंच ने कोई जवाब नहीं दिए है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर फिर से उनका राशन कार्ड को जुडवाने में मदद करें: पंचयत सचिव@8120982528, क्लेक्टर@9826443377, C.E.O.@9926192534. सम्पर्क रामकुमार@9171514651.
Posted on: Jul 19, 2018. Tags: FOOD HINDI PARSRAM RATION CARD SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
Impact: We got new handpump in our village after CGnet report, many thanks...
राउतपारा, ग्राम पंचायत-माटपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छतीसगढ़) से रामबाई बता रही है कि उनके गाँव के राउतपारा में पानी की बहुत समस्या थी उसके लिए उन्होंने कई बार अधिकारियो के पास शिकायत किया था लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है तो उन्होंने एक महीने पहले सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड किया, करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनके पारा में नया हैण्डपम्प खुदवा दिया गया है और वे लोग बहुत खुश है | इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिनकी मदद से उनके पारे में हैण्डपम्प खुदवाया गया| मिथलेश मानिकपुरी@8964973228.
Posted on: Jul 18, 2018. Tags: HANDPUMP HINDI IMPACT KABIRDHAM CG RAMBAI SONG VICTIMS REGISTER WATER
हमलोग एक किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीते है, पानी के लिए अक्सर झगडा होता रहता है...
सुरुपारा, ग्राम पंचायत-लेद्रा तेलियापानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से धनिया बाई बता रही है कि उनके पारा में एक भी हैण्डपम्प नहीं है एक किमी दूर जाकर पानी लाना पड़ता है उसमे भी अक्सर लड़ाई हो जाया करती है उनके पारा में सात घर है |उसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच से हैण्डपम्प की मांग भी की फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई. इनकी मांग है कि 7 घर के बीच एक हैण्डपम्प लगवा दें इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: सचिव@9109560519, उपसरपंच@9644741264, P.H.E@9893883154. सम्पर्क@9165801357.
Posted on: Jul 18, 2018. Tags: DHANIYA HANDPUMP HINDI KABIRDHAM CG SONG VICTIMS REGISTER
4 महीने से निराश्रित पेंशन नहीं मिल रहा है, शिकायत कोई सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...
छापरापारा, ग्राम पंचयत माटपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से चैतु बता रहे है कि उनको 4 महीने से निराश्रित पेंशन नहीं मिल रहा है. जब उनकी पत्नी का निधन हुआ था तब से उनको निराश्रित पेंशन मिल रहा था जो बड़ा सहारा था. इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले तो बोलते है मिलेगा-मिलेगा लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हुई| इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में अधिकारियो से बात करके निराश्रित पेशन दिलाने में मदद करें, जिससे उनको जीवन जीने में बहुत मदद होगी: सरपंच@ 7898628506, सचिव@8349359323. मिथलेश मानिकपुरी@8964973228.
Posted on: Jul 10, 2018. Tags: CHAITU KABIRDHAM CG PENSHAN SONG VICTIMS REGISTER
नवा-नवा आंगना में नवा-नवा गोरिया रे...नागपूरी गीत
ग्राम-सुरसा, पोस्ट-कालाबरती, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चन्द्रसाय एक नागपूरी गीत सुना रहे है:
नवा-नवा आंगना में नवा-नवा गोरिया रे-
अरे गुइया मने बड़ी गजब दिसे ला-
अरे दुरे-दुरे सिटी मारे ना रे-
भावजी के मडवा नाच कहे ना-
कबे भवजी बहिन दुईयो टीप टोप-
नवा-नवा आंगना में नवा-नवा गोरिया रे...




