3 साल से राशन कार्ड के लिये आवेदन कर रहे हैं सुनवाई नहीं होती है...
ग्राम पंचायत-जुगानी कलार, ब्लाक-फरसगांव, जिला-कोंडागाव (छत्तीसगढ़) से पीरम बाई बता रही हैं उनका राशन कार्ड नहीं बना है 3 वर्ष से आवेदन दे रहे हैं, राशन कार्ड न होने से कई दिक्कते होती है, राशन नहीं मिलता है, सरपंच सचिव के पास आवेदन करते हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे है कि अधिक से अधिक अधिकारियों से बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर/ पीरम बाई@9644030903. सचिव@8319720290, सीईओ@7247495636, कलेक्टर@9425598888.
Posted on: Feb 07, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
Impact : वन विभाग में काम किये थे जिसका मजदूरी भुगतान हो गया सभी को धन्यवाद...
ग्राम-गोरसे, प्रखण्ड-गोमिया, जिला-बोकारो (झारखण्ड) से जे एम रंगीला बता रहे हैं, रोहन गंजू, जगदेव गंजू , खूजा सिंह, नकुल सिंह, उटाड़ी सिंह, सरजू सिंह, सूरज माली, परमालिक माली सहित कई लोगो ने वन विभाग में वर्ष 2019 में काम किया था, जिसका मजदूरी का पैसा मजदूरों को 10 महीने से नहीं दिया गया था, जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में 14 जनवरी 2020 को रिकॉर्ड किया जिसके बाद सीजीनेट श्रोताओं के मदद से 15 दिन बाद 29 जनवरी 2020 को सभी को उनका मजदूरी का पैसा मिल गया है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं और विभागीय अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7667963644.
Posted on: Feb 07, 2020. Tags: BOKARO IMPACT STORY JHARKHAND JM RANGEELA SONG VICTIMS REGISTER
जयति जय जय माँ सरस्वती...वंदना-
मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार सरस्वती वंदना सुना रहे हैं:
जयति जय जय माँ सरस्वती-
जयति वीणा धारणी-
जयति पद्मा स्नेह माता-
जयति शुभ वरदायनी-
जगत का कल्याण कर माँ-
तू है विघ्न विनाशिनी-
कमल आसन छोड़ दे माँ-
देख मेरी दुर्दशा माँ-
शांति की दरिया बहा माँ-
तू है शुभ वरदायनी –
जयति जय जय माँ...
Posted on: Feb 06, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : फीलपाँव का घरेलू उपचार-
ग्राम-कुम्हार गनिया, पोस्ट-बाजारचार भाटा, तहसील-लोहारा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य कनकराम कौशिक फीलपाँव का घरेलू उपचार बता रहे हैं, 3 ग्राम सोंठ का चूर्ण और उसका 2 गुना गौ मूत्र लें, उसके बाद उसका सेवन भोजन के दो घंटे बाद या खाली पेट करें, इससे फीलपाँव में आराम मिल सकता है, नुस्खा उपयोग करने से पहले दिये नंबर पर संपर्क कर पूरी जानकारी लें : कनकराम कौशिक@9179998149.
Posted on: Feb 06, 2020. Tags: CG HEALTH KABIRDHAM KANAKRAM KAUSHIK SONG VICTIMS REGISTER
शौचालय नहीं होने से समस्या होती है शौचालय दिलाने में मदद करें...
ग्राम-धवाडांड, ब्लाक-जरेली, जिला-बोकरो (झारखण्ड) से शिवनारायण महतो बता रहे है कि उन्हें स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय नही मिला है शौचालय न होने से कई समस्यायें होती हैं, दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इसलिये वे सीजीनेट के सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से बात कर शौचालय दिलाने में मदद करें : सरपंच@7903850259, ब्लाक कोवाडिनेटर@9530420208, BDO@9608301785. संपर्क नंबर@9939727689.
