हमारे गाँव में पानी की समस्या है, झिरिया का गंदा पानी पीकर बीमार हो रहे है...

ग्राम+पंचायत-बुरगुम वार्ड-6 ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से शुकालूराम पोयाम बता रहे है कि उनके गाँव पीने की पानी की समस्या है उनके गाँव में हैण्डपम्प लगा है लेकिन पाइप की कमी होने के कारण पानी नहीं निकल रहा है | वे लोग खेतो में झिरिया खोदकर पानी पीते है | लेकिन वो पानी को पीने से लोग कई तरह की बीमारियों से ग्रसित है | हैण्डपंप को बनवाने के लिये परेलाल नाम के व्यक्ति को बताया गया जो की हैण्डपंप रिपेयर का काम करते है | तो उन्होंने बोले की वो तो विधायक फंड से खुदा है उसमे मैं काम नहीं कर सकता हूँ | तो उनका कहना है कि हैण्डपंप बन जाता तो हम लोगो को पानी की सुविधा होती | इसलिये साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों मदद की अपील कर रहे है कि संबंधित नंबरों में बात करके हैण्डपंप ठीक करने में मदद करें : संपर्क नंबर@9691096007, सरपंच@7647917574, सचिव@9516545037, बास्तानार@CEO9406016762, PHE@9406078557, 6261717578.

Posted on: Dec 21, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM SUKALURAM POYAM WATTER

नेटवर्क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-नागानार, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से घासीराम नाग बता रहे हैं उनके गांव में नेटवर्क की बहुत समस्या है| कुछ काम पड़ जाने से नेटवर्क के लिए दूर जाना पड़ता है| नेटवर्क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है| वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9131570471, सीईओ@9406166884.

Posted on: Dec 20, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA GHASIRAM NAG NAGANAR NETAWARK PROBLEM

इमली की जानकारी बता रहे हैं-

ग्राम पंचायत-ढोडरीपाल, पटेलपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुखमनी बता रहे हैं उनके गांव में इमली का सबसे ज्यादा पेड़ है| इमली का फल को गांव वालें तोड़ कर बाजार में बेच कर अपना जरूरत की सामना लाते हैं, उनके गांव में 40 घर की जनसंख्या हैं, लगभग 20-25 में बिक जाता है, अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@9669868913.

Posted on: Dec 20, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA DHONDRIPAL INFORMATION SUKHMANI NAG

गोबर खाद से धान, कोसरा, कोदो, आदि उगाते हैं-

ग्राम पंचायत-ढोडरीपाल, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुखमनी नाग बता रहे हैं उनके गांव में गोबर खाद से खेती करते हैं| जैसे की धान, कोसरा, कोदो, और सब्जियां आदि गोबर खाद से लगाते हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9669868913.

Posted on: Dec 20, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA DHONDRIPAL INFORMATION SUKHMANI NAG

रोड नही बना है लोगों को आने जानें में बहुत दिक्कत होती है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-चचालगुर, छोटे कवाली, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से महादेव नाग बता रहे हैं रोड नहीं है|लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत होता है|बारिस के दोनों में कीचड़ कीचड़ हो जाता है| इस समस्या को कई बार अधिकारीयों को पास ले गये थे|लेकिन अभी तक कोई सुनावाई नहीं हो रहा है|इसीलिये वे सीजीनेट साथियो से अपील कर रहे हैं|ये दिये गये नंबरों पर अधिकारीयों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9770972381, सरपंच@9301121158.

Posted on: Dec 20, 2021. Tags: BASTAR CG CHCHALGUR DARBHA MAHADEV NAG PROBLEM ROAD

« View Newer Reports

View Older Reports »