टोपीवाले की चतुराई...कहानी
ग्रामपंचायत-सिहपुर तहसील-पंडरिया, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से संयोगिता मरकाम कक्षा पांचवीं की छात्रा है जो एक कहानी सुना रही है जिसका शीर्षक है टोपीवाले की चतुराई
एक टोपी वाला था, गाँव-गाँव घूम कर टोपी बेचता था, एक दिन वह एक गाँव से दूसरे गाँव टोपियाँ बेचने जा रहा था दोपहर के समय तो वह कुछ देर सुस्ताने के इरादे से एक पेड़ के नीचे अपनी टोपियों को रख कर सो गया, जब नींद खुली तो उसके होश उड़ गए देखा की उसकी एक भी टोपी नहीं है सोचने लगा कौन ले गया होगा? फिर जैसे ही उसकी नजर पेड़ की तरफ़ गई तो देखा कि सारी टोपियों को बंदरों ने पहन रखी है तो वो उन पर इशारों से और पत्थर मार के टोपियाँ वापस पाने की जद्दोजहद करने लगा लेकिन सफलता नहीं फिर उसने देखा कि जैसे वह कर रहा है बन्दर भी वैसा ही कर रहे है तो उसको एक तकरीब सूझी क्यों न अपनी टोपी तो उतार फेंकूं उसने वैसा ही किया उसके बाद बंदरों ने भी अपनी-अपनी टोपियों को उतार कर नीचे फेंक दिए फिर क्या था टोपी वाले ने सारी टोपियाँ उठा कर अपने बैग में भरा और गाँव की तरफ चल पड़ा |
Posted on: Sep 02, 2018. Tags: CG KABIRDHAM PANDARIYA SNYOGITA MARKAM SONG STORY VICTIMS REGISTER
भर दे झोली मैया मोरी बिगड़ी बनाने आये हैं...भक्ति गीत
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर ( छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
तेरे दर पे ओ मेरी मैया, तेरे दीवाने आये हैं-
भर दे झोली मैया मोरी बिगड़ी बनाने आये हैं-
हम तो चले आये हैं माता दिल में तेरी अरमान लिए-
दर न छोड़ेंगे तेरी दिल में अपने ठान लिए-
हर माता तेरे दरबार में जो आते हैं-
झोलियाँ भरते हैं खाली नही वो जाते हैं...
Posted on: Sep 02, 2018. Tags: CG DURGESH PATEL PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
जमीन का पट्टा न होने से बच्चों की पढ़ाई में बाधा हो रही,अधिकारी मदद नहीं करते, कृपया मदद करें...
पतेरा टोला, पंचायत-कोटी, पोस्ट-महेवा, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर
(छत्तीसगढ़) से अशोक बियार बता रहे हैं उनके पास पुराने समय से पट्टा नही रहने के कारण उन्हें बहुत परेशानी है, जो नया मुख्यमंत्री आबादी पट्टा बन रहा है उसमें भी उनको पट्टा नहीं मिला है. स्कूलों में शिक्षकों द्वारा भी माँगा जाता है, संबंधित आवेदन अधिकारीयों को कई बार आवेदन दिए हैं,पर अब तक कोई सुनवाई नही हुआ, तो ये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं,कृपया दिए अधिकारियों के नम्बरों पर अधिक बात कर पट्टा दिलवाने में मदद करें: कलेक्टर@9425253580, CEO@9416360411, पटवारी@9617692048, सचिव@9617031878. संपर्क @9111923350.
Posted on: Sep 02, 2018. Tags: ASHOK BIYAR BALRAMPUR CG LAND SONG VICTIMS REGISTER WADRAFNAGAR
स्वास्थ्य स्वर: हिस्टिरिया या मिर्गी का घरेलू उपचार...
ग्राम-रहंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा हिस्टिरिया (मिर्गी) रोग का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं: हिस्टिरिया (मिर्गी) यह बहुत पुरानी बीमारी है, ये अधिकतर महिलाओं को गर्भ के समय में होता है, इसके निदान के लिए, 4 चम्मच जटामासी के जड़ का चूर्ण, 2 चम्मच वच का चूर्ण, 1 चममच काला नमक, आधा चम्मच शहद के साथ नियमित रूप से दिन में 3 बार लगातार 1 सप्ताह तक सेवन करने से बीमारी से छुटकारा मिल सकता है,
सावधानी: महिलाओं को मानसिक तनाव नही लेनी चाहिये| यह औषधि हमारे पर्यावरण में आसपास ही मिल जाता है, ये इलाज बिना कोई शुल्क दिए ही घर में कर सकते हैं:
संपर्क नम्बर@9893327457.
Posted on: Sep 02, 2018. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER
वायकी-वायकी सिलेदार अवर गोटुल ते...गोंडी गोटुल गीत...
ग्राम-ताडवाहली, विकासखण्ड-कोयलीबेडा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से स्कूल के बच्चे रीना, काजल और मनीषा गोटुल में गाया जाने वाला गोंडी भाषा में गीत सुना रहे है:
रे रे लोयो रे रे राला रेला रे रे ला लोयो रे रे ला राला रे रे रेला रे रे ला-
वायकी-वायकी सिलेदार अवर गोटुल ते-
निवा नावा पोलोय आयार नाड़ गोटुल ते-
वायकी-वायकी बेलोशा अवर गोटुल ते-
निवा नावा पोलोय आयार नाड़ गोटुल ते-
गुपाल मरस पेयाना वलीदायना-
इद मावा जिन्दगी रनडे दीया-
डोडाक-डोडाक दायना ऐटेग बोटेग पेयाना...


