आनारकली बगिया ना जईबे राजा...गीत-
पतिन, पंचायत-घुमन, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दिनेश पाल के साथ एक बच्ची गीत सुना रहीं हैं:
आनारकली बगिया ना जईबे राजा-
वह बगिया में ससुर जी के डेरा-
हम बार-बार घुंघटा ना अकड़ा बे राजा-
आनारकली बगिया ना जईबे राजा-
वह बगिया में जेठ जी के डेरा-
हम बार-बार गलिय न बिरकब राजा-
आनारकली बगिया ना जईबे राजा...
Posted on: Aug 29, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
Impact : राशन कार्ड तथा निराश्रित पेंशन की समस्या थी, सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद समाधान हो गया...
खैरागढ़, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से जया मुंडे बता रहे हैं कि विकलांग और अंत्योदय राशन कार्ड नहीं बन था, उसके लिये उन्होंने आवेदन भी दी थी लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी तो उन्होंने जुलाई माह में सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड की करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से निराश्रित पेंशन और राशन कार्ड दोनों का समाधान हो गया है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रही है जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क@9644366722.
Posted on: Aug 29, 2020. Tags: IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER
मढ़ा झलुको जाव पलु विरिंग पालू...गोंडी गीत-
ग्राम पंचायत बड़ेकडमा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सनोती कावडे के साथ में शांति बाई है जो एक गोंडी गीत सुना रहीं है :
मढ़ा झलुको जाव पलु विरिंग पालू-
अड़ी जलि गला उठारा वाले-
काह्लिनामितर खोले रे-
इलो-रीलों अरि वरण करें-
दावंर जरि बांडर लेका-
दानतों ना रेह...
Posted on: Aug 29, 2020. Tags: GONDI SONG
हमारे गाँव की पानी की समस्या है, झरने का पानी लाकर पीते है, बोर खुदवाने में मदद करें...
ग्राम बड़े कडमा, पंचायत-बड़े कडमा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू राणा के साथ गाँव के साथी इदरूराम बघेल बता रहें है कि उनके गाँव में पानी की समस्या है पानी के लिए 4 साल पहलें से पाईप लाइन बिछाये हुए है | लेकिन अभी तक वह कार्य पूर्ण नहीं हुआ हैं, अभी वे लोग 3 किलोमीटर दूर से झरने का पानी लाकर पीते है 80-85 घर की बस्ती है| तो उनका कहना है कि अगर बोर खनन कर देते तो हम लोगो को पानी की सुविधा होती | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके पानी की सुविधा करवाने में मदद करें : सरपंच@8103074418, PHE@6261717578, CEO@78345814506, (174138) RK.
Posted on: Aug 29, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
अमर ज्योति जय माँ काली महिला स्व सहायता समूह में काम करतीं हूँ...
ग्राम-गढ़िया (पर्यागुडा) ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से संत कुमार साथ में ग्रामीण महिला भीमबती नाग जो बता रहीं हैं कि अमर ज्योति जय माँ काली महिला स्व सहायता समूह में काम करतीं है, सप्ताह में एक बार बैठक करतें हैं और प्रत्येक सदस्य 20-20 रूपयें जमा भी करतें हैं और किसी के यहाँ खेती-किसानी के संबध में आवश्यकता पढनें पर उस व्यक्ति को ब्याज लगाकर जितनीं की आवश्यकता है उतनी की लेनदेन करनें हैं और लोन के माध्यम से निकालकर रखतें है और उसे आवश्यकता पढनें पर लोगों को ब्याज में देतें हैं और इस प्रकार से काम करकें हमें अच्छा लगता हैं. संपर्क@7828664663 (174024) RK
